Saturday, December 6, 2025
Homeहेल्थहर्बलअलसी महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद/ flax seed benefits for women

अलसी महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद/ flax seed benefits for women

अलसी यानी flax seeds हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। महिलाओं के लिए अलसी विशेष रूप से फायदेमंद है। यह एनीमिया, कब्ज में बेहद फायदेमंद है, साथ ही त्वचा, बालों के लिए भी लाभप्रद है। पर इसका सेवन सावधानी से करें।

लेखिका – सारिका असाटी

अलसी को भी शामिल करें डाइट में/ Include flax seed in the diet

 एनीमिया (anemia)  

  • आजकल महिलाओं के साथ-साथ 14-15 वर्ष की बालिकाओं में भी एनीमिया की समस्या देखने को मिल रही है।
  • हीमोग्लोबिन की कमी और सामान्य कमजोरी से ज्यादातर महिलाएँ गुजर रही हैं। अलसी के बीज आयरन का  अच्छा स्त्रोत हैं जो हीमोग्लोबिन के उत्पदान को बढ़ावा देते हैं।

Read this also – मखाने के फायदे और उपयोग (Benefits and uses of Makhana or fox nut)

कब्ज़ (conpation)

  • अलसी के बीच में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।
  •  यह फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं।

 बालों के लिए (for hair)

  • अलसी विटामिन इ का एक अच्छा स्त्रोत है।
  •  इसका नियामित सेवन करने से बालों में चमक और मजबूती आती है।

त्वचा के लिए (For skin)

  •  अलसी त्वचा की टोनिंग में मददगार है।
  • इसमें मौजूद विटामिन-ई त्वचा को ग्लो लाता है।

Read this also – सौंफ है स्वास्थ्य का सखा / Health Benefits Funnel Seeds

प्रजनन क्षमता (Reproduction)

  • अलसी ओव्यूलेशन और मासिक धर्म चक्र से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करता है और गर्भधारण करने में भी मदद करता है|
  •  कैसे करें सेवन (How to consume)
  • इसका सेवन करने के लिए रोजाना रात को एक कप पानी में दो चम्मच अलसी के बीज भीगा दें।
  • सुबह इस पानी का सेवन करें।
  • आप चाहें तो इन भीगे अलसी के बीजों को खा भी सकते हैं।

 कितनी अलसी खाएं (How much consume)

  • अलसी दो तरह की होती है एक पीली और दूसरे भूरे रंग वाली।
  • दोनों हेल्थ के लिए फ़ायदेमंद होती हैं।
  • इन बीजों को अपने खाने में शामिल करना आसान है।
  •  आप इन्हें अपना सलाद या शेक शामिल कर सकते हैं।
  •  इसी के साथ एक दिन में एक चम्मच से ज्यादा अलसी नहीं खाना चाहिए।
  •  अलसी के तेल को खाने में इस्तेमाल ना करें वरना पेट में ख़राबी हो सकती है।
  • अगर आप खून पतला करने वाली दवाई का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में अलसी के सेवन से बचना चाहिए।
  • अगर आप कोलेस्ट्रॉल घटाने की दवा ले रहे हैं तो अलसी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • गर्भवती महिलाओं को अलसी के सेवन से बचाना चाहिए। यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है|
  • ब्लड प्रेशर के मरीज को भी अलसी खाने की सलाह नहीं दी जाती है।
  • अलसी खाने से एलर्जी भी हो सकती है।

Read this also – स्वास्थ्यवर्धक फल है नींबू/ Lemon is a healthy fruit

अलसी के नुक्सान  (Disadvantages of flax seeds)

  • अलसी के बीज का सेवन अगर जरूरत से ज्यादा कर लिया जाए तो इसे शरीर में नुक्सान भी हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं-
  • अलसी को कभी भी कच्चे रूप में सेवन ना करें।
  • ध्यान रखे कि जब भी अलसी का सेवन करें तो इसके साथ तरल पदार्थ का सेवन अवश्य करें।

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसका सेवन आप विशेषज्ञों की सलाह से ही करें।

यदि आपको यह लेख पसंद आता है तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर करें। अपनी राय और सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments