Wednesday, April 15, 2026
Homeआर्थिकIPL 2026 11 जर्सी सम्मान/IPL 2026 11 Jersey Honours

IPL 2026 11 जर्सी सम्मान/IPL 2026 11 Jersey Honours

IPL 2026 11 जर्सी सम्मान/IPL 2026 11 Jersey Honours
IPL 2026 11 जर्सी सम्मान/IPL 2026 11 Jersey Honours

आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने एक अहम और इमोशनल फैसला लिया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तय किया कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एक स्मारक पट्टिका लगाई जाएगी। इसमें उन 11 लोगों को याद किया जाएगा, जिनकी पिछले साल टीम की पहली आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में मौत हो गई थी। यह कदम उन लोगों को सम्मान देने और उनकी याद को हमेशा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

बता दें, पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए फ्रेंचाइजी ने उन सभी को सम्मान देने का कदम उठाया है।

स्टेडियम में रिजर्व रहेंगी 11 सीटें

TOI के मुताबिक, ‘ये स्मारक पट्टिका स्टेडियम के अंदर प्रवेश द्वार पर लगाई गई है। इसके साथ ही, हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों की याद में 11 सीटें हमेशा के लिए रिजर्व रहेंगी। इन सीटों को न तो आईपीएल और न ही किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए बेचा जाएगा, बल्कि सम्मान के तौर पर उस पूरे हिस्से को सुरक्षित रखते हुए घेर दिया जाएगा।’ केएससीए के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि स्मारक पट्टिका लगा दी गई है, ताकि हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जा सके। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि 11 सीटों को स्थायी रूप से आरक्षित रखने की कोई योजना बनाई गई है या नहीं।

Read this also – अर्थ डे की शुरुआत/beginning of earth day

वेंकटेश प्रसाद ने क्या कहा

वेंकटेश प्रसाद ने TOI से कहा, “इस दुखद घटना को याद करना भी बहुत तकलीफ देता है। लेकिन हम कुछ समय से मैनेजिंग कमेटी और अन्य अहम लोगों के साथ मिलकर इस मेमोरियल पर चर्चा कर रहे थे और सभी का मानना था कि उन 11 लोगों को सम्मान देना जरूरी है। हम किसी के जख्मों को फिर से नहीं कुरेदना चाहते, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ याद करना चाहते हैं। इसी वजह से हमने उन क्रिकेट फैंस की याद में एक शिलालेख लगाने का फैसला किया, जिनकी जिंदगी इस हादसे में असमय खत्म हो गई।”

मैच की शुरुआत

आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले वेन्यू पर एक मिनट का मौन रखा जाएगा और पीड़ितों के नाम स्टेडियम के अंदर दिखाए जाएंगे। इसी बीच, स्टेडियम में बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और तैयारियों को मजबूत करने के लिए सोमवार को एक अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया। इसके अलावा, गुरुवार को एक और बड़ी ड्रिल की तैयारी है, जिसमें करीब 500 वॉलंटियर्स को शामिल किया जाएगा।

IPL 2026 11 जर्सी सम्मान/IPL 2026 11 Jersey Honours

चिन्नास्वामी में आरसीबी खेलेंगी सात मुकाबले

कर्नाटक सरकार की ओर से बनाई गई एक एक्सपर्ट कमिटी ने हाल ही में स्टेडियम का पूरा निरीक्षण करने के बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल 2026 के मैचों के आयोजन की मंजूरी दे दी है। आने वाले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने कुल सात घरेलू मैचों में से पांच मुकाबले इसी मैदान पर खेलेगी, जबकि बाकी दो मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

IPL 2026: स्टेडियम गेट के पास बनेगा स्मारक

फ्रेंचाइजी ने पीड़ितों को सम्मान देने के लिए स्टेडियम के एंट्री गेट के पास एक भव्य स्मारक बनाने का भी निर्णय लिया है। इस स्मारक का अनावरण 28 मार्च को आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच से पहले किया जाएगा। मैच के दिन सभी 11 पीड़ितों के नाम स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे और एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। RCB का यह कदम खेल से परे जाकर मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है।

Read this also – विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस /World Autism Awareness Day

IPL 2026: खिलाड़ी पहनेंगे 11 नंबर की जर्सी

RCB के खिलाड़ी भी इस पहल का हिस्सा बनेंगे। टीम के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनकर उन लोगों को याद करेंगे। फ्रेंचाइजी के CEO राजेश मेनन ने बताया कि इस सीजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। कर्नाटक सरकार, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर नए SOP लागू किए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आये तो इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर कर्रे| अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में ज़रूर लिखे|

 

 

-सारिका असाटी
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments