
प्रात:काल हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय है। जिस तरह आप सुबह उठते हैं और दिन की शुरुआत करते हैं, उसका असर पूरे दिन की कार्यशैली, कार्यक्षमता और मानसिक ऊर्जा पर पड़ता है। अगर सुबह की शुरुआत तनाव, हड़बड़ी या गलत आदतों से होती है तो सारा दिन नीरस और थकावट से भरा गुजर सकता है। वहीं अगर सुबह शांति, संयम और सकारात्मक आदतों से शुरू होती है तो पूरा दिन ऊर्जावान, सफल और स्वस्थ बना रहता है।
आइए जानते हैं वे सामान्य परंतु हानिकारक परतःकालीन आदतें जिन्हें आपको तुरंत छोड़ना चाहिए और उनके विकल्प जिन्हें अपनाकर आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बना सकते हैं।
जल्दी लेकिन शांत भाव से उठें (Wake Up Early but Calmly)
हममें से कई लोग अलार्म बजने के बाद भी बिस्तर में पड़े रहते हैं और फिर अचानक हड़बड़ी में उठकर तुरंत कामों में लग जाते हैं।
- यह आदत शरीर और मन दोनों पर तनाव डालती है।
- हड़बड़ी में लिए गए निर्णय और किए गए काम अक्सर गलतियों को जन्म देते हैं।
सही तरीका:
- अलार्म दो-तीन बार गैप में लगाएं।
- अंतिम अलार्म बजने पर दाईं करवट लेते हुए उठें।
- 2–3 मिनट तक बिस्तर पर बैठकर गहरी सांस लें।
- चेहरे पर मुस्कान लाएं और भगवान का धन्यवाद करें।
सुबह थोड़ी स्ट्रेचिंग करें (Do Morning Stretching)
नींद के दौरान हमारी मांसपेशियां शिथिल और जकड़ी हुई होती हैं। सीधे बिस्तर से उठते ही काम में लग जाना शरीर को थका देता है।
- सुबह हाथों, बाजुओं और कमर की हल्की स्ट्रेचिंग से लचीलापन और चुस्ती आती है।
- यह पूरे दिन को सक्रिय और तनावमुक्त बनाने में मदद करती है।
Read this also – घर की दीवार रंग/house wall color
बेड टी न पिएं (Avoid Bed Tea)
सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
- यह एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा करता है।
सही विकल्प:
- दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने नींबू पानी से करें।
- यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर करता है।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
- यदि चाय पीनी ही है तो नींबू पानी लेने के एक घंटे बाद ग्रीन टी लें।
उठते ही मोबाइल न देखें (Do Not Use Mobile Immediately)
आजकल कई लोग सुबह उठते ही ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना शुरू कर देते हैं।
- अक्सर मोबाइल से प्राप्त सूचना तनाव और चिंता को जन्म देती है।
- दिन की शुरुआत मानसिक अशांति से होती है।
सही तरीका:
- मोबाइल कम से कम आधे घंटे बाद देखें।
- पहले ध्यान, प्रार्थना या हल्का व्यायाम करें।
नाश्ता अवश्य करें (Never Skip Breakfast)
विशेषज्ञों के अनुसार सुबह का नाश्ता छोड़ने से शरीर पर सीधा नकारात्मक असर पड़ता है।
- ब्लड शुगर का स्तर असंतुलित हो जाता है।
- मोटापा और तनाव जैसी समस्याएं बढ़ती हैं।
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है।
सही नाश्ता विकल्प:
- भीगे हुए बादाम
- फल (जैसे सेब, केला, पपीता)
- अंकुरित अनाज
- दूध या स्मूदी
- साबुत अनाज का टोस्ट
मुस्कुराकर दिन की शुरुआत करें (Start the Day with a Smile)
मुस्कान तनाव घटाने का सर्वोत्तम उपाय है।
- मुस्कुराने से हार्ट बीट सामान्य रहती है।
- ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
- तनाव दूर होता है और खुशी का स्तर बढ़ता है।
टिप्स:
- आईने के सामने खड़े होकर मुस्कुराएं।
- दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों से करें।
Read this also – अच्छी नींद के उपाय/tips for good sleep
व्यायाम को दिनचर्या बनाएं (Include Exercise in Routine)
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए व्यायाम जरूरी है।
- यह शरीर को स्फूर्ति और मन को सकारात्मकता देता है।
- रोजाना आधे घंटे सैर, जॉगिंग, योग या प्रणायाम करें।
याद रखें – स्वास्थ्य के चार स्तंभ हैं:
- पौष्टिक आहार
- सकारात्मक सोच
- व्यायाम
- आराम
अगले दिन की योजना पहले बना लें (Plan Your Next Day in Advance)
सुबह जल्दी-जल्दी काम करने की आदत तनाव पैदा करती है।
- घर संभालने वाली महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों दोनों के लिए यह समस्या है।
सही तरीका:
- रात को ही तय करें कि सुबह क्या पहनना है।
- यदि संभव हो तो अगली सुबह का नाश्ता और टिफिन सामग्री पहले ही तैयार रखें।
- सब्जियां काट लेना और मसाले भी व्यवस्थित करना उपयोगी होगा।
तनावमुक्त रहें और संयम रखें (Stay Stress Free and Balanced)
हर सुबह दिनभर का ब्लूप्रिंट बनने का समय होती है।
- यदि आप तनाव में रहेंगे तो काम बिगड़ सकते हैं।
- संयम और शांति के साथ हर कार्य करें।
जरूरी है:
- कामों को प्राथमिकता के आधार पर बांटें।
- कठिन कार्य सुबह में पहले करें।
- स्वयं को शांत और संयमी बनाकर आगे बढ़ें।
निष्कर्ष (Conclusion)
सुबह का समय हमारे पूरे जीवन और स्वास्थ्य के लिए सबसे अहम है। छोटी-छोटी प्रात:कालीन गलतियां हमारे दिन को बिगाड़ सकती हैं और लंबे समय तक सेहत को नुकसान भी पहुँचा सकती हैं।
- देरी से हड़बड़ाकर उठना, बेड टी पीना, उठते ही मोबाइल देखना और नाश्ता छोड़ देना – ये सभी आदतें हानिकारक हैं।
- वहीं मुस्कुराकर सुबह शुरू करना, हल्की स्ट्रेचिंग, व्यायाम, नींबू पानी का सेवन और योजनाबद्ध दिनचर्या – ये हमें शांति, स्वास्थ्य और ऊर्जा प्रदान करती हैं।
याद रखें – अच्छी सुबह, अच्छा दिन और अच्छा जीवन सुनिश्चित कर सकती है।
Read this also – आफ्टर एग्जाम दिमाग को करें रिफ्रेश
यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आये तो इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर करें। अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में ज़रूर लिखे।