Sunday, September 14, 2025
Homeविशेषदोस्ती मछलियों और अन्वी की / Friendship of Fishes and Anvi

दोस्ती मछलियों और अन्वी की / Friendship of Fishes and Anvi

लेखिका – सारिका असाटी

दोस्ती किसी से भी हो, एक बार कर ली तो पूरी तरह से निभानी चाहिए। ये अन्वी और मछलियों की दोस्ती यही सिखाती है। अन्वी ने फैंसी ड्रेस में मछली बन कर यह संदेश दिया कि हमें नदी, तालाबों और समुद्र में प्लास्टिक, पानी की बोतल, चिप्स के पैकेट्स नहीं डालने चाहिए।

 

  • अन्वी नाम की एक लड़की थी, वह 7 साल की थी।
  • उसके घर में एक एक्वेरियम था।
  • इस एक्वेरियम में तीन मछलियां थीं लाल, नीली और पीली।
  • यह तीनों मछलियां एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहती थीं।
  • इन तीनों की एक दोस्त थी अन्वी।
  • अन्वी इनसे बात करती थी, अपनी दिनचर्या बताती।
  • और कहाती मैं तो ठीक हूं, पूरा दिन बस, स्कूल और ट्यूशन में चला जाता है बिल्कुल खेल नहीं सकती हूँ।

Read this also – अच्छी इमेज चाहते हैं तो

  • पर तुम तीन कितनी भाग्यशाली हो, एक साथ रहती हो, खाती हो, खेलती हो।
  • एक दिन अन्वी ने अपनी मछली दोस्तों को बताया कि आज मेरे विद्यालय फैंसी- ड्रेस है और मैं उसमें मछली बन रही हूं।
  • तीनों मछलियाँ अन्वी की बात ध्यान से सुन रही थीं,
  • मानो ऐसा लगता था कि वह बोल नहीं सकती थीं, पर अन्वी की कान तक उनकी आवाज सुनाई देती थी।
  • अन्वी इन तीनों मछलियों से घंटों बात कर सकती थी।
  • और उसे अपनी कल्पना में लगा कि उसकी तीन मछलियाँ दोस्त उसे कह रही हैं-
  • कि अन्वी, आज जीत कर ही आना है।
  • जब मछलियों ने अन्वी को मछली बना देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

Read this also – बटरस्कॉच आइसक्रीम (लघुकथा)

अनवी स्टेज पर गई और लोगों को बताया कि मैं आज मछली बनी हूं

उसने सभी लोगों को बताया कि मछलियाँ मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं।

बोलते-बोलते वह भावुक हो गई और कहा आज आपसे अनुरोध है कि

यह मछलियां नदी , तालाब और समुद्र में रहती हैं, कृपया वहां प्लास्टिक, पानी की बोतल, चिप्स के पैकेट की गंदगी नहीं करें।

क्योंकि वे ये सब खा कर मर रही हैं। इनका जीवन बहुत अमूल्य है।

Read this also – बनें स्मार्ट पैरेंट्स / Be smart parents

  • सभी लोगों ने तालियों से अन्वी की प्रशन्सा की।
  • प्रिंसिपल मैडम ने आकार अन्वी को शाबाशी देते हुए कहा, कई बार छोटे बच्चे बहुत कुछ सिखा देते हैं। अन्वी प्रथम पुरस्कार लेकर घर पहुंची और अपने तीन दोस्तों के साथ पार्टी की।
  • इस कहानी से हमें सीख मिलती है कि दोस्त कोई भी हो सकते हैं, चाहे वह पशु-पक्षी, पेड़-पौधे हों। जानवर भले ही बेजुबान हैं, पर दोस्त के रूप में वे हमेशा हमारे साथ रहते हैं।
  • जब आप बिना शर्त दोस्ती बनाते हैं तो वाह हमेशा निभानी चाहिए।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments