Tuesday, September 1, 2026
Homeहेल्थसौंदर्यत्वचा और सौंदर्य निखार/Skin and beauty enhancement

त्वचा और सौंदर्य निखार/Skin and beauty enhancement

त्वचा और सौंदर्य निखार/Skin and beauty enhancement
त्वचा और सौंदर्य निखार/Skin and beauty enhancement

अपनी फिगर को मेंटेन करने के साथ-साथ त्वचा का भी ध्यान रखना जरूरी है। अक्सर महिलाएं फिगर पर ध्यान देते देते त्वचा की चमक खो बैठती हैं, उससे उनकी ब्यूटी पर काफी प्रभाव पड़ता है। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि त्वचा की चमक और झुर्रियों रहित त्वचा के लिए पौष्टिक आहार का लेना कितना जरूरी है। अगर आप फिगर मेंटेन कर रही हैं तो साथ में त्वचा की चमक के लिए क्या लेना है, इस पर भी विशेष ध्यान देंगी तो फिगर के साथ त्वचा भी स्मूद रहेगी। आइए ध्यान दें क्या खाएं कि त्वचा चमचमाती रह सके।

नियमित नींबू का करें सेवन

त्वचा के निखार के लिए नींबू उसका अच्छा मित्रा है जिसे स्किन फ्रूट माना जाता है। अधिकतर ब्यूटी प्राड्क्ट्स बनाने वाली कंपनियां किसी न किसी रूप में नींबू के रस का प्रयोग करती हैं। नींबू ब्यूटी ऑक्सिडेंट होने के कारण त्वचा पर उम्र का असर कम करता है। नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा की चमक में मदद करता है।

पिएं खूब पानी

पानी हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत बनाता है इससे त्वचा ग्लो करती है। प्रतिदिन 7 से 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। पानी अधिक पीने से शरीर के अंदर से विषैले तत्व पेशाब के रूप में बाहर निकलते हैं। इससे त्वचा कांतिमय बनती है।

त्वचा और सौंदर्य निखार/Skin and beauty enhancement
ड्राई फ्रूट

मेवों में बादाम का नियमित सेवन त्वचा के लिए लाभप्रद होता है। इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारी त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। बादाम का सेवन कभी भी किसी भी समय स्नैक के रूप में किया जा सकता है। बादाम विटामिन ई से भरपूर होते हैं और विटामिन ई चमकदार त्वचा के लिए जरूरी है। बादाम तेल से मालिश करने पर त्वचा मुलायम और स्निग्ध होती है। बालों के लिए भी बादाम तेल अच्छा है। इससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।

Read this also – सर्दियों में रखें सौंदर्य बरकरार / Maintain Your Beauty in Winter

दही भी अच्छा है त्वचा के लिए

दही में कई ऐसे बैक्टीरिया होते हैं और त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। दही का सेवन प्रतिदिन दिन के भोजन के साथ अवश्य करें। गर्मियों में दही को फेंट कर फेसपैक की तरह लगा सकते हैं। इससे त्वचा के हल्के रेशेज दूर होंगे और त्वचा को ठंडक भी मिलेगी।

हरी सब्जियां लाभदायक हैं अच्छी स्किन के लिए

हरी सब्जियों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर पेट को ठीक रखता है, कब्ज से दूर रखता है। हरी सब्जियां सेहत के लिए भी लाभप्रद हैं। पालक में विटामिन ए की मात्रा भरपूर होती है, इसके नियमित सेवन से त्वचा की डलनेस दूर होती है। इसके अतिरिक्त पालक में विटामिन ई और सी भी होते हैं जो एक्ने की प्राब्लम को दूर करते हैं जिससे स्किन साफ दिखाई देती है। पालक के सेवन से स्किन सेल्स जल्दी जल्दी नए बनते हैं। सूप में और सब्जियों केे जूस में पालक का प्रयोग अवश्य करें।

हनी का करें प्रयोग

हनी का करें प्रयोग

हनी का प्रयोग त्वचा को सुंदर बनाने में मदद करता है। इसका प्रयोग कई फेसपैक्स में किया जाता है। चेहरे के दाग धब्बे भी कम होते हैं। त्वचा टाइट रखने में भी शहद मदद करता है, एक्ने कम करता है। त्वचा पर भी हनी का सीधा प्रयोग कर सकते हैं और नींबू पानी के साथ भी शहद ले सकते हैं। इससे त्वचा में चमक और निखार आएगा।

प्रकृति ने सभी को सौन्दर्य का भरपूर उपहार दिया है, खासकर औरतों को लेकिन इस प्रकृति प्रदत्त सौन्दर्य उपहार को हमेशा बनाये रखने के लिये निखार और आकर्षण भी जरूरी है।
हम यदि बाहर से सुन्दर हैं लेकिन हममें आत्मविश्वास की कमी हो, बोलचाल, परिधान, खाने पीने का सलीका न आये तो हमारा सौन्दर्य बेकार है। यदि आप साधारण शक्ल सूरत वाली महिला हैं तो भी अपने व्यक्तित्व को निखार कर सभी को अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

जरूरत है धैर्य एवं लगन के साथ अपने व्यक्तित्व के निर्माण में जुट जाने की।
जिन्दगी विविध रंगों से बनी है कभी खुशी तो कभी गम के क्षण, पल पल में बदलता माहौल, परिस्थिति, इसके लिए आपको अपना आत्मविश्लेषण करना अति आवश्यक है। अपनी कमियों को दूर कर अपने गुणों को पहचानिये, सकारात्मक दृष्टिकोण अपना कर आशावादी बनिये।

Read this also – इंस्टेंट गोरापन का महत्व (Introduction: Importance of Instant Fairness)

सर्वप्रथम कामों की प्राथमिकता के आधार पर अपनी दिनचर्या बनाइये। कार्य की निश्चित रूपरेखा बनाकर, उस पर अमल कीजिये। आप पायेंगी कि आपके पास काफी समय की बचत होती है, साथ ही अनावश्यक, फालतू कामों में बच जाती है।
जहां तक हो सके, संतुलित भोजन लीजिए। तेज मिर्च मसालों, अधिक तेल घी से बनी चीजों से परहेज कीजिये। चाय काफी का सेवन भी कम से कम करें। इसके बजाय आप सादा पानी पी सकती हैं।

त्वचा और सौंदर्य निखार/Skin and beauty enhancement

व्यायामः– रोजाना व्यायाम शरीर में स्फूर्ति जगा देता है, साथ ही साथ हमारे स्वास्थ्य के लिये भी लाभदायक होता है। व्यायाम के लिए हमेशा सुबह या शाम का समय ही उचित होगा। व्यायाम खुले स्थान में कीजिये। यदि नहीं है तो हवादार कमरे में शांतचित होकर व्यायाम किया जा सकता है। यदि आपको व्यायाम के लिये समय नहीं मिलता तो टहलने की आदत को दिनचर्या में शामिल कीजिये। कुछ ही दिनों में आपको स्वयं फर्क महसूस होगा।

आकर्षक व्यक्तित्व के लिए रूप श्रृंगार का अत्यंत महत्व है क्योंकि सांवली या साधारण सूरत वाली महिलाएं भी अपने रूप की सही देखभाल से अपने साधारण रूप को नया आकर्षण दे सकती हैं। श्रृंगार मौसम के अनुसार करें, साथ ही पहनावे पर भी विशेष ध्यान दीजिये। रंग रूप एवं मौसम के अनुकूल परिधान धारण कीजिये। इससे भी आपका व्यक्तित्व खिल जायेगा।

यदि आपको कोई सृजनात्मक कार्य जैसे लेखन, पेंटिंग, सिलाई कढ़ाई, बुनाई, पाठशाला, ब्यूटीशियन इत्यादि में रूचि हो तो इन कामों के लिए जरूर वक्त निकालें। अपने मनपसंद कार्य करके आप सबके बीच अपनी प्रतिभा को उजागर कर सकती हैं। यहां आपके व्यक्तित्व को एक नया मुकाम मिल जायेगा।

वैसे सच्चा सौन्दर्य मन से उत्पन्न होता है जिसमें अद्भुत शांति व सुकून होता है जो हममें एक नया जोश, आत्मविश्वास पैदा कर देता है और यही आंतरिक सौंदर्य हमारे मुखमंडल पर छा जाता है जिसे हर कोई आसानी से देख लेता है।
जीवन की इन्हीं छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप काम करेंगी तो निश्चित रूप से आप अपने में एक नया आकर्षण ला सकती हैं बशर्ते मन के सौंदर्य को पहले अपने अन्दर पैदा कीजिये।

Read this also – सौंदर्य की दुश्मन झुर्रियां/Wrinkles are the enemy of beauty

 

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आये तो इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर कर्रे| अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में ज़रूर लिखे|

-सारिका असाटी
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments