
गर्मियों में कच्चे आम का सेवन करने से लू समेत कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। पाचन को स्वस्थ रखने तक में फायदेमंद हो सकता है।
गर्मियों में खाएँ कच्चा आम
गर्मियों में कच्चा आम खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इससे शरीर की कई परेशानियाँ दूर हो सकती हैं। कच्चे आम का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कुछ लोग इसका आम-पन्ना बनाकर पीते हैं, तो कुछ लोग कच्चे आम की चटनी और अचार चटकारे लेकर खाते हैं। आपको बता दें कि कच्चा आम स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जी हाँ, यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। गर्मियों में कच्चे आम का सेवन करने से लू समेत कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन को स्वस्थ रखने तक में फायदेमंद हो सकता है। आइए, जानते हैं कि कच्चे आम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
Read this also – गुलाब, गुलकंद, गुलाब जल
इम्यूनिटी की मजबूती
शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत होना बहुत जरूरी है। कच्चे आम का सेवन करके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।
गर्भावस्था में फायदेमंद
कच्चे आम के सेवन से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह अल्सर की समस्या में भी फायदेमंद हो सकता है। कच्चे आम में मौजूद टैनिन अल्सर और टिश्यू में सूजन जैसी समस्याओं में फायदेमंद होता है। गर्भावस्था के दौरान यह उल्टी की समस्या को भी कम कर सकता है।
पाचन तंत्र की मजबूती
कच्चा आम खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। कच्चे आम के सेवन से कब्ज सहित पेट की कई अन्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट की समस्याओं से लड़ने में मदद करते है। आम में पाए जाने वाले मैंगिफरिन नामक कंपाउंड में लैक्सेटिव गुण होता है, जो मल को आसानी से बाहर निकालने का काम करता है। वहीं, इसके गूदे में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव इफेक्ट पाए जाते हैं, जिससे यह एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद होता है। गर्मियों में कच्चा आम खाने से पेट की गैस और अपच से भी छुटकारा मिल सकता है।
Read this also – चाय के फायदे और नुकसान Chai peene ke fayde aur nuksaan
लू से बचाव
गर्मियों में लू से बचने के लिए कच्चा आम खाना बहुत लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को गर्मी के प्रकोप से बचाने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।
हड्डियों की मजबूती
कच्चा आम खाने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए जरूरी माना जाता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।
ब्लड शुगर का नियंत्रण
कच्चे आम का सेवन डायबिटीज की समस्या में लाभकारी साबित हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में इस बात का जिक्र है कि इसमें एंटी-डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है। इसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। डायबिटीज रोगी डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं।
वजन पर नियंत्रण
अगर आपका पेट बढ़ रहा है तो कच्चे आम का सेवन करें। कुछ दिनों बाद शरीर में बदलाव दिखने लगेगा।
Read this also – केसर स्वाद और सेहत का खजाना Saffron Treasure of taste and health
कितनी मात्रा में खाएँ
विशेषज्ञों के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना लगभग 100 ग्राम कच्चे आम का सेवन कर सकता है। अगर आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।
काले नमक के साथ खाएं कच्चा आम
गर्मियों के मौसम में आप काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं।
सावधानी
कच्चे आम का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द, ऐंठन और गैस की शिकायत हो सकती है। कुछ लोगों को कच्चे आम से एलर्जी होती है। ऐसी स्थिति में इसका सेवन करने से उल्टी-मितली, जी घबराना या स्किन पर रैशेज आदि समस्याएं हो सकती हैं।
Read this also – अलसी महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद/ flax seed benefits for women
नोट – यह लेख सामान्य जानकारियों पर आधारित है। यदि आपको पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। अपने विचार और सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।