Sunday, December 7, 2025
Homeविशेषविश्व इमोजी दिवस/ world emoji day

विश्व इमोजी दिवस/ world emoji day

विश्व इमोजी दिवस/ world emoji day
विश्व इमोजी दिवस/ world emoji day

छोटी-छोटी आकृतियां जिन्हें स्माइली भी कहा जाता है। सोशल मीडिया के टेक्स्ट को ये एक खास टेस्ट देती हैं। इन्हें इमोजी कहते हैं। इमोजी का आविष्कार 25 साल पहले एक जापानी कलाकार शिगेताका कूरिता ने किया था। विश्व इमोजी दिवस

25 साल बाद इमोजी

आज इसके बिना अधूरी है हर भाषा /emoji after 25 years Today every language is incomplete without it

  • छोटी-छोटी आकृतियां जिन्हें स्माइली भी कहा जाता है, सोशल मीडिया के टेक्स्ट को एक खास टेस्ट देती हैं।
  • हमारे मन में कई असीमित भाव उमड़ते रहते हैं, जिन्हें शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
  • यह छोटी सी स्माइली हमारे इन्हीं भावों को व्यक्त करने के काम आती है।
  • जी हां, हम इमोजी की बात कर रहे हैं, जिसका पहली बार इस्तेमाल जापान में सन 1997 में हुआ।
  • इमोजी शब्द का जापानी भाषा में मतलब होता है- चित्राक्षर। इ का मतलब होता है- चित्र
  • और मोजी का मतलब होता है- अक्षर या वर्ण।
  • इसे एक छोटी डिजिटल छवि या आइकन भी कहा जा सकता है।
  •  25 साल पहले एक जापानी कलाकार शिगेताका कूरिता ने इमोजी का आविष्कार किया था।
  • उन्होंने 1999 में अपनी टेलीकॉम कंपनी डो को मो के लिए 176 इमोजी का चित्र बनाया था।
  • वास्तव में यही इमोजी का बुनियादी सेट है, जिसमें 12बाई12 ग्रिड पर फिक्सेलेटिड रंगीन कार्प, सिलाई जैसे डिजाइन प्रस्तुत किये गये हैं।

Read this also – हंसिए और तनाव दूर भगाइये Laugh and banish stress

विश्व इमोजी दिवस/ world emoji day

  • इसके लिए सड़क संकेतों और चीनी अक्षरों से बनने वाले संकेतों का भी सहारा लिया गया था।
  • उस जमाने में सेलफोन पर एक सीमित टेस्क्ट को असीमित आकार देने की चालाकी इसका उद्देश्य थी।
  • गौरतलब है कि तब 250 अक्षरों में ही अपनी बात कहने का मौका मिलता था।
  • इस तरह की सीमा को अपनी कल्पना से विस्तार दिया शिगेताका कूरिता ने।
  • जो कि पेशे से इंजीनियर नहीं बल्कि अर्थशास्त्र से स्नातक थे।
  • लेकिन यह मानना गलत होगा कि संकेतों की इस चित्रात्मक भाषा की कल्पना पहली बार शिगेताका कूरिता ने ही की।
  • वास्तव में आज जबकि हम इमोजी पर बात कर रहे हैं तो उसके चलन में आये 25 साल हो चुके हैं।
  • संकेतों की चित्रात्मक भाषा की कल्पना इससे भी 15 साल पहले यानी आज के 40 साल पहले इमोटीकॉन्स के रूप में हो चुकी थी।
  • इमोटीकॉन्स यानी इमोशन आइकन।

Read this also – कविता में अनिर्मित पंथ के पंथी डॉ. सुधीर सक्सेना

विश्व इमोजी दिवस/ world emoji day

  • ये भी किसी व्यक्ति की भावनाओं, मनोदशा या प्रतिक्रिया को ही व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होता था।
  • इसमें वर्णों (आमतौर पर विराम चिन्ह) संख्याओं और अक्षरों का उपयोग किया जाता था।
  • इमोजिकान्स चेहरे की अभिव्यक्ति के एक सचित्र प्रतिनिधित्व की कोशिश थी।
  • सितंबर 1982 में जब इंटरनेट ही ज्यादातर बुलेटिन बोल्ड था।
  • उस समय कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय के एक कंप्यूटर वैज्ञानिक स्कॉट फहलमैन मजाक में एक पोस्ट को चिन्हित करने का तरीका ढूंढ़ रहे थे,
  • तब उन्होंने भावनाओं को टैग करने के लिए : – ) और : – ( के उपयोग का प्रस्ताव रखा था।
  • और इस तरह से शब्दों की दुनिया में भावनाओं के चिन्ह यानी इमोटीकॉन्स का जन्म हुआ था।
  • इसके ठीक 15 सालों बाद जापानी कलाकार शिगेताका कूरिता ने दुनिया को खूबसूरत इमोजी की भाषा दी।
  • जिसे आजकल दुनिया की अल्टर्नेटिव सार्वभौमिक भाषा कहा जाता है।
  • इमोजी के ये शॉट पेज कुछ ही सालों के भीतर कुछ ज्यादा प्रिय हो गये।
  • साल 2000 के दशक में दुनियाभर के प्लेटफॉर्म ने खुद के आईकॉन विकसित किए।
  • मसलन- आई मैसेंजर, एनएसएन मैसेंजर, जी चैट और इसी तरह की कई दूसरे प्लेटफॉर्म के खुद के आईकॉन।
  • इन प्रत्येक आइकन के लिए अपने अपने प्लेटफॉर्म में खुद के कोड होते थे।
  • आइफोन से भेजा गया स्माइली इसलिए जी मेल पर एक खाली गोले या खाली आइकन के रूप में ही दिखता था।

Read this also – अच्छी इमेज चाहते हैं तो

  • साल 2010 तक ऐसे इमोशनल आइकन के लिए कोई यूनिकोड कंसोर्टियम नहीं था, जो सभी प्लेटफॉर्मों पर एक जैसी परफोर्मेंस प्रस्तुत करे।
  • क्योंकि सभी प्लेटफॉर्म पर कोई यूनिफाइड कोड नहीं था।
  • सबसे पहले आइफोन और एंड्रोएड पर 722 आइकोनिक के लिए एक सामान्य कोड तैयार किया गया।
  • असली मायनों में तभी संकेतों की इस भाषा का धड़ल्ले से चलन शुरु हुआ या कहें यह सबके बीच पहुंची।
  • जून 2018 तक यूनिकोड 1823 इमोजी को पहचानता था, जो आज की तारीख में 3000 से ऊपर पहुंच चुकी हैं।
  • साल 2014 में पहली बार इस आइकोनिक भाषा का वैश्विक जश्न मनाने के लिए 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस की शुरुआत हुई।

 

  • इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के जेरेमी बर्ज ने की थी।
  • जेरेमी बर्ज वास्तव में इमोजीपीडिया के संस्थापक हैं।
  • इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इमोजी के इस्तेमाल को और ज्यादा प्रोत्साहन मिला।
  • एप्पल, गूगल और एंड्रोएड जैसे डेवलपर्स ने दुनिया के लिए एक से बढ़कर एक सरल और जटिल भावनाओं की इमोजी विकसित की।
  • इमोजी आइकन में दुनियाभर की जातीय विविधता और इकोलॉजी के सकारात्मक पक्षों को शामिल किया गया है।
  • ऐप बाय नामक एक एप ने एक सर्वे के जरिये जानकारी हासिल की है।
  • सर्वे के अनुसार इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले 78 फीसदी से ज्यादा लोग टेस्क्ट मैसेजों में इमोजी का इस्तेमाल करते हैं।

 

  • सबसे ज्यादा अपने लिखित संदेशों में इमोजी का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की उम्र 44 साल से कम होती है।
  • जबकि 45 साल और उसके अधिक उम्र के लोग इनके इस्तेमाल को लेकर थोड़े उदासीन होते हैं।
  • फिर भी 24 फीसदी इस उम्र के लोग भी इनका इस्तेमाल करते हैं।
  • कहने का मतलब यह है कि इमोजी का धड़ल्ले से इस्तेमाल इस बात का भी सूचक होता है कि आप या तो नौजवान हैं या दिल से नौजवान हैं।

Read this also – दोस्ती मछलियों और अन्वी की / Friendship of Fishes and Anvi

विश्व इमोजी दिवस/ world emoji day

  • हालांकि अभी तक दुनिया की कोई पूरी कहानी या उपन्यास इस पूरी भाषा में नहीं लिखा गया,
  • लेकिन आज की तारीख में बहुत सारी कहानियां लिखी जा रही हैं, जिनमें इमोजी का धड़ल्ले से इस्तेमाल होता है।
  • शायद इसके इस्तेमाल के पीछे सिर्फ कम शब्दों के इस्तेमाल करने की भावना नहीं होती।
  • बल्कि लोग अपने मन में उमड़ घुमड़ रहे असंख्य भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्ति देने के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • हालांकि अभी इमोजी के इस्तेमाल का कोई सांस्कृतिक चरित्र विकसित नहीं हुआ।
  • क्योंकि लोग कई इमोजी का भी इस्तेमाल धड़ल्ले से करते हैं, जो उन्हें नहीं करना होता या कम से कम उस जगह पर वह फिट नहीं होता।
  • लेकिन हर नई चीज के साथ इस तरह की तमाम इससे संबंधित गड़बड़ियां तो होती ही हैं।
  • वक्त आने पर ये सब समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

Read this also – बटरस्कॉच आइसक्रीम (लघुकथा)

नोट – यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। पसंद आए तो कृपया अधिक से अधिक शेयर करें। अपने सुझाव और विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments