Sunday, December 7, 2025
Homeविशेष10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस/10 JANUARY WORLD HINDI DAY

10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस/10 JANUARY WORLD HINDI DAY

 

10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस
10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसे मनाने का एक खास मकसद दुनियाभर में हिंदी भाषा बोलने वालों को एक सूत्र में पिरोना है। हर साल हिंदी दिवस को अलग थीम पर बनाया जाता है। हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।

हिंदी भाषा न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। विदेशी भी इस बात को मानते हैं कि इमोशन को प्रदर्शित करने का जो हुनर हिंदी भाषा में है, वो किसी और भाषा में नहीं है। जैसे कि ‘आई लव यू’ उतना दिल को नहीं मचलाता जितना ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं’ में खनक है। 10 जनवरी को हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर साल विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। वहीं भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।

क्या है विश्व हिंदी दिवस के पीछे का इतिहास?/WHAT IS THE HISTORY BEHIND WORLD HINDI DAY?

10 जनवरी, 1975 को नागपुर में सबसे पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। विश्व हिंदी दिवस को औपचारिक रूप से मनाने की घोषणा साल 2006 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने की थी। साल 2006 के बाद से इसे हर साल मनाया जाता है। चूंकि पहला विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया गया था, इसलिए हर साल 10 जनवरी को इस दिवस को मनाते हैं। यह उस दिन को चिह्नित करता है जब साल 1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पहली बार हिंदी बोली गई थी।

Read this also – कविता में अनिर्मित पंथ के पंथी डॉ. सुधीर सक्सेना

हर साल अलग थीम पर मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस/ EVERY YEAR WORLD HINDI DAY IS CELEBRATED WITH A DIFFERENT THEME 

हर साल हिंदी दिवस को अलग थीम पर बनाया जाता है। इस साल की थीम हिंदी पारंपिरक ज्ञान और कृत्रिम बुद्दिमत्ता पर है। दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में लोग हिंदी बोलते हैं और ये दुनिया में बोली जाने वाली पांच प्रमुख भाषाओं में से एक है।

हिंदी, हिंदुस्तान की पहचान और गौरव दोनो है। ये भारत की राजभाषा है। यह दुनियाभर में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने का सबसे अच्छा माध्यम है। दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी नाम का एक द्वीप देश है जहां हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। भारत के अलावा फिलीपींस, मॉरीशस, फिजी, नेपाल, सुरिनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, तिब्बत और पाकिस्तान में हिंदी बोली और समझी जाती है।

  • हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 जनवरी कोविश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  • जबकि राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है, जो मुख्य रूप सेभारत में हिंदी भाषा की मान्यता पर केंद्रित है।
विश्व हिंदी दिवस/WORLD HINDI DAY
  • यह उस दिन को चिह्नित करता है जबवर्ष 1949 में  (United Nations’ General Assembly- UNGA) में पहली बार हिंदी बोली गई थी। यह विश्व के विभिन्न हिस्सों में स्थित भारतीय दूतावासों द्वारा भी मनाया जाता है।
  • वर्ष 2018 में मॉरीशस के पोर्ट लुइस में विश्व हिंदी सचिवालय (World Hindi Secretariat) भवन का उद्घाटनकिया गया।
  • इस दिवस का उद्देश्यभारतीय भाषा के बारे में जागरूकता पैदा करना और इसे विश्व भर में वैश्विक भाषा के रूप में प्रचारित करना है। इसे भारतीय भाषा के प्रयोग के बारे में जागरूकता फैलाने और हिंदी भाषा के उपयोग एवं प्रचार से संबद्ध मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिये भी प्रयुक्त किया जाता है।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस/ NATIONAL HINDI DAY:
  • वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदीको अपनाए जाने वाले दिन को चिह्नित करने के लिये भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  • काका कालेलकर, मैथिली शरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंददास ने हिन्दी को राजभाषा बनाए जाने के क्रम में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
  • अनुच्छेद 351हिंदी भाषा के विकास के लिये निर्देश से संबंधित है।

Read this also – राष्ट्रीय हिंदी दिवस/National Hindi Day

हिंदी के संवर्द्धन हेतु सरकार के प्रयास /Government’s efforts for the promotion of Hindi:
  • वर्ष 1960 में भारत सरकार द्वारा शिक्षा मंत्रालय के अधीनकेंद्रीय हिंदी निदेशालय की स्थापना की गई थी।
  • विदेशों में विभिन्न विदेशी विश्वविद्यालयों/संस्थानों में ‘हिंदी पीठ’ (Hindi Chairs) की स्थापना की है।
  • लीला-राजभाषा (Learn Indian Languages through Artificial Intelligence) हिंदी सीखने के लिये एक मल्टीमीडिया आधारित बुद्धिमान स्व-ट्यूटरिंग एप्लिकेशन है।
  • ई-सरल हिंदी वाक्य कोषऔर ई-महाशब्दकोश मोबाइल ऐप, राजभाषा विभाग की दोनों पहलों का उद्देश्य हिंदी के विकास के लिये सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है।
  • राजभाषा गौरव पुरस्कार और राजभाषा कीर्ति पुरस्कार हिंदी में योगदान को मान्यता देते हैं।

 

 

यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।

                                   

-सारिका असाटी

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments