
आज पूरी दुनिया विश्व पृथ्वी दिवस माना रही है। गूगल का डूडल भी आज विश्व पृथ्वी दिवस को समर्पित है। बगैर पर्यावरण के हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यही कारण है कि हम पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाते हैं और इसके संरक्षण के लिए संकल्प लेते हैं।
अमेरिकी सीनेटर ने की थी अर्थ डे की शुरुआत
हर साल 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले पृथ्वी दिवस (अर्थ डे) की शुरुआत एक अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। 1969 में सांता बारबरा, कैलिफोर्निया में तेल रिसाव की भारी बर्बादी को देखने के बाद वे इतने आहत हुए कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर इसकी शुरुआत करने का फैसला किया। 1970 से 1990 तक यह पूरे विश्व में फैल गया और 1990 से इसे अंतरराष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे हर साल अरबों लोग मनाते हैं और यह शायद उन कार्यक्रमों में से एक है जिसे सर्वाधिक तौर पर मनाया जाता है।
हजारों छात्रों आंदोलन का हिस्सा बने
22 अप्रैल 1970 को पृथ्वी दिवस ने आधुनिक पर्यावरण आंदोलन की शुरुआत को चिन्हित किया। लगभग 20 लाख अमेरिकी लोगों ने एक स्वस्थ, स्थायी पर्यावरण के लक्ष्य के साथ भाग लिया। हजारों कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने पर्यावरण के दूषण के विरुद्ध प्रदर्शनों का आयोजन किया। पृथ्वी दिवस अमेरिका और दुनिया में लोकप्रिय साबित हुआ। 1990 में 22 अप्रैल के दिन पूरी दुनिया में पुनः चक्रीकरण के प्रयासों की सराहना की गई तथा रियो डी जेनेरियो में 1992 के यूएन पृथ्वी सम्मलेन के लिए मार्ग प्रशस्त किया। पृथ्वी दिवस के नेटवर्क के माध्यम से कार्यकर्ता राष्ट्रीय, स्थानीय और वैश्विक नीतियों में हुए बदलावों को आपस में जोड़ सकते हैं।
Read this also – जलियांवाला बाग हत्याकांड 1919/Jallianwala Bagh Massacre 1919

इसलिए चुना 22 अप्रैल का दिन
सीनेटर नेल्सन ने ऐसी तारीख को चुना, जो कॉलेज कैंपस में पर्यावरण शिक्षण की भागीदारी को अधिकतम कर सके। उन्हें इसके लिए19-25 अप्रैल तक का सप्ताह सर्वोत्तम लगा, क्योंकि यह न तो परीक्षा और न ही वसंत की छुट्टियों का समय होता है। न ही इस समय धार्मिक छुट्टियां जैसे ईस्टर आदि होती हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा छात्रों के कक्षा में रहने की उम्मीद थी, इस कारण उन्होंने 22 अप्रैल का दिन चुना।
ग्लोबल वार्मिंग… खतरे में धरती
हम भले ही इतने वर्षों से विश्व पृथ्वी दिवस मान रहे हैं और देश व दुनिया के पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद पृथ्वी पर मंडराता खतरा जस का तस बना हुआ है। सबसे बड़ा खतरा तो इसे ग्लोबल वार्मिंग से है।धरती के तापमान में लगातार बढ़ते स्तर को ग्लोबल वार्मिंग कहते है। वर्तमान में ये पूरे विश्व के समक्ष बड़ी समस्या के रुप में उभर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि धरती के वातावरण के गर्म होने का मुख्य कारण का ग्रीनहाउस गैसों के स्तर में वृद्धि है। अगर इसे नजरअंदाज किया गया और इससे निजात पाने के लिये पूरे विश्व के देशों द्वारा तुरंत कोई कदम नहीं उठाया गया तो वो दिन दूर नहीं जब धरती अपने अंत की ओर अग्रसर हो जाएगी।

ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारक
- औद्योगीकरण के बाद कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन पिछले 15 सालों में कई गुना बढ़ा है।
- इन गैसों का उत्सर्जन आम प्रयोग के उपकरणों, फ्रिज, कंप्यूटर, स्कूटर, कार आदि से होता है।
- विश्व में प्रतिवर्ष 10 करोड़ टन से ज्यादा प्लास्टिक का उत्पादन हो रहा है और यह लगातार बढ़ रहा है।
- ग्रीन हाउस गैसें भी ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार होती हैं। इनमें नाइट्रस आक्साइड, मीथेन, क्लोरो-फ्लोरो कार्बन, वाष्प, ओजोन शामिल हैं।
- मौसम चक्र में हो रहे लगातार बदलाव से पर्यावरण पर लगातार खतरा मंडरा रहा है । पूरे विश्व में गर्मियां लंबी होती जा रही हैं, और सर्दियां छोटी।
पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए देश-दुनिया में अर्थ डे मनाया जाता है। इस मौके पर लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रख कैसे पृथ्वी का कैसे ख्याल रखा जा सकता है, इसके बारे में समझाया जाता है। साथ ही कोशिश करना है कि सभी पृथ्वी को हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें। हालांकि यह किसी एक पीढ़ी या कुछ का ही कार्य नहीं बल्कि यह हर पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह आने वाली जनरेशन के लिए स्वस्थ और खुशहाल पृथ्वी को बरकरार रखें।
Read this also – शहीद दिवस का इतिहास/History of Martyr’s Day
इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य कारण प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना, पर्यावरण को सुरक्षित और पर्यावरण संरक्षण में आने वाली चुनौतियों से किस प्रकार से लड़ सकते हैं या उसका हल निकाल सकते हैं। साथ ही इसके अलावा लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचने का तरीका, जनसंख्या वृद्धि को कंट्रोल करना, वनों की कटाई और प्रदूषण बचाव के तरीके बताना, जनसंख्या वृद्धि पर नजर रखना, वनों की कटाई को रोकना, प्रदूषण को कम करने वाली चीजों का चयन करना इत्यादि चीजों के बारे बताया और समझाया जाता है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि इस साल पृथ्वी दिवस किस थीम पर मनाया जा रहा है। साथ ही जानें कि पहली बार कब मनाया गया था यह दिवस।
यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आये तो इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर कर्रे| अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में ज़रूर लिखे|


