Thursday, September 19, 2024
Google search engine
Homeहेल्थसौंदर्यहोममेड पैक्स से पाएँ नूरानी चेहरा

होममेड पैक्स से पाएँ नूरानी चेहरा

कूल-कूल फेसपैक्स से भगाएँ गर्मी

गर्मियों में चेहरे की त्वचा हर वक्त चिपचिपी-सी लगती है। चेहरे को ताजगी से भरे रखने के लिए होममेड फेसपैक्स परफेक्ट होते हैं। ये त्वचा को टैन होने से बचाते हैं। ताजगी देते हैं।ठंडक देते हैं। नूर बरकरार रखते हैं। 

  • गर्मी में गर्म हवा की मार से शरीर पूरे समय पसीने से लथपथ रहता है।
  • बार-बार स्नान करने या फेस वाश करने का दिल चाहता है।
  • गर्मियों में चेहरे की त्वचा हर वक्त चिपचिपी सी लगती है।
  • चेहरे को ताजगी से भरे रखने के लिए होममेड फेसपैक्स परफेक्ट होते हैं।
Read this also – गमियों में त्वचा की देखरेख/ skin care in summer/ Avoid Sunburn and Suntan

  • ये त्वचा को टैन होने से बचाते हैं।
  • ताजगी देते हैं। ठंडक देते हैं।
तो आजमाएँ कुछ घरेलू होममेड फेसपैक्स

खीरे का फेस पैकः-

  • 1 ककड़ी या खीरे को धो, छीलकर कद्दूकस करें।
  • उसमें 1 बड़ा चम्मच शक्कर मिलाएं और फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
Read this also – लाइलाज नहीं है मुँहासों की समस्या

तरबूज का फैस पैकः-

  • गर्मियों में यह पैक खूब ठंडक देता है।
  • इसके लिए 2-2 टेबल स्पून तरबूज का रस तथा ककड़ी या खीरे का रस, 1 छोटा चम्मच मिल्क पाउडर, 1 बड़ा चम्मच दही लें।
  • इन सब चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
Read this also – सब्जियों के रस के हैं कई फायदे

पुदीने का फेस पैकः-

  • गर्मियों में पुदीना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होता है।
  • इसकी कुछ पत्तियों को पीसकर उसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में चेहरा ताजे जल से धो लें।
Read this also – शादी है संभालें खूबसूरती

ओटमील, तरबूज और खीरे का फैस पैकः-

  • त्वचा की ताज़गी के लिए आधा कप ओटमील में, पाव-पाव कप तरबूज का गूदा और कद्दूकस की हुई ककड़ी को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
  • बाद में चेहरा ताज़े जल से धो लें।

केले का मास्कः-

  • पका हुआ आधा केला अच्छे से मैश कर, 1 बड़ा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच मलाई मिलाएं।
  • इस लेप को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
  • बाद में कुनकुने पानी से चेहरा धो लें।

बादाम के तेल का प्रयोगः-

  • बादाम के तेल में रूई के फाहे को भिगोएं और हल्का निचोड़कर चेहरा साफ करें।
  •  त्वचा की सफाई तो होगी ही त्वचा को पौष्टिकता भी मिलेगी।

दूध-शहद से करें ब्लीचः-

  • गोरी और बेदाग़ त्वचा हेतु 4 बड़े चम्मच दूध, 1 बड़ा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

टैनिंग होने परः-

  • दही लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
  • ज्यादा सन टैन होने पर बर्फ के टुकड़ों को मलमल के कपड़े में लपेट कर प्रभावित त्वचा पर लगाएं।
  • पत्तागोभी के पत्तों को फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
  • फिर इसे प्रभावित स्थान पर 15 मिनट के लिए रखें।
  • अच्छे परिणाम हेतु सप्ताह में दो बार लगाएं।
  • मलाई में केसर मिलाकर रात में चेहरे पर लगाएं, चेहरा सुबह धोएं।
  • सप्ताह तीन बार लगाएं। रंग भी साफ होगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments