Friday, June 5, 2026
Homeविशेषपरिवारसुघड़ गृहिणी व्यवस्थित घर/well-organized housewife

सुघड़ गृहिणी व्यवस्थित घर/well-organized housewife

सुघड़ गृहिणी व्यवस्थित घर/well-organized housewife
सुघड़ गृहिणी व्यवस्थित घर/well-organized housewife

व्यवस्थित घर की पहचान होती है स्मार्ट होममेकर से। अगर वे घर को सुघड़ता से सजा संवार कर रखती है तो सारा घर व्यवस्थित रूप से चलता है। घर का हर कोना चमक उठता है जब गृहिणी के हाथ उसे संवारते हैं।

सबसे अहम किचन

गृहिणी का अधिक समय रसोई में ही गुजरता है। रसोई को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है ताकि समय और श्रम दोनों बच सकें। सभी सामान को क्रमानुसार रखें जैसे सभी दालें एक ही रैक में रखें। मसाले, चाय-चीनी भी इतने पास रखें ताकि खाना बनाते समय इधर उधर हाथ न मारना पड़े।
रोज प्रयोग में आने वाले बर्तन भी एक रैक में और कभी कभी प्रयोग में आने वाले बर्तन दूसरे रैक में या उन बर्तनों के पीछे लगा सकते हैं। चम्मच,सर्विस स्पून,कलछी,पौनी,चाय छाननी एक दराज में रखें। चाकू व पीलर स्लैब पर एक स्टैंड में रखें।

चाय के लिए प्रतिदिन काम आने वाले कप प्लेट, गिलास रसोई में रखें। कभी कभी प्रयोग में आने वाले बिलास, कप-प्लेट अलग ऊंचाई पर रखें।
हाथ पोंछने के लिए किचन टावल की जरूरत पड़ती है। घर में 6 किचन टावल अवश्य रखें। 3 रसोई में रखें और 3 संभाल दें। जरूरत पड़ने पर निकालें। किचन में बार-बार हाथ पोंछने के लिए किचन टावल की आवश्यकता पड़ती है। टावल बर्तन पोंछने के लिए रखें। किचन टावल सूती ही लें।
सूती नैपकिंस रसोई में रखें जिनसे आप काउंटर,माइक्रोवेव व टोस्टर साफ कर सकती हैं। किचन में सिल्वर फॉयल और क्लिंग फॉयल भी अवश्य रखें।

Read this also – बच्चों की देखभाल/child care

डाइनिंग रूम

किचन के बाद डाइनिंग रूम को व्यवस्थित रखना भी अति आवश्यक है ताकि खाना खाते समय परिवार के सदस्यों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
अलग अलग रंग और डिजाइन के टेबल कवर्स,रनर्स और नैपकिंस कम से कम 3 सेट अवश्य रखें। टेबल कवर्स,रनर्स और नैपकिंस का मटीरियल ऐसा हो जो पोंछ कर या धोकर आसानी से साफ हो जाए। अधिक जालीदार डिजाईन न लें। बर्तन चम्मच इनमें फंसे नहीं।
मेहमानों हेतु एक स्पेशल सेट अलग रखें ताकि इसका प्रयोग खास लोगों हेतु हो सके। डाइनिंग टेबल पर अचार, नमक, कालीमिर्च की डिब्बी अवश्य रखें।
डाइनिंग रूम में एक ऐसा शोकेस हो जिसमें आप बढि़या डिनर सेट रख सकें ताकि कभी कभी खास लोगों हेतु उसका प्रयोग हो सके।

बाथरूम

बाथरूम

बाथरूम घर कस ऐसा स्थान है जहां ंसंक्रमण अधिक आसानी से पनपता है क्योंकि अगर नहाने के बाद बाथरूम गीला रहे तो नमी के कारण मच्छर पैदा हो सकते हैं और कोई भी स्लिप कर सकता है, इसलिए बाथरूम का सूखा रहना जरूरी है।
परिवार के प्रत्येक सदस्य हेतु तौलिये के 2-2 सेट खरीदें । एक अलमारी में रखें और दूसरा बाथरूम में प्रयोग करने के लिए। जब तौलिया गंदा हो, दूसरा साफ तौलिया निकाल कर प्रयोग में ला सकते हैं और पहला धोने हेतु रख दें।
सभी सदस्यों के टावल या तो अलग अलग रंग के लें या पहचान हेतु उस पर कुछ निशान बना लें। वैसे तो सफेद टावल सबसे अच्छे लगते हैं पर मैले जल्दी होते हैं। रंग अपनी इच्छानुसार लें।
– टावल हमेशा साफ्ट लें ताकि पोंछते समय शरीर को कोई नुक्सान न पहुंचे।
– टावल अच्छी क्वालिटी का लें ताकि वो पानी को सोख सके।
– लम्बे लूप वाला टावल या बिना कटे धागों वाला टावल अच्छा होता है। यह फला फूला भी होता है और नमी को अधिक सोखता है।
– टावल खरीदते समय उनके किनारे चेक कर लें कि ठीक से सिले हैं, नही ंतो रेशे जल्दी निकलने लगेंगे।
– बाथरूम में साबुन ,शैंपू,कंडीशनर ऊपरी स्टैंड पर रखें।
– बाथरूम में बाल्टी,मग,पटेडा टाइल्स से मेल खाता रखें और नहाने के बाद बाथरूम कर फर्श वाइपर से साफ करें। बाल्टी मग उलटा करके रखें।

बाथमैट्स

बाथमैटस अधिकतर टावल मटीरियल वाले होते हैं। बाथमैट्स पीछे से रबड़ लगा न लें क्योंकि उनके फिसलने का खतरा अधिक होता है। मैट्स ऐसे लें जिन्हें आसानी से धोया जा सके।

टायलेट सीट कवर

टायलेट की सफाई नियमित करें क्योंकि इनके कवर के नीचे गंद इकट्ठा हो जाता है जिनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसलिए इन्हें प्रतिदिन धोएं।

सुघड़ गृहिणी व्यवस्थित घर/well-organized housewife

ड्राइंग रूम

ड्राइंग रूम किसी भी घर का आईना होता है जिसको अक्सर महिलाएं साफ रखती हैं। ड्राइंग रूम में सोफा, सेटी, साइड टेबल आदि सारा फर्नीचर एक जैसी पालिश वाला रखें। साइड टेबल पर टिश्यू पेपर का बॉक्स रखें। सेंटर टेबल पर कुछ न रखें। उसकी नीचे की सतह पर ताजा अखबार,मैगजीन रखें। एक छोटा ढक्कन वाला डस्टबिन एक किनारे पर रखें ताकि कुछ भी खाने का रैपर उसमें डाला जा सके। आजकल सुंदर डस्टबिन बाजार में उपलब्ध हैं।

कुशन और साइड टेबल कवर्स के 3-3 सेट रखें। दो सेट का प्रयोग बारी बारी करते रहें। एक सेट अंदर रखें जो कभी कभी विशेष अवसरों पर प्रयोग में लाएं।
अगर ड्राइंग रूम में टीवी है और आप टीवी देखते खा रहे हैं तो अपने परिचार के लोगों को निर्देश दें कि सोफे और सेटी पर बैठ कर खाना न खाएं। चटाई बिछा कर खा सकते हैं या सोफे पर बैठ कर खा रहे हैं तो ध्यान दें कि वो गंदा न हो।

Read this also – सफल वैवाहिक जीवन | Successful married life

बेडरूम

घर में कितने सदस्य हैं और कितने बेडरूम, यह सबकी जरूरत और उपलब्धता पर निर्भर करता है। जितने बेडरूम हों,उसी अनुसार बेड कवर्स और बेड शीट्स रखें ताकि उन्हें समय समय पर बदला जा सके।

बच्चों के कमरों के लिए डार्क बेडशीट्स और कवर्स लें। मास्टर बेडरूम में आप लाइट कलर की बेडशीट्स का प्रयोग कर सकती हैं।
हर बेडशीट के अनुसार पिलो कवर भी रखें।
सर्दियों के लिए घर के सदस्यों के अनुसार कंबल, गर्म बेडशीट, रजाई और उनके कवर रखें। एक या दो एक्सट्रा कंबल और रजाई अतिथियों हेतु अवश्य रखें।
गद्दों पर भी कवर चढ़ा कर रखें ताकि उनकी लाइफ बनी रहे।
पर्दे बेडरूम की सफेदी अनुसार बनवाएं।
इनके अतिरिक्त भी रखें ध्यान

सुघड़ गृहिणी व्यवस्थित घर/well-organized housewife
घर पर 2-3 पोंछे अवश्य रखें। स्टेंडिंग पोंछा भी रखें ताकि कभी कभी पानी या कुछ गिर जाए तो झट से साफ कर सकें। पोंछे सूती और बड़े साइज के रखें और समय समय पर उन्हें बदलती रहें और धोती रहें।
– बेडशीटस कॉटन की ही खरीदें जो मुलायम हों और उनसे धागे न निकल रहे हों। वैसे 70 प्रतिशत काटन और 30 प्रतिशत पोलिस्टर वाली चादरें अधिक अच्छी रहती हैं। इनके रंग भी नहीं निकलते ,सिकुड़ते भी नहीं और सिलवटें भी नहीं पड़ती।
– छोटे बच्चों के कमरों में कार्टून वाली, ज्योमेट्रिकल प्रिंट, एनिमल फ्रूट, वेजीटेबल प्रिंट वाली चादरें बिछाएं।
– उपर ओढ़ने वाली प्लेन लाइट कलर की चादरें लें।
– ऊपर और नीचे बिछाने वाली चादरें अगर कंट्रास्ट में हों तो कमरा खूबसूरत लगता है।
आप भी गृहव्यवस्था अच्छी कर सकती हैं और तारीफ की हकदार बन सकती हैं।

Read this also – टीनएजर बच्चों के मददगार बनें पैरेन्ट्स

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आये तो इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर कर्रे| अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में ज़रूर लिखे|

– सारिका असाटी

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments