
अगर इस Winter में आप अपने दोस्तों या फैमली के साथ घूमने का प्लान बना रहें हैं। साथ ही अपने देश में ही विदेश जैसा मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको देश की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां इस ठंड में आप जा सकते है। साथ ही ये जगह काफी अफोर्डेबल भी है। यहां आप Switzerland और Russia जैसा ही लुत्फ उठा सकते हैं।
गुलमर्ग/GULMARG
इस लिस्ट में जो सबसे पहला नाम है वो धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर का है। भारत के सबसे उत्तरी राज्य में बसा पहाड़ी शहर गुलमर्ग किसी जादुई सपने से कम नहीं है। यहां की खूबसूरती स्वर्ग जैसी लगती है। खास कर जब सर्दियों में ये वादी पूरी तरह से बर्फ से ढक जाता है तो ये बेहद ही खूबसूरत लगता है। बर्फ से लदे यहां के पेड़ और जमी हुई झीलें इस जगह को स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए Perfect बना देता है। आप अगर इस सर्दियों में घूमने का प्लान बना रहें हैं तो यहां एक बार जरूर जाएं।
Read this also – चाय का प्रयोग कम ही करें
शिमला/SHIMLA
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगह है। यहां की घुमावदार पहाड़ियां और बर्फ से ढके जंगलों में घूमने का आनंद आपको कहीं और नहीं मिल सकता। यहां कई सारे फेमस रेस्टोरेंट भी हैं, जहां आप ठंड में टेस्टी फूड का मज़ा ले सकते हैंऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़, घुमावदार सड़कें और भारी बर्फबारी ये किसी हॉलीवुड फिल्म के दृश्यों जैसा लगता है। लेकिन ये कोई फिल्म नहीं हकीकत है।
मनाली/MANALI
आप ऐसे दृश्यों का आनंद अपने ही देश के मनाली में ले सकते हैं। यहां जाना भी काफी आसान है। यहां जाने के लिए आपको हर तरह के साधन में मिल जाएंगे। हनीमून मनाने वालों और रोमांच पसंद करने वालों के लिए स्वर्ग है। चाहे रोहतांग पास की बाइकिंग ट्रिप हो, सोलंग घाटी में पैराग्लाइडिंग हो या जोगिनी झरने तक पैदल यात्रा हो, मनाली आपको एक यादगार अनुभव देता है। यहां अगर आप एक बार आए, तो बार-बार आने का मन करेगा।
नंदा देवी/NANDA DEVI
नीलकंठ और मन पर्वत की शानदार चोटियां औली को एक खास Winter Destination बनाती हैं। अगर आप सर्दियों में एक ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आपको हर चीज देखने को मिल जाए, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। औली पूरे साल हरी-भरी वादियों से ढका रहता है लेकिन सर्दियों में जाना यहां सबसे उपयुक्त माना जाता है। यहां की बर्फ से लदी पहाड़ियां, पेड़, सड़कें आपको एक अलग दुनिया का अनुभव करवाते हैं।
Read this also – बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस आईडियाज
गोवा/ GOA
हमेशा से टूरिस्टों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक रहा है। चाहे विदेशी हो या अपने ही देश का हर कोई यहां जाना चाहता है। गोवा में जहां लोग गर्मी के मौसम में तो जाते ही हैं। यहां सर्दियों में जाना आपको एक अलग आनंद देता है। ठंड में गोवा और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां की ठंडी-ठंडी हवाएं जब आपके शरीर को छूती हैं, तो ये एहसास अलग ही होता है। तो अगर आप इन सर्दियों में घूमना चाह रहें हैं, तो एक बार गोवा जा कर देखिए। आप इस अनुभव को जीवन भर याद रखेंगे। गोवा हमेशा से टूरिस्टों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक रहा है। चाहे विदेशी हो या अपने ही देश का हर कोई यहां जाना चाहता है। गोवा में जहां लोग गर्मी के मौसम में तो जाते ही हैं। यहां सर्दियों में जाना आपको एक अलग आनंद देता है। ठंड में गोवा और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां की ठंडी-ठंडी हवाएं जब आपके शरीर को छूती हैं, तो ये एहसास अलग ही होता है। तो अगर आप इन सर्दियों में घूमना चाह रहें हैं, तो एक बार गोवा जा कर देखिए। आप इस अनुभव को जीवन भर याद रखेंगे।
Read this also – हंसिए और तनाव दूर भगाइये Laugh and banish stress
यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।
