Tuesday, October 7, 2025
Homeआर्थिकगूगल ने बदली दुनिया/Google changed the world

गूगल ने बदली दुनिया/Google changed the world

गूगल ने बदली दुनिया/Google changed the world
गूगल ने बदली दुनिया/Google changed the world

आज गूगल अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल से आज बच्चा-बच्चा वाकिफ है। इंटरनेट मीडिया पर मौजूद किसी भी प्लेटफॉर्म की जड़े गूगल से ही जुड़ी हुई होती हैं। यह कहना गलत नहीं कि आप यह आर्टिकल पढ़ रहे हैं, इसके तार भी गूगल से ही जुड़े हैं। यह गूगल (Google) आज के समय में हम सभी की जरूरत बन गया है, इसके बगैर बेहतर जीवन की कल्पना करना भी कठिन होगा।

ऐसा नहीं है कि गूगल से पहले लोगों की जिंदगी मुश्किल थी या उनका जीवन सुगम नहीं था। मगर आज इसकी आवश्यकता हर पल महसूस की जा सकती है। आज से पच्चीस साल पहले भी दुनिया में सभी काम किए जाते थे। लेकिन गूगल ने उन सभी कामों को सरल और सुगम बना दिया है। इस आर्टिकल में हम उसी जीवन की कल्पना करेंगे जिसमें इटरनेंट के तार नहीं बंधे हुए थे।

  • इसमें कोई दोराय नहीं कि आज के समय में दुनिया एक छोटे गांव में तब्दील हो गई है, हम चुटकियों में अपना कोई भी संदेश दुनिया के किसी भी कोने में चंद सेकेंडों में भेज सकते हैं। यदि गूगल नहीं होता तो दुनिया आज हमारे फोनों में सिमटी नजर नहीं आती।
  • साल 1995 में स्टैडफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो PHD छात्रों ने stanford.edu एड्रेस पर एक वेब सर्च क्रिएट किया था, जिसका नाम बैकरब रखा गया था। बाद में इसे गूगल किया गया और सितंबर 1998 में यह नाम कंपनी के रूप में हम सभी के बीच आया।
  • आज ज्यादातर कामों ने डिजिटल रूप अख्तियार कर लिया है। ऐसे में यह जरूरी है कि वर्तमान में कागजों की पोथियां रखने की आवश्यकता नहीं होती। पल भर में कोई भी डेटा डिजिटली तरीके से खोजा जा सकता है और कहीं भी भेजा जा सकता है।

Read this also – एआई उपयोग में सतर्कता/Caution in AI use

  • जानकारी के अनुसार, गूगल दुनिया भर में विस्तरित डेटा केन्द्रों से दस लाख से अधिक Surver रन करता है, इसके साथ ही दस अरब से अधिक सर्च रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है।
  • गूगल ने इंटरनेट से जुड़ी सर्विस जैसे ऑनलाइन एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी, सर्च क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर इत्यादि प्रोवाइड करवाया है। यदि आज गूगल नहीं होता तो इन सुविधाओं से अछूता रह जाते।
  • पहले Google को Googol कहा जाता था, लेकिन लोग इसका उच्चारण गूगल ही किया करते, जिसके बाद इसमें बदलाव कर Google कर दिया गया।
  • वर्ष 1 अप्रैल, 2004 को गूगल कंपनी ने 1 जीबी स्टोरेज के साथ जीमेल पेश किया, जिसने इसे अन्य प्रोडक्ट पर बढ़त दिला दी।
  • इंटरनेट बैंकिग, वर्क फ्रॉम होम, चुटकियों में कोई भी जानकारी इकट्ठा कर लेना, ये सब गूगल की ही बदौलत है।
  • वर्ष 2008 में विंडोज़ के लिए सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले ब्राउजर Chrome को पेश किया।
  • गूगल अगर नहीं होगा तब भी एक बेहतर जीवन की कल्पना की जा सकती है, मगर तब तकनीकी क्षेत्र में देश और दुनिया बहुत पीछे रह जाएगी।
  • वर्तमान में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई है। खास बात है कि पिचाई भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसायी है

गूगल ने बदली दुनिया/Google changed the world

  • ऐसे बना सरताज

  • एक जमाना था जब ईमेल के लिए लोग Yahoo Mail और Rediff Mail का इस्तेमाल करते थे गूगल ने Gmail लॉन्च करके लोगों को नया ऑप्शन दिया, आज यह दुनिया की सबसे बड़ी मेलिंग सर्विस में से एक है आप YouTube को कैसे भूल सकते हैं? दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी गूगल का ही हिस्सा है वहीं, स्मार्टफोन चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला Android OS भी गूगल का है,
  • अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Alphabet गूगल की मालिक है. भारतीय मूल के सुंदर पिचाई इसके सीईओ हैं कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में भी तेजी से आगे बढ़ रही है टेक फर्म ने Google Bard AI लॉन्च किया है, जो एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड चैटबॉट सर्विस है

Read this also  – कंटेंट राइटिंग करियर अवसर/Content writing career opportunities

27 सितंबर ही क्यों?

  • जैसा कि हमने आपको बताया कि गूगल की शुरुआत 4 सितंबर 1998 को हुई थी पहले सात सालों तक कंपनी इसी दिन अपनी सालगिरह मनाती रही, बाद में, कंपनी ने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड सर्च पेज जोड़ने के उपलक्ष्य में 27 सितंबर को सालगिरह मनाने का फैसला किया, तब से गूगल ऑफिशियली 27 सितंबर को अपनी सालगिरह मनाता हैI
  • कुल निचोड़ देखे तो, कहना गलत नहीं कि गूगल आज के समय में एक अच्छा जरिया है इस दुनिया को नजदीक से एक्सप्लोर करने का, दैनिक जागरण परिवार की ओर से Google को उसके 25वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आये तो इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर करें। अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में ज़रूर लिखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments