Friday, September 12, 2025
Homeहेल्थhealthस्वस्थ पाचन-स्वस्थ शरीर/Healthy digestion-healthy body

स्वस्थ पाचन-स्वस्थ शरीर/Healthy digestion-healthy body

पाचन तंत्र स्वस्थ तो सब स्वस्थ
पाचन तंत्र स्वस्थ तो सब स्वस्थ

पाचन तंत्र हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो भोजन को पचाकर उसमें से पोषक तत्वों को शरीर को प्रदान करता है। यदि पाचन तंत्र सही तरीके से कार्य करे, तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, लेकिन अगर इसमें कोई बाधा आती है तो शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

पाचन तंत्र का महत्व/ Importance of digestive system

पाचन तंत्र की कार्यक्षमता उम्र के साथ धीमी हो जाती है, विशेष रूप से 40 वर्ष की आयु के बाद। इस समय खानपान में उचित बदलाव लाकर और नियमित व्यायाम करके इसे दुरुस्त रखा जा सकता है।

संतुलित आहार अपनाएं/ adopt a balanced diet
  1. रेशेदार भोजन करें

मैदा और पालिश किए हुए चावल की बजाय साबुत अनाज और चोकर युक्त आटे का सेवन करें। भोजन में हरी सब्जियां, सलाद और मौसमी फल शामिल करें। तली-भुनी चीजों से बचें, ताकि पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहे।

Read this also – टीनएजर बच्चों के मददगार बनें पैरेन्ट्स

  1. नमक का सेवन कम करें

अत्यधिक सोडियम से शरीर में सूजन हो सकती है और यह पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। अधिक नमक का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

  1. मीठे खाद्य पदार्थों से बचें

अधिक शक्कर का सेवन पाचन तंत्र को प्रभावित करता है और हड्डियों को कमजोर बनाता है। इसके बजाय प्राकृतिक रूप से मीठे फल और मेवों का सेवन करें।

  1. पोटेशियम युक्त आहार लें

पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे केला, संतरा, पपीता, आलू और सेब, शरीर से विषैले तत्व निकालने में मदद करते हैं और पाचन क्रिया को सुचारू रखते हैं।

खानपान में सुधार के उपाय/ Ways to improve eating habits
  1. फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड से बचें

फास्ट फूड और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में उच्च मात्रा में सोडियम और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं।

  1. सॉफ्ट ड्रिंक्स और कैंडी से दूरी बनाएं

पाचन तंत्र स्वस्थ तो सब स्वस्थ

हार्ड कैंडी, च्युइंगम और सॉफ्ट ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने से गैस्ट्रिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

  1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना 8 से 12 गिलास पानी पिएं। यह कब्ज को दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

Read this also – आफ्टर एग्जाम दिमाग को करें रिफ्रेश

  1. पारंपरिक पेय पदार्थ अपनाएं

जूस, छाछ, सूप और नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करें। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करते हैं।

दही का सेवन करें/Take curd in your diet

पाचन तंत्र स्वस्थ तो सब स्वस्थ

दही प्रोबायोटिक तत्वों से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है। यह पेट की गड़बड़ियों को दूर करने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं/ Exercise and follow a healthy routine

पाचन तंत्र स्वस्थ तो सब स्वस्थ

 

  1. नियमित व्यायाम करें – टहलना, योग और हल्के व्यायाम पाचन को सुधारने में मदद करते हैं।
  2. तनाव मुक्त रहें – अत्यधिक तनाव पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है, इसलिए मानसिक शांति बनाए रखें।
  3. समय पर भोजन करें – असमय भोजन करने से पाचन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
  4. रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें – अच्छी नींद से पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है।

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, व्यायाम और उचित दिनचर्या का पालन करना आवश्यक है। यदि हम अपने खानपान में सुधार करते हैं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं, तो न केवल हमारा पाचन तंत्र बल्कि पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा।

 

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आये तो इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर कर्रे| अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में ज़रूर लिखे।

– सारिका असाटी
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments