Friday, September 12, 2025
Homeहेल्थसौंदर्यस्वस्थ होंठ/Healthy Lips

स्वस्थ होंठ/Healthy Lips

स्वस्थ होंठ/Healthy Lips
स्वस्थ होंठ/Healthy Lips

नारी के व्यक्तित्व को आकर्षक  बनाने स्वस्थ होंठ महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। गुलाबी पतले होंठ नारी की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। वह सबके आकर्षण का अनमोल केन्द्र बन जाती है। होंठ हर मौसम में नरम, कोमल, लालिमा लिए हुए तथा सुंदर  बने रहें, इसके लिए उनकी उचित देखभाल की आवश्यकता होती है।

10 सरल और प्रभावी लिप केयर टिप्स / Simple and Effective Lip Care Tips
  • होंठ तथा उसके आस-पास की त्वचा बहुत ज्यादा फटती है तो दिन में कई बार गुलाब की पंखुड़ियों की रस में मलाई एवं थोड़ा शहद मिलाकर उन पर साफ-सुथरे हाथ से मालिश कीजिए।
  • लिपस्टिक का इस्तेमाल आवश्यकता पड़ने पर ही करना चाहिए। रात को सोते समय लिपस्टिक अवश्य साफ कर देना चाहिए अन्यथा होंठों का नैसर्गिक सौंदर्य कम हो सकता है।
  • सूखने से बचाने के लिए होंठों पर पहले नींबू का रस मलिए तथा बाद में उन पर नारियल का तेल लगाकर उन्हें चिकना कर लीजिए।
  • पत्तों पर पड़ी सुबह की ओस को होंठ पर लगाने से वे नरम, नाजुक बने रहते हैं और उनकी चमक में वृद्वधि होती है।
  • बरसात के मौसम में होंठों पर सरसों का तेल लगाते रहने से होंठों की चमक बरकरार बनी रहती है।
  • गर्मी के दिनों में होंठ फट जाते हों तो औषधियुक्त हर्बल क्रीम लगाना अच्छा होता है।
  • मुलायम होंठ बनाने के लिए नींबू के रस में गुलाब जल के साथ मलाई मिलाकर दिन में चार-पांच बार लगाते रहना चाहिए।
  • अगर किसी कारण से होंठ अधिक ही फट रहे हों तो मेंहदी के फूल पीसकर उन पर लगाएं। ऐसे मामले में देरी होने से संक्रमण होने का भय सदैव बना रहता है।
  • हेयर पिन, हेयर क्लिप, सेफ्टी पिन इत्यादि को हेंठों से नहीं खोलना चाहिए क्योंकि इसमें होंठों के कटने-फटने का अधिक डर रहता है।
  • सूखने के कारण होंठों पर अगर पपड़ियां जम गई हों तो उसे नोचें नहीं बल्कि हल्के गर्म पानी की सहायता से ही उसे हटाइए।
  • चुटचुकी भर सूखी हुई हल्दी को गुलाबजल में मिलाकर होंठों पर लगाते रहने से होंठों की लालिमा बनी रहती है तथा उसका कालापन दूर होता है।

Read this also – बारिश के मुंहासे खतरनाक हैं

होंठ को हाइड्रेट / Hydrate your lips

स्वस्थ होंठ/Healthy Lips

  • टमाटर का रस, नींबू का रस तथा ग्लिसरीन को बराबर-बराबर मात्र में मिलाकर रात को सोते समय लगाते रहने से होंठ सुंदर व नरम बने रहते हैं।
  • गुस्सा आने पर होंठों को दांतों से नहीं दबाना चाहिए क्योंकि इससे होंठ कटकर बदसूरत हो सकते हैं।
  • प्रतिदिन कच्चे दूध का फेन लगाते रहने से होंठ सदैव नरम बने रहते हैं तथा उनकी चमक भी बनी रहती है।
  • फटे होंठों पर बादाम रोगन में चुटकी भर खाने का सोडा मिलाकर रात में सोते समय लगाते रहने से होंठ फटते नहीं हैं।
  • दरदर होंठों पर बेबी ऑयल या पेट्रोलियम जैली लगाते रहने से वे शीघ ही चमकीले व चिकने हो जाते हैं।
  • गाय के शुद्ध घी को होंठों पर हल्की-हल्की मालिश करते रहने से होंठ नर्म रहते हैं।
  • मक्खन में केसर की बराबर मात्र मिलाकर या थोड़े से शहद में मलाई मिलाकर होंठों पर लेप करते रहने से होंठ नरम व मुलायम बने रहते हैं।
  • मौसम का विशेष ध्यान रखें। तेज धूप या तेज सर्दी में होंठ अधिक फटते हैं। गर्मी के दिनों में जब कभी बाहर जाना हो तो सनस्क्रीम न लोशन तथा सर्दी में नमीयुक्युत क्रीम लगाते रहने से होंठ फटते नहीं हैं तथा उनकी खूबसूरती बरकरार रहती है।
  • बाहरी प्रदूषण, हवा, सूरज की रोशनी, ठंड या गर्मी के हानिकारक प्रभाव से लिप बाम होंठों को बचाता है
  • बार-बार जीभ से होंठों को गीला न करें। हमारी त्वचा की तरह होंठ नमी बरकरार नहीं रख पाते हैं। इसलिए ड्राई होने लगते हैं। ऐसे में कई लोग इन्हें अपनी थूक से गीला कर लेते हैं हालांकि इससे होंठ और भी ड्राई हो जाते हैं। नमी बरकरार रखने का ये तरीका गलत है। इसकी जगह लिप बाम लगाएं।
  • र्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

Read this also – सुंदरता हेतु कुछ घरेलू टिप्स

लिप मास्क/Lip mask

स्वस्थ होंठ/Healthy Lips

नेचुरल तरीके से होंठों की डेड स्किन हटानी है तो होममेड स्क्रब को बनाएं।
  • चीनी से स्क्रब बनाने के लिए जरूरत होगी ब्राउन शुगर साथ में चाहिए शहद और नारियल का तेल। इन तीनों चीजों को मिक्स कर लें। बस तैयार है होममेड स्क्रब। इसे होठों पर लगाकर हल्के हाथों से रब करें। फिर पानी की मदद से इसे छुड़ा लें। रोजाना इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से फटे होठों से राहत मिल जाएगी।
  • होठों पर स्क्रब करने से डेड स्किन हटती है और होंठ नर्म, मुलायम हो जाते हैं। साथ ही स्क्रब करने के लिए होठों को रब किया जाता है। जिसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और होंठ नेचुरली गुलाबी होने लगते हैं। साथ ही फटे होंठ की समस्या भी कम हो जाती है।
कैसे करें एक्सफोलिएट/ How to exfoliate
  • स्क्रब को होंठों पर लगाएं।
  • अब सर्कुलर मोशन में 30 सेकंड के लिए रब करें।
  • 10 मिनट के लिए स्क्रब को होंठों पर लगा रहने दें, ताकि यह अच्छे से अब्सोर्ब हो जाए।
  • गर्म पानी से लिप्स को साफ कर लें।
  • साफ तौलिए से होंठों को पोंछ लें और आखिर में लिप बाम लगाएं।

गुलाब की पंखुड़ियों की तरह खिले होंठों की चाहत के लिए उपायों को आजमाया जा सकता यूं तो प्रकृति ने स्वयं ही नारी को सुंदरता प्रदान कर रखी है, फिर भी नारी अपनी सुंदरता को और भी निखारने का प्रयत्न करती है।

वह अधिक से अधिक खूबसूरत  दिखाई दे, इसके लिए वह हमेशा अपने शरीर तथा चेहरे की ओर विशेष  ध्यान देती है।

चेहरे की सही देख- भाल के क्रम में वह अपनी आंखें तथा होंठों का सौंदर्य निखारने के लिए खूब  मेहनत करती है।

Read this also – होममेड पैक्स से पाएँ नूरानी चेहरा

यह लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।

– सारिका असाटी

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments