Thursday, November 12, 2026
Homeहेल्थनुस्खेस्किन केयर में दही/Curd in Skincare

स्किन केयर में दही/Curd in Skincare

स्किन केयर में दही/Curd in Skincare
स्किन केयर में दही/Curd in Skincare

अपनी फिगर को मेंटेन करने के साथ-साथ त्वचा का भी ध्यान रखना जरूरी है। अक्सर महिलाएं फिगर पर ध्यान देते देते त्वचा की चमक खो बैठती हैं, उससे उनकी ब्यूटी पर काफी प्रभाव पड़ता है। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि त्वचा की चमक और झुर्रियों रहित त्वचा के लिए पौष्टिक आहार का लेना कितना जरूरी है। अगर आप फिगर मेंटेन कर रही हैं तो साथ में त्वचा की चमक के लिए क्या लेना है, इस पर भी विशेष ध्यान देंगी तो फिगर के साथ त्वचा भी स्मूद रहेगी। आइए ध्यान दें क्या खाएं कि त्वचा चमचमाती रह सके।

नियमित नींबू का करें सेवन

त्वचा के निखार के लिए नींबू उसका अच्छा मित्रा है जिसे स्किन फ्रूट माना जाता है। अधिकतर ब्यूटी प्राड्क्ट्स बनाने वाली कंपनियां किसी न किसी रूप में नींबू के रस का प्रयोग करती हैं। नींबू ब्यूटी ऑक्सिडेंट होने के कारण त्वचा पर उम्र का असर कम करता है। नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा की चमक में मदद करता है।

पिएं खूब पानी

पानी हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत बनाता है इससे त्वचा ग्लो करती है। प्रतिदिन 7 से 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। पानी
अधिक पीने से शरीर के अंदर से विषैले तत्व पेशाब के रूप में बाहर निकलते हैं। इससे त्वचा कांतिमय बनती है।

ड्राई फ्रूट

मेवों में बादाम का नियमित सेवन त्वचा के लिए लाभप्रद होता है। इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारी त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। बादाम का सेवन कभी भी किसी भी समय स्नैक के रूप में किया जा सकता है। बादाम विटामिन ई से भरपूर होते हैं और विटामिन ई चमकदार त्वचा के लिए जरूरी है। बादाम तेल से मालिश करने पर त्वचा मुलायम और स्निग्ध होती है। बालों के लिए भी बादाम तेल अच्छा है। इससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।

दही भी अच्छा है त्वचा के लिए

दही में कई ऐसे बैक्टीरिया होते हैं और त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। दही का सेवन प्रतिदिन दिन के भोजन के साथ अवश्य करें। गर्मियों में दही को फेंट कर फेसपैक की तरह लगा सकते हैं। इससे त्वचा के हल्के रेशेज दूर होंगे और त्वचा को ठंडक भी मिलेगी।

Read this also – कपूर के स्वास्थ्यकारी उपयोग/ Health benefits of camphor

हरी सब्जियां लाभदायक हैं अच्छी स्किन के लिए

हरी सब्जियों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर पेट को ठीक रखता है, कब्ज से दूर रखता है। हरी सब्जियां सेहत के लिए भी लाभप्रद हैं। पालक में विटामिन ए की मात्रा भरपूर होती है, इसके नियमित सेवन से त्वचा की डलनेस दूर होती है। इसके अतिरिक्त पालक में विटामिन ई और सी भी होते हैं जो एक्ने की प्राब्लम को दूर करते हैं जिससे स्किन साफ दिखाई देती है। पालक के सेवन से स्किन सेल्स जल्दी जल्दी नए बनते हैं। सूप में और सब्जियों केे जूस में पालक का प्रयोग अवश्य करें।

स्किन केयर में दही/Curd in Skincare
हनी का करें प्रयोग

हनी का प्रयोग त्वचा को सुंदर बनाने में मदद करता है। इसका प्रयोग कई फेसपैक्स में किया जाता है। चेहरे के दाग धब्बे भी कम होते हैं। त्वचा टाइट रखने में भी शहद मदद करता है, एक्ने कम करता है। त्वचा पर भी हनी का सीधा प्रयोग कर सकते हैं और नींबू पानी के साथ भी शहद ले सकते हैं। इससे त्वचा में चमक और निखार आएगा।

दही: एक स्थायी सौंदर्य प्रसाधक

स्किन केयर में दही/Curd in Skincare

दही न सिर्फ पोषक आहार ही है बल्कि खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ मांगलिक कार्यों में भी इसका प्रयोग किया जाता है। भारतीय जनमानस में दही की महिमा और महत्ता सदैव सर्वोपरि रही है। कृषि प्रधान देश होने के कारण यह हमारे देश के हर अमीर-गरीब नागरिक को आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह उत्तम व पोषक आहार होने के साथ-साथ तमाम मांगलिक व सांस्कृतिक कार्यों में भी प्रयुक्त होता है। इसे खाद्य व पेय दोनों रूपों में इस्तेमाल किया जाता है।

चाहे गरमी हो या जाड़े का मौसम, इसके नियमित सेवन से बल बुद्धि तो बढ़ती ही है, शरीर को ठंडक पंहुचाकर यह पेट के सारे विकारों को भी दूर करता है। इसके अलावा कम ही लोग यह जानते हैं कि दही स्थायी सौंदर्य प्रसाधक भी है।

चेहरे की रंगत निखारने के लिए यह अचूक नुस्खा है। थोड़े-से दही में आधा नींबू का रस मिलाकर उसे अच्छी तरह फेंटकर लेप बना लें और इस तैयार लेप को गर्दन, चेहरे व हाथों पर लगाएं। 10-15 मिनट तक यूं ही लगा रहने दें, फिर साफ कपड़े से पोंछ लें। ध्यान रहें कपड़ा सूती हो। बाद में लेप लगे भाग को ठंडे पानी से बिना साबुन लगाए धो लें। लगातार सेवन करने से देखिए, आपकी रंगत कैसे निखरती है।

साबुन का अधिक इस्तेमाल त्वचा के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। ऐसे में मेकअप छुड़ाने के लिए आसान व हानिरहित साधन दही ही है। दही या छाछ में साफ सूती कपड़े को खूब भिगो लें। फिर उस कपड़े को चेहरे पर ऐसे फैलाएं कि चेहरा ढक जाए। इसी क्रम को तीन-चार बार दुहराएं। मेकअप स्वतः साफ हो जाएगा, धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि कुछ अटपटा-सा लगे तो साफ पानी से चेहरा धो सकती हैं।

गरमी का मौसम शुरू होते ही चेहरे पर फुंसियां निकल आती हैं। कभी-कभी सारा शरीर छोटे-छोटे दानों से भर जाता है। ऐसे में दही व बेसन बराबर मात्रा में मिलाकर लेप बना लें। लेप को नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं। चेहरे की सारी फुंसियां गायब हो जाएंगी। यदि शरीर के दाने नहीं जाते हैं तो नहाते समय पानी में थोड़ा-सा दही मिला लें और नहाएं। लगातार सेवन से आराम मिल जाएगा।

महिलाओं के चेहरे पर प्रायः उल्टे-सीधे मेकअप करने के कारण झांई पड़ जाती है और चेहरे की रंगत जाती रहती है। इसके लिए दही में मूली का रस मिला लें। ध्यान रहे, दोनों की मात्रा बराबर हो। तैयार लेप को चेहरे पर लगाएं और घंटा-डेढ़ घंटा लगा रहने दें, फिर साफ पानी से धो लें। इसके लगातार सेवन से चेहरे की झांई शीघ्र दूर हो जाएगी और आपकी पहले वाली रंगत वापस आ जाएगी।

Read this also – मुँहासों के घरेलू उपाय

 

लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें और अपने विचार व सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।

 

– सारिका असाटी

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments