Sunday, December 7, 2025
Homeमनोरंजनसाउथ सिनेमा पवन कल्याण के साथ प्रियंका मोहन

साउथ सिनेमा पवन कल्याण के साथ प्रियंका मोहन

साउथ सिनेमा में पॉवरस्टार पवन कल्याण का अपना अलग औरा है। इन दिनों वे साउथ फिल्मों के टैलेंटेड डाइरेक्टर सुजीत की फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री प्रियंता मोहन नजर आएँगी।

 तेलुगु फिल्म जगत में पावर स्टार के रूप में मशहूर पवन कल्याण के प्रशंसकों की कमी नहीं है।

प्रशंसकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

इस दिनों पवन कल्याण टैलेंटेड निर्देशक सुजीत के निर्देशन में फिल्म `ओजी’ कर रहे हैं।

फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है।

इसका टीजर भी रिलीज किया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

खबर है कि इस फिल्म में नायिका के रूप में प्रियंका मोहन को चुना गया है।

फिल्म की टीम ने प्रियंका मोहन का अपने क्रू में स्वागत किया है

टीम ने प्रियंका मोहन के स्वागत में एक पोस्टर रिलीज़ किया था।

प्रियंका मोहन भी शूटिंग में शामिल हो चुकी हैं।

बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका मोहन पहली बार पवन कल्याण के साथ काम कर रही हैं।

फिल्म `ओजी’ में पवन कल्याण एक गैंगस्टर के किरदार में नज़र आएंगे।

इसे प्रमुख निर्माता डी.वी.वी. दानय्या निर्मित कर रहे हैं।

इस फिल्म के लिए संगीत का ज़िम्मा संगीतकार एस. थमन को सौंपा गया है।

सुजीत एवं पवन कल्याण की इस फिल्म को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments