
परिचय
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में समय सबसे मूल्यवान संसाधनों में से एक है। काम चाहे ऑफिस का हो या व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा, समय का सही प्रबंधन व्यक्ति को न केवल अधिक उत्पादक बनाता है, बल्कि तनाव को कम करके सफलता की राह भी आसान करता है। सही प्राथमिकताएं तय करना, व्यवधानों से बचना और निर्धारित समय में काम पूरा करना बेहतर टाइम मैनेजमेंट की पहचान है। ऑफिस में प्रभावी ढंग से समय का इस्तेमाल कैसे किया जाए, इसे लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
टाइम मैनेजमेंट न केवल ऑफिस के लिए बल्कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए एक आवश्यक तरीका है। समय की अवहेलना करके कोई भी व्यक्ति सफलता की एक सीढ़ी भी नहीं चढ़ सकता, बुलंदियों की तो बात ही छोड़ दें।
क्या आप आफिस में कुशलतापूर्वक असरदार तरीके से कार्य करते हैं? आप अपने काम पर फोकस रह कर अंजाम देते हैं या ध्यान इधर उधर भटकने लगता है?
ऑफिस में व्यवधान से बचें और काम पर फोकस रखें
अपने आफिस टाइम को कुशलता से आर्गेनाइज करने और कार्य के ज्यादा से ज्यादा अच्छे रिजल्टस प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित कुछ बातें आप ध्यान में रख सकते हैं।
कार्य करते हुए टेलीफोन को डिस्टर्बेंस से बचने के लिए आंसरिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा सकता है और संभव हो तो सेक्रेटरी की सेवा ली जा सकती है। उसके बाद प्रत्येक दिन कुछ समय उन टेलीफोन कॉल्स का उत्तर देने के लिए तय किया जा सकता है। इस प्रकार आप कार्य के अच्छे रिजल्टस प्राप्त कर सकते हैं और उस पर बेहतर फोकस रख सकते हैं।
यह महत्त्वपूर्ण है कि आप व्यवधान जैसे टेलीफोन और ईमेल का कम से कम रखने के लिए जो कर सकते हैं,करें।
काम के दौरान ईमेल का व्यवधान काफी बढ़ गया है जो आपको काम पर एकाग्रचित्त नहीं होने देता, इसलिए कुछ समय आप ईमेल्स से डील करने के लिए अलग से तय कर लें और बाद में सारे दिन अपना ईमेल प्रोग्राम बंद करके रख दें या कम से कम ईमेल्स का तत्काल नोटिफिकेशंस बंद कर दें।

प्राथमिकताएं तय करें और काम को व्यवस्थित रखें
प्रत्येक दिन आफिस छोड़ने से पूर्व अगले दिन के लिए जो कार्य करने हैं( टू-डू लिस्ट), उसे तैयार कर लें और उसे प्राथमिकता दें। इससे अगले दिन आप जैसे ही आफिस आएंगे, आपके दिमाग में यह क्लीयर होगा कि आपको किन बातों पर ध्यान फोकस करना है। पहले जो बड़े महत्त्वपूर्ण कार्य हैं, उनसे शुरूआत करें। बाद में छोटे कम महत्त्वपूर्ण कार्यों को लें। अगर आप छोटे-छोटे कार्यों को ही पहले ले लेंगे तो पता चलेगा आपका आफिस का सारा वक्त तो उन्हीं मंे समाप्त हो गया है। बड़े महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए तो समय ही नहीं बचा। एक बात जो आपको खास ध्यान में रखनी है वो यह कि जिन कार्यों में सिर्फ पांच सात मिनट खर्च होने हैं,उन्हें जरूर निपटा लें ताकि आपका कार्यबोझ कम रहे और शेष कार्यों के लिए रास्ता साफ रहे और दिमाग से कम से कम ये छोटे कार्य निकल जायें लेकिन इन कार्यों के लिए टाइम लिमिट रखें।
अपने आफिस और डेस्क को व्यवस्थित रखें। हर चीज अपनी जगह हो ताकि उन्हें ढूंढने में व्यर्थ समय न गंवाना पड़े। आपके महत्त्वपूर्ण कागज और चीजें इधर-उधर न हो जाएं।
आफिस वर्क करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को समझ कर उन पर अमल करना बहुत जरूरी है। ये प्राथमिकताएं लंबे समय की भी हो सकती हैं और रोजमर्रा की भी।
आफिस संबंधी सारे कार्य केवल अपने ही जिम्मे लेने की गलती न करें। कार्यभार कम करने के लिए उसे काबिल व्यक्ति को देने में न हिचकिचाएं।
Read this also – वैवाहिक जीवन/Married life
SMART Goals और टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल
आफिस टाइम मैनेजमेंट में स्मार्ट गोल्स की बहुत अहमियत है। इसका फुल फार्म है – स्पेसिफिक, मेजरेबल अचीवेबल, रिकार्डिग और टाइमली। इसे ध्यान में रखकर चलेंगे तो आप जान पायेंगे कि आप क्या करते जा रहे हैं। सफलतापूर्वक पूरा हो जाने पर उसे जांचें परखें। स्मार्ट गोल्स आपको यह बताने में उपयोगी हैं कि आपको अपने सपने पूरे करने के लिए क्या कदम लेने चाहिएं।
आफिस टाइम मैनेजमेंट को असरदार बनाने या उसमें व्यवधान डालने में टेक्नॉलाजी का हाथ हो सकता है। अब यह आप पर है कि आप उसको कैसे हैंडल करते हैं।

निष्कर्ष
समय का सही प्रबंधन केवल अधिक काम करने का तरीका नहीं, बल्कि कम समय में सही और महत्वपूर्ण काम को बेहतर ढंग से पूरा करने की कला है। यदि व्यक्ति अपनी प्राथमिकताएं तय करे, अनावश्यक व्यवधानों से बचे, कार्यों को व्यवस्थित रखे और SMART Goals के साथ तकनीक का समझदारी से इस्तेमाल करे, तो उसकी कार्यक्षमता और परिणाम दोनों बेहतर हो सकते हैं। आखिरकार, समय का सम्मान करना ही सफलता की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें और अपने विचार व सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।


