विटामिन सी से है भरपूर
विटामिन सी से भरपूर इस फल से सभी परिचित हैं। मौसमी ऐसा पौष्टिक फल है जिसका रस आसानी से पच जाता है। इसलिए इसे रोगियों को पीने की सलाह दी जाती है।
हरे या हल्के पीले रंग की मौसमी देखने में संतरे की तरह लगती है। कैल्शियम, फास्फोरस आदि तत्वों से भरपूर मौसमी अत्यंत गुणकारी और हितकारी है। मौसमी के रस को नियमित पीने से खून में वृद्धि होती है। यह चर्म रोगों में लाभप्रद होती है। पेशाब खुलकर आता है। इन सब के अलावा और भी कई गुण हैं मौसमी में।
दिल के लिए फायदेमंद
- मौसमी का रस दिल के रोगियों के रक्त में कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
- खून का प्रवाह ठीक बना रहता है।
- दिल के रोगियों को इसका सेवन प्रतिदिन करना चाहिए।
बच्चों को दें
- बच्चों को मौसमी का रस नियमित देने से त्वचा सुन्दर बनती है।
- खून साफ होता है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
- सर्दी-खांसी-जुकाम होने पर
- खांसी होने पर इसका जूस दिन में पीना चाहिए।
- खाली बर्तन को गर्म कर उसमें जूस डाल कर पिएं।
- उसमें नमक, भुना जीरा भी डालें। खांसी तथा दमा रोग में आराम मिलता है।
- ज़ुकाम होने पर मौसमी के रस में थोड़ा अदरक का रस मिला कर पीने से ज़ुकाम में आराम मिलता है।
- विशेषकर उन लोगों को जिन्हें सर्दी का असर जल्दी होता है।
गर्भवती महिलाओं को
- गर्भवती महिलाओं के लिए तो मौसमी का रस विशेष लाभ पहुंचाता है।
- गर्भ में पल रहे बच्चे को कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है।
- गर्भवती महिलाओं को गर्भकाल में एक गिलास जूस नियमित पीना चाहिए।
सुगंधित तेल
- मौसमी के छिलके से सुगंधित तेल भी निकलता है।
सावधानी
- मौसमी का रस कुछ रोगों में लेने से नुकसान भी पहुंचाता है।
- जिन लोगों को मूत्र अधिक आने की समस्या हो वे दिन में इसका सेवन करें।
- पेट खराब होने पर कम मात्रा में दिन के समय ही सेवन करना चाहिए।
- कफ प्रवृत्ति वाले लोगों को भी इसका सेवन कम करें वरना कफ बढ़ जाएगा।