Thursday, September 19, 2024
Google search engine
Homeहेल्थसौंदर्यस्क्रब से पाएँ नर्म होंठ / Get soft lips with scrub

स्क्रब से पाएँ नर्म होंठ / Get soft lips with scrub

घरेलू स्क्रब का करें प्रयोग

माइश्चराइजर के साथ-साथ होंठों का एक्सफोलिएशन भी जरूरी है।मुलायम होठों के लिए स्क्रब का प्रयोग करें। होंठों की फ्लैकी त्वचा हटा कर स्क्रब से पाएँ नर्म होंठ।

नर्म और मुलायम होंठ सुंदर चेहरे की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।

अगर आपने महंगा लिप कलर लगाया है और होंठ सख्त, खुरदरे, फटे हुए हैं तो उसका कोई लाभ नहीं।

अगर होंठ नर्म और गुलाबी हैं, लिपस्टिक भी उन पर नहीं लगी, तब भी चेहरा सुंदर लगता है।

अधिकतर महिलाएं यह तो जानती हैं कि कोमलता के लिए होठों को माइश्चराइज करना बहुत जरूरी है।

पर माइश्चराइजर के साथ-साथ होंठों का एक्सफोलिएशन भी जरूरी है।

स्क्रब के फायदे

  • होठों के एक्सफोलिएशन के लिए स्क्रब का प्रयोग करें।
  • इससे होंठों की मृत त्वचा और फ्लैकी त्वचा भी हट जाती है।
  • होंठों की नरमी इससे और बढ़ जाती है।
  • एक्सफोलिएशन के बाद होंठ की त्वचा माइश्चराइजर को आसानी से सोख लेती है।
Read this also – ऐसे बनाएँ होंठों को आकर्षक

आइए देखें कैसे हम होंठों को एक्सफोलिएट कर सकते हैं।

प्रयोग करें शुगर स्क्रब

  • चीनी और ऑलिव ऑयल को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • चीनी पीस लें तो बेहतर होगा।
  • इस मिश्रण को धीरे-धीरे होंठों पर लगाएं और हल्के हाथ से रगड़ें।
  • चाहें तो नर्म कपड़े से भी होंठ को हल्के-हल्के रगड़ सकते हैं।
  • यह क्रिया बहुत धीरे धीरे करें।
  • थोड़ी देर बाद होंठों को गुनगुने पानी से धो लें और लिप बाम लगाएं।
  • ऐसा नियमित रात्रि में सोने से पहले करने से होंठ मुलायम हो जाएंगे।

Read this also – स्वस्थ और चमकीले नाखून / Nails Can Be Healthy And Beautiful

होंठों पर करें टुथब्रश का प्रयोग

  • पुराना घिसे हुए ब्रिसल्स वाला टुथब्रश लें।
  • उस पर पेट्रोलियम जैली लगाएं और धीरे धीरे होंठों पर घुमाएं।
  • इसका प्रयोग सप्ताह में 2 या 3 बार से अधिक न करें। नुकसान पहुंच सकता है।

प्रयोग करें शहद स्क्रब

  • दो चम्मच शहद में थोड़ी सी (एक चम्मच) चीनी मिलाएं।
  • जब अच्छी तरह से चीनी मिक्स हो जाए तो इस पेस्ट को फटे होंठों पर लगाएं।
  • कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  • शहद होंठों की शुष्क त्वचा के लिए अति लाभप्रद होता है।
  • इससे प्राकृतिक नमी मिलती है।
Read this also – लाइलाज नहीं है मुँहासों की समस्या
  • अगर होंठ फटे हुए नहीं हैं तो मिश्रण में थोड़ी पिसी दालचीनी मिला सकते हैं। होंठ सुंदर और आकर्षण लगेंगे।

करें बेकिंग सोडे का प्रयोग

  • बेकिंग सोडे को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • घिसे हुए नर्म टुथब्रश से इस पेस्ट को होंठों पर हल्के-हल्के लगाएं।
  • ब्रश को हल्के हाथों से होंठों पर घुमाएं।
  • बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
  • इसके उपरांत लिप बाम अवश्य लगाएं।
  • बेकिंग सोडा मृत त्वचा को साफ करने में मदद तो करता है पर होंठों को नमी उससे नहीं मिलेगी।
  • इसलिए होंठों की नमी बरकरार रखने हेतु लिप बाम जरूर लगाएं।
Read this also – छोटी कोशिश, बड़े फायदे
कोई भी उपाय आजमाते समय विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments