Thursday, September 19, 2024
Google search engine
Homeविशेषतिरंगे की रोशनी में जगमगाई  दिल्ली

तिरंगे की रोशनी में जगमगाई  दिल्ली

 Independence Day स्वतंत्रता दिवस पर तीन रंगों की रोशनी से नहाई राजधानी दिल्ली

पूरा देश स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के 78 साल के जश्न में डूबा हुआ है। केंद्र सरकार इसे आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत मना रही है। इस मौके पर 15 अगस्त से पहले दिल्ली में स्मारकों (Monuments) पर तिरंगे की रोशनी ने चार चांद लगा दिए हैं। 

लेखिका – सारिका असाटी

दिल्ली भारत की राजधानी ही नहीं बल्कि, ये ऐतिहासिक फैसलों का गवाह रहा है। देश आजाद हुआ तो लाल किले ने तिरंगा फहराते हुए देखा तो, संविधान बना तो रायसीना हिल्स ने इन्हें बनाने वालों और लागू करवाने वालों को देखा। देश बदलता रहा और दिल्ली हमेशा इस बदलाव का सिरमौर रही। ऐसे में 15 अगस्त का जश्न दिल्ली के लिए हमेशा खास हो जाता है और यहां हर साल ये देखा भी जा सकता है।  जहां 15 अगस्त के रंग छलकते हैं। यहां की इमारतें ही नहीं पेड़-पौधों पर भी आप केसरिया रंग देख सकते हैं और यहां एक खूबसूरत शाम गुजार सकते हैं।

Read this also – नागपंचमी नागपूजा का पर्व/Festival of snake worship

15 अगस्त पर दिल्ली में इन जगहों की शाम होती है केसरिया-  Patriotic Places in Delhi

राजीव चौक– Rajiv Chowk

राजीव चौक की शाम देखने लायक होती है। तीरंगा लाइटिंग, जय हो जय हो.. ऐसे देशभक्ति गाने और आस-पास युवाओं की भीड़ इस जगह को एनर्जेटिक और रंगीन बना देती है। यहां जाने से आपका मन खुश हो जाएगा। आपकी आंखें केसरिया लाइटिंग पर थम जाएंगी और आप 15 अगस्त की खुशी को महसूस कर पाएंगे।

रायसीना हिल्स– Raisina Hills 

तिरंगे की रोशनी में जगमगाए  दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक रायसीना हिल्स है। शानदार राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक को शामिल करते हुए, देशभक्ति के सारे रंग बेहद करीब से आप यहां महसूस कर सकते हैं। हालांकि स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान राष्ट्रपति भवन बंद रहता है, फिर भी आप उत्तर और दक्षिण ब्लॉक तक के क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। आपको वहां से इस खूबसूरत सजावट की झलक देख सकते हैं.

इंडिया गेट– India Gate

तिरंगे की रोशनी में जगमगाए  दिल्ली

इंडिया गेट पर स्वतंत्रता दिवस की शाम काफी भीड़ भी रहती है। लोग यहां बच्चों और परिवार से साथ आते हैं और आस-पास नजारा देखते हैं। बहुत सी खाने पीने की चीजें मिलती हैं। कुछ म्यूजिकल चीजें भी हो रही होती हैं और शाम को यहां की लाइटिंग काफी मस्त होती है। तो, आप अपनी शाम गुजारने का एक ऑप्शन इंडिया गेट को भी रख सकते हैं।

Read this also – माँ नर्मदा की अमरगाथा

कुतुब मीनार– Qutub Minar

कुतुब मीनार भारत का सबसे ऊंचा स्मारक है। ये 73 मीटर ऊंचा मीनार, दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हो सकता है। कुतुब मीनार न केवल अपनी ऊंचाई बल्कि उस पर की गई जटिल डिजाइन और कलाकृति के लिए भी जाना जाता है। तो, अगर आप अपने घर में बैठकर बोर नहीं होना चाहते तो आप दिल्ली के कुतुब मीनार भी जा सकते हैं।

लाल किला –Red Fort

दिल्ली- हर साल आजादी का जश्न मनाने के लिए लाल किला पर भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। 15 अगस्त को लाल किला पर देश के प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं और देशवासियों को संबोधित करते हैं। ये नजारा अपने आप में ऐतिहासिक और देशभक्ति से भरा होता है। आप एक बार लाल किले से झंडा फहराते हुए आजादी का जश्न मनाने जरूर जाएं।

सफदरजंग मकबरा –Safdarjung Tomb

सफदरजंग मकबरे को प्रकाशित करने के लिए 213 एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं। सफदरजंग मकबरा, मुहम्मद शाह (1719-48) के अधीन अवध के सूबेदार मिर्जा मुकीम अबुल मंसूर खां का मकबरा है। उनका उपनाम सफदरजंग था। सफदरजंग के बेटे नवाब शुजाउदौला ने 1753-54 में इसे बनवाया था। यह हुमायूं के मकबरे से मिलता-जुलता है। इसे दिल्ली में मुगल वास्तुकला के दीपक की अंतिम लौ कहा जाता है।

हुमायूं का मकबरा-Humayun Tomb

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरेंगी रोशनी में जगमगाता हुमायूं का मकबरा। दिल्ली के स्मारकों में तिरंगे की रोशनी से उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।

Read this also – डिजिटल होते रिलेशन/Relationships going digital

राष्ट्रपति भवन  और संसद भवन-Rashtrapati Bhavan or Sansad Bhavan

78वें स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में राष्ट्रपति भवन और संसद भवन को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। रात के अंधेरे में जगमग करते ये दोनों भवन बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। भवन अलग-अलग रंगों की लाइट से अपनी आभा बिखेर रहा है। पानी में दिखता मनोरम प्रतिबिंब के अलावा संसद भवन भी जगमगाता दिख रहा है। यह नजारा वाकई काफी खूबसूरत लग रहा है।  इसके अलावा रोशनी से तिरंगा बनाया गया है। यह 15 अगस्त तक रहेगा।

बाघा बॉर्डर, अमृतसर– Wagah Border

देशभक्ति की भावना से भरने के लिए आप पंजाब के बाघा बॉर्डर वैसे तो हर शाम यहां देश के जवान जश्नम मनाते हैं, जिसे देश लोग देशभक्ति की भावना से सराबोर हो जाते हैं, लेकिन 15 अगस्त पर यहां का माहौल बिल्कुल अलग होता है। यहां कई कार्यकम्रों का आयोजन किया जाता है। जो शहीदों की कर्बानी याद दिलाने के लिए काफी है।

जलियांवाला बाग, अमृतसर– Jallianwala Bagh

यहां की दीवारें आजादी की जंग की याद दिला देंगी। दीवारों पर बने गोलियों के निशान आज भी 1919 में बैसाखी के दिन मासूमों के कत्लेआम की याद दिलाते हैं।

आजादी का जश्न-Celebration of Independence

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा की रोशनी में, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, हुमायूं का मकबरा, सफदरजंग का मकबरा पर आजादी का जश्न देखना है तो यहां पहुंचते ही आप देशभक्ति से सराबोर हो जाएंगे।

इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था। उन्होंने लोगों से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की थी। साथ ही केंद्र सरकार पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े आयोजन करने जा रही है। विश्व धरोहर हुमायूं के मकबरे पर भी तिरंगा रोशनी की गई है। किला राय पिथौरा में 15 मीटर ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। सफदरजंग मकबरा में भी तिरंगा रोशनी की गई है। यहां भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफदरजंग मकबरा और लोधी गार्डन में 15 अगस्त को 10 बजे हैरिटेज वाक का  आयोजन करने जा रही है।

Read this also – दोस्ती है महत्वपूर्ण FRIENDSHIP IS IMPORTANT

 

यह लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। अपने विचार और सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments