Sunday, December 7, 2025
Homeहेल्थस्मरण शक्ति ऐसे बढ़ाएं

स्मरण शक्ति ऐसे बढ़ाएं

    1. Bbye

स्मरण शक्ति ऐसे बढ़ाएं

    स्मरण शक्ति ऐसे बढ़ाएं

कुछ समय पूर्व तक स्मरण शक्ति का कमजोर होना आयु को दर्शाता था । अब स्मरण शक्ति का कमजोर होना छोटी उम्र में भी देखा जाता है। मनुष्य पर मानसिक रूप से अधिक दबाव और तनाव पूर्ण वातावरण ही इसके मुख्य कारण हैं। खान-पान में भी इतनी तब्दीलियां आ गई हैं कि पौष्टिक आहार लेना आज के बच्चों और नव युवकों को बिल्कुल पसंद नहीं है। इन सब कारणों से स्मरण शक्ति धीरे-धीरे कम होती चली जा रही है। अपने खानपान में कुछ बदलाव लाकर हम अपनी स्मरण शक्ति को बचा कर रख सकते हैं।

सेब/APPLE

दिमागी नाडि़यों हेतु सेब का सेवन उत्तम माना जाता है। प्रति दिन खाना खाने से 15 मिनट पूर्व सेब चबा -चबा कर खायें। सेब सिर दर्द को भी दूर करता है। सेब के बारे में एक मशहूर कहावत मानी जाती है

‘‘एन ऐपल ए डे‘ कीप्स द डॉक्टर अवे‘’

 

स्मरण शक्ति ऐसे बढ़ाएं

बादाम/ALMOND

बादाम का सेवन आप भिगोकर या बिना छिलका उतारे भी कर सकते हैं। प्रातः नाश्ते में 5 ग्राम भीगे बादामों का छिलका उतार कर, 5 ग्राम मिश्री और सौंफ पीस कर गुनगुने दूध के साथ पियें। नियमित सेवन से स्मरण शक्ति और आंखों की रोशनी को तेज रखा जा सकता है। यदि आप दूध के साथ नहीं लेना चाहते तो इन सब चीजों को पीसकर मक्खन के साथ भी ले सकते हैं।

Read this also- चयापचय बढ़ायें, मोटापा घटाएं Increase metabolism, reduce obesity

गाजर/CARROT

शीत ऋतु में अधिक मात्रा में गाजर चबा कर खायें। गाजर का रस भी शीत ऋतु में पियें। दूध, गाजर, चीनी मिला कर उबालें। खीर के रूप में इसका सेवन करें।

अंकुरित गेहूं और दालें/ORGANIC WHEAT AND MILLETS

दालों और गेहूं को अंकुरित करके सलाद के रूप में भोजन से पहले लें। इनको स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें खीरा , प्याज, टमाटर, उबला आलू, नमक-मिर्च स्वादानुसार और नींबू का रस मिला सकते हैं।

आंवला/GOOSEBERRY

विटामिन सी से भरपूर आंवले का सेवन हर प्रकार से करना लाभप्रद होता है। विटामिन सी प्रचुर होने के कारण शरीर में रोग प्रति रोधक शक्ति बढ़ाता है।

सौंफ/ FENNEL

सौंफ को दरदरा पीस कर बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर चूर्ण तैयार करके किसी शीशी में भर कर रख लें। प्रति दिन 1 चम्मच भर दूध या पानी के साथ सेवन करें।

इन चीजों के अतिरिक्त काली मिर्च और अखरोट का सेवन भी लाभप्रद होता है। प्रयास करें कि तनाव जीवन में आप पर हावी न हो । प्रातः समय निकाल कर हरी घास पर सैर करें। मन को शांत रखें। मन की शान्ति के लिए ध्यान करें। हल्का –फुल्का व्यायाम भी तनाव से मुक्ति दिलवाने में मदद करता है।

Read this also – सर्दी में सेहत की देखभाल/ Health care in winter

 

 

यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।

 

– सारिका असाटी

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments