
राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है, जो मुख्य रूप से भारत में हिंदी भाषा मान्यता पर केंद्रित है। हिंदी के लिए आज कुछ खास दिन है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। यह वही हिंदी है जो सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों की जुबान पर रहती है। दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में एक हिंदी भी है। यही नहीं फिजी की आधिकारिक भाषा भी हिंदी ही है, वहां इसके लहजे को फिजी हिंदी या फिजी बात कहते हैं|
विश्व हिंदी दिवस/World Hindi Day
10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगाँठ मनाने के संदर्भ में पहली बार यह दिवस वर्ष 2006 में मनाया गया था।
वर्ष 2018 में मॉरीशस के पोर्ट लुइस में विश्व हिंदी सचिवालय(World Hindi Secretariat) भवन का उद्घाटन किया गया।
Read this also – गणेश चतुर्थी
महत्त्व/ Importance
इस दिवस का उद्देश्य भारतीय भाषा के बारे में जागरूकता पैदा करना और इसे विश्व भर में वैश्विक भाषा के रूप में प्रचारित करना है। इसे भारतीय भाषा के प्रयोग के बारे में जागरूकता फैलाने और हिंदी भाषा के उपयोग एवं प्रचार से संबद्ध मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिये भी प्रयुक्त किया जाता है।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस/ INTERTNATIONAL HINDI DAY:
वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाए जाने वाले दिन को चिह्नित करने के लिये भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।
काका कालेलकर, मैथिली शरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंददास ने हिन्दी को राजभाषा बनाए जाने के क्रम में महत्त्वपूर्ण
अनुच्छेद 351 ‘हिंदी भाषा के विकास के लिये निर्देश’ से संबंधित है।
हिंदी के संवर्द्धन हेतु सरकार के प्रयास/Government efforts to promote to Hindi
वर्ष 1960 में भारत सरकार द्वारा शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय हिंदी निदेशालय की स्थापना की गई।
(Indian Council for Cultural Relations- ICCR) ने विदेशों में विभिन्न विदेशी विश्वविद्यालयों/संस्थानों में ‘हिंदी पीठ’ (Hindi Chairs) की स्थापना की है।
लीला-राजभाषा (Learn Indian Languages through Artificial Intelligence) हिंदी सीखने के लिये एक मल्टीमीडिया आधारित बुद्धिमान स्व-ट्यूटरिंग एप्लिकेशन है।
ई-सरल हिंदी वाक्य कोष और ई-महाशब्दकोश मोबाइल ऐप, राजभाषा विभाग की दोनों पहलों का उद्देश्य हिंदी के विकास के लिये सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है।
राजभाषा गौरव पुरस्कार और राजभाषा कीर्ति पुरस्कार हिंदी में योगदान को मान्यता देते हैं।
Read this also – पर्युषण पर्व
हिंदी–भाषा /Hindi language
हिंदी भाषा को अपना नाम फारसी शब्द ‘हिंद’ से प्राप्त हुआ है, जिसका अर्थ है ‘सिंधु नदी की भूमि’। 11वीं शताब्दी की शुरुआत में तुर्की के आक्रमणकारियों ने सिंधु नदी के आसपास के क्षेत्र की भाषा को हिंदी यानी ‘सिंधु नदी की भूमि की भाषा’ नाम दिया।
भारत के बाहर कुछ देशों में भी हिंदी बोली जाती है, जैसे मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा नेपाल में।
हिन्दी अपने वर्तमान स्वरूप में विभिन्न अवस्थाओं के माध्यम से उभरी है जिसके दौरान इसे अन्य नामों से जाना जाता था। पुरानी हिंदी का सबसे प्रारंभिक रूप अपभ्रंश (Apabhramsa) था। 400 ईस्वी में कालिदास ने अपभ्रंश में विक्रमोर्वशियम नामक एक रोमांटिक नाटक लिखा।
आधुनिक देवनागरी लिपि 11वीं शताब्दी में अस्तित्त्व में आई।
चौथी सबसे बड़ी भाषा /Fourth largest language
दुनिया में भले ही इंग्लिश भाषा का रुतबा चलता हो, लेकिन हिंदी भी इससे ज्यादा पीछे नहीं है। हिंदी/उर्दू यानी ‘हिंदुस्तानी’ दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। ऐसे में हम हिंदुस्तानियों को हिंदी पर गर्व होना चाहिए।
Read this also – सुदर्शन चक्रधारी श्रीकृष्ण
(2) 7 देशों में शामिल/ 7 countries included
हिंदी 7 देशों की सात भाषाओं में शामिल है। जिसमें आप वेब एड्रेस यानी यूआरएल भी बना सकते हैं।
(3) संघीय भारत/ Federal India
1950 में हिंदी को संघीय भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था। जिसके बाद यह भारत के सभी सरकारी काम-काजों में ऑफिशियल लैंग्वेज के रूप में चली आ रही है।
(4) हिंदी व्याकरण/ Hindi Grammar
1954 में भारत सरकार ने हिंदी व्याकरण तैयार करने का फैसला लिया था। इसके लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन भी किया था।
(5) 75 करोड़ बोलते हैं हिंदी/ 75 crore people speak Hindi
दुनियाभर में अगर हिंदी बोलने वालों की संख्या पर गौर करें, तो कुल 75 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।
हिंदी वर्सेज इंग्लिश/ Hindi v/s English
ग्लोबल लैंग्वेज मॉनीटर ने पिछले साल अपनी रिपोर्ट में बताया था कि हिंदी में 1 लाख 20 हजार शब्द हैं, जबकि अंग्रेजी में करीब 10 लाख शब्द हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। अंग्रेजी में कई भाषाओं के शब्दों को शामिल किया जाता रहा है। ऐसे ही हिन्दी के शब्दों को भी अंग्रेजी भाषा में शामिल किया जाता है। गुरु, योग, चटनी और चूड़ीदार जैसे ऐसे सैकड़ों शब्द हैं जो हिंदी से निकल कर अंग्रेजी डिक्शनरी का हिस्सा बन गए है।
भारत का संविधान किसी भी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं देता है। लेकिन देवनागरी लिपि में हिंदी अनुच्छेद 343 के अनुसार भारत में केंद्र सरकार और संघ की आधिकारिक भाषा है। हिंदी इंडो-आर्यन भाषा अंग्रेजी और मंदारिन चीनी के बाद विश्व स्तर पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। दुनिया भर में 600 मिलियन लोग एक दूसरे संचार करने के लिए हिंदी भाषा का प्रयोग माध्यम के रूप में करते हैं।
कब मनाया जाता है हिंदी दिवस/ When is Hindi day celebrated
हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। जिसे हिंदी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। हिन्दी हमारे देश भारत की राजभाषा है।
Read this also – बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस आईडियाज
यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।


