Sunday, December 7, 2025
Homeहेल्थनुस्खेकपूर के स्वास्थ्यकारी उपयोग/ Health benefits of camphor

कपूर के स्वास्थ्यकारी उपयोग/ Health benefits of camphor

 

कपूर का स्वास्थ्य उपयोग
कपूर का स्वास्थ्य उपयोग

हिन्दू धर्म में कपूर जलाने का एक खास महत्व है। पूजन से लेकर हवन तक कपूर का इस्तेमाल हर तरह की पूजा में खासतौर से किया जाता है। माना जाता है कि कपूर जलाने ने घर में सुख-शांति बनी रहती है। घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। इसकी सुगंध कीट पतंगों को दूर भगाती है और बैक्टीरिया एवं वायरस का खात्मा करती है। कपूर का पूजा में इस्तेमाल करने के तो कई सारे लाभ हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कपूर स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है? और शरीर की कई परेशानियों को चुटकियों में दूर कर सकता है? 

कपूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आयुर्वेद में कपूर के कई सारे फायदों का जिक्र किया गया है। आइए जानते हैं पूजा में इस्तेमाल होने वाली यह सुगंधित सामग्री स्वास्थ्य को किन-किन परेशानियों से बचाने का काम कर सकती है?

  1. सांस से जुड़ी दिक्कतों से राहत:कपूर में डिकॉन्गेस्टिव गुण पाया जाता है, जो गले से लेकर फेफड़े तक होने वाली सूजन को कम करता है और खांसी पर काम करता है। यह सांस से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है।
  2. दर्द को करता है कम:कपूर का इस्तेमाल पेन रिलीफ के तौर पर भी किया जा सकता है। किसी घाव या चोट पर कपूर लगाने से दर्द से राहत मिल सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं, मांसपेशियों और जोड़ों में होने वाले दर्द से भी यह राहत दिलाता है। दर्द या चोट वाली जगह पर कपूर को पानी में अच्छे से मिलाकर लगाएं। इससे दर्द तो कम होगा ही और घाव भी जल्दी भर जाएगा।
  3. खुजली से राहत:अगर आप शरीर के किसी हिस्से में लगातार खुजली महसूस कर रहे हैं तो कपूर की मदद से खुजली से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल के तेल में कपूर डालना होगा और इसे अच्छे से मिलाना होगा। फिर खुजली वाली जगह पर लगाना है। ऐसा करने से आपको खुजली की समस्या से जल्द राहत मिल जाएगी।
  4. लो ब्लड प्रेशर:कपूर लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए भी बहुत लाभकारी है। कपूर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद है।
  5. बालों में डैंड्रफ:अगर आपके बालों में डैंड्रफ हैं तो कपूर के इस्तेमाल से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं. आपको नारियल के तेल में कपूर मिलाकर सिर की मसाज करनी है। ऐसा बार-बार करने से आपको डैंड्रफ से जल्द छुटकारा मिल जाएगाबडे का म का हो ता है कपूर

कपूर न केवल धार्मिक कार्यों में उपयोग किया जाता है, बल्कि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी सुगंध वातावरण को शुद्ध करती है और इसके उपयोग से कई घरेलू व स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान संभव है।

  1. बालों की मजबूती और देखभाल में कपूर के चमत्कारी फायदे

कपूर बालों की जड़ों को मज़बूती प्रदान करता है। नारियल या सरसों के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर सिर की मालिश करने से:

बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं

रूसी, जुएं, और सिर की खुजली जैसी समस्याएं दूर होती हैं

बालों का गिरना कम होता है

Read this also – परंपराओं का संगम चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

उपयोग विधि:
100 ग्राम तेल में 4 ग्राम कपूर मिलाकर एक बोतल में रखें और सप्ताह में दो बार मालिश करें।
  1. घरेलू समस्याओं और सर्दी-जुकाम से राहत

कपूर न केवल शरीर के लिए, बल्कि घर के वातावरण को भी शुद्ध करता है:

सर्दी-जुकाम: रूमाल में कपूर की टिकिया लपेटकर सूंघने से राहत मिलती है

कीड़ों से बचाव: तकिए के नीचे या पलंग के चारों पायों पर कपूर की पोटली रखने से खटमल नहीं आते

कपड़ों की सुरक्षा: ऊनी या रेशमी कपड़ों के बीच कपूर की टिकिया रखने से कीड़े नहीं लगते

कपूर का स्वास्थ्य उपयोग

  1. त्वचा, दर्द और नींद से जुड़ी समस्याओं में कपूर के उपयोग

कपूर त्वचा और मांसपेशियों के लिए भी अत्यंत लाभदायक होता है:

खाज-खुजली और मुंहासे: नारियल तेल में कपूर और गंधक मिलाकर लगाने से लाभ मिलता है

जलन और दाग: पानी में थोड़ा कपूर मिलाकर दाग वाली त्वचा पर नियमित लगाने से निशान हल्के होते हैं

सिरदर्द और जोड़दर्द: नींबू या तुलसी के रस में कपूर और चंदन मिलाकर माथे या दर्द वाले हिस्से पर लगाने से आराम मिलता है

फटी एड़ियों के लिए: गर्म पानी में कपूर मिलाकर पैर डुबोने से एड़ियां मुलायम होती हैं

अच्छी नींद के लिए: देसी घी में कपूर मिलाकर तलवों पर मालिश करने से नींद अच्छी आती है

कपूर से वायुमंडल भी होता है शुद्ध

कपूर की सुगंध न केवल मन को शांत करती है, बल्कि यह वातावरण में मौजूद जीवाणु, विषाणु और कीटाणुओं को भी नष्ट करती है। इससे घर का वातावरण शुद्ध और ऊर्जा से भरपूर बना रहता है।

कपूर का उपयोग केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक प्राकृतिक औषधि के रूप में शरीर, त्वचा और घर की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। उचित मात्रा और विधि से इसका उपयोग कर हम कई छोटी-बड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आये तो इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर करें। अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में ज़रूर लिखे।

– सारिका असाटी
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments