
चीकू में खूब सारे पौष्टिक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई के अलावा कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसी चीजें होती हैं। ये सब मिलकर हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, फेफड़ों की दिक्कतें दूर करते हैं, खाना पचाने में मदद करते हैं और तो और आंखों की रोशनी भी अच्छी रखते हैं।चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद में जितना मीठा होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी। इस छोटे से भूरे फल में बड़े-बड़े औषधीय गुण छिपे हुए हैं, जो शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
हड्डियों को बनाए मजबूत
चीकू में कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन भर-भर के होता है। ये सारी चीज़ें मिलकर हमारी हड्डियों को बहुत मजबूत बनाती हैं। अगर आप इसे रोज़ खाते हैं, तो हड्डियों की बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। खासकर बड़े-बुजुर्गों और बच्चों के लिए तो यह हड्डियों को ताकत देने का बहुत ही बढ़िया जरिया है।
पाचन तंत्र का दोस्त
चीकू में खूब सारा फाइबर होता है। इसीलिए, अगर आपको कब्ज, गैस या अपच (खाना न पचने) की दिक्कत रहती है, तो इसे खाने से बहुत आराम मिलता है। इसे रोज खाने से पेट अच्छे से साफ रहता है और हमारा खाना सही से पचता है। गर्मी के दिनों में यह पेट की जलन को भी शांत करता है।
दिल को रखे दुरुस्त
चीकू में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स रक्तचाप को नियंत्रित रखते हैं और हृदय को हेल्दी बनाए रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बैलेंस करने में सहायक होता है।
इम्यूनिटी और त्वचा दोनों में सुधार
विटामिन A, C और E की प्रचुरता के चलते चीकू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। साथ ही, यह त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में भी सहायक है।
गर्मी से राहत और सूजन में आराम
गर्मियों में अक्सर शरीर पर फोड़े-फुंसी या सूजन की शिकायत हो जाती है। चीकू में सूजनरोधी और शीतल गुण होते हैं, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित कर त्वचा को ठंडक और राहत प्रदान करते हैं।
आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
चीकू में मौजूद विटामिन A आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करता है। यह मैक्युलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
मधुमेह रोगियों के लिए चेतावनी
हालांकि चीकू सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित व्यक्तियों को इसके सेवन से बचना चाहिए। इसमें प्राकृतिक शर्करा (शुगर), लेटेक्स और टैनिन होते हैं, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। किसी भी प्रकार की एलर्जी या शारीरिक प्रतिक्रिया के मामले में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
अगर आप एक ऐसा फल तलाश रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी, तो चीकू को ज़रूर आज़माएं। मगर याद रखें—संतुलित मात्रा और सही जानकारी के साथ इसका सेवन करना ही बुद्धिमानी है।
Read this also – पुदीना खाएं स्वस्थ रहें!
मधुमेह रोगियों के लिए चेतावनी
हालांकि चीकू सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित व्यक्तियों को इसके सेवन से बचना चाहिए। इसमें प्राकृतिक शर्करा (शुगर), लेटेक्स और टैनिन होते हैं, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। किसी भी प्रकार की एलर्जी या शारीरिक प्रतिक्रिया के मामले में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
अगर आप एक ऐसा फल तलाश रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी, तो चीकू को ज़रूर आज़माएं। मगर याद रखें—संतुलित मात्रा और सही जानकारी के साथ इसका सेवन करना ही बुद्धिमानी है।
इतने गुणों के बावजूद चीकू के सेवन में खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, वो भी उन लोगों को, जिन्हें मधुमेह यानी डायबिटीज की समस्या हैI
भूरे रंग की चिकनी परत वाला गोल फल, जो स्वाद में मीठा-मीठा होता हैI जी हां, हम बात कर रहे हैं चीकू की आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि औषधीय गुणों की खान चीकू स्वाद में तो लोगों को भाता है, इसमें स्वास्थ्य के लिए भी अनगिनत फायदे छिपे हुए हैं, आयुर्वेदाचार्य और न्यूट्रिशनिस्ट चीकू को पोषक तत्वों से भरपूर बताते हैं, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंस एंड रिसर्च में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, सी, ई, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट के साथ फाइबर समेत कई पोषक तत्व हड्डियों और फेफड़ों से संबंधित समस्याओं को दूर करने के साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होते हैंI इतना ही नहीं, ये आंखों की रोशनी बनाए रखने में भी फायदेमंद होते हैं।
विटामिन A और विटामिन C
इनके अलावा इसमें फास्फोरस और लौह भी होता हैI चीकू हर मौसम में आसानी से मिल जाता हैI इससे आप शेक या कोई और डिजर्ट भी बना सकते हैंI
– चीकू में मौजूद पोषक तत्व प्रेग्नेंसी में काफी फायदेमंद माना जाता है इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैंI
– इसमें लेटेक्स नामक तत्त्व अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह दांतों की कैविटी को भरने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है इसका सेवन सर्दी और खासी को भी दूर करने में सहायक हैI
– चीकू खाने से बाल भी मजबूत होते हैंI इसके बीज से निकाला गया तेल बालों को मॉइस्चराइज करता हैI इससे बाल मुलायम होते हैं और शाइनिंग आती हैI इससे बालों का झड़ना भी कम हो जाता हैI
– चीकू मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता हैI
– चीकू पाचन क्रिया को सक्रिय बनाने में बहुत लाभकारी हैI यह कब्ज, दस्त आदि से बचाता हैI
– चीकू का सेवन सवस्थ रखने में भी मददगार हैI
– शरीर में खून की कमी होने से रोकता है चीकूI
– इसमें ग्लूकोज की मात्रा बहुत होती है जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती हैI
– ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में फायदेमंद है चीकू का सेवन
– चीकू का सेवन बहुत ही लाभकारी हैIइतना ही नहीं बल्कि हेल्द के लिए भी चीकू का सेवन बहुत फायदेमंद हैI
यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आये तो इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर कर्रे| अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में ज़रूर लिखे|
