Monday, October 6, 2025
Homeविशेषलाइफ स्टाइलसूट गाउन महिलाओं का फैशन/suit gown women's fashion

सूट गाउन महिलाओं का फैशन/suit gown women’s fashion

 

सूट गाउन महिलाओं का फैशन/suit gown women's fashion
सूट गाउन महिलाओं का फैशन/suit gown women’s fashion

फैशन का दौर बदल रहा है। पहले सैलिब्रिटीज या रैंप शो में कैटवाक करने वाली मॉडल्स की ड्रेस अलग होती थी और हाउसवाइफ की ड्रेस अलग। अब दोनों एक जैसी ड्रेसेज पहन रही हैं। ड्रेसेज बनाने वालों ने दोनों ही वर्गों को ध्यान में रख कर फैशनेबल डेªसेज तैयार करनी शुरू कर दी है।

फैशन डिजाइनर अदिति रस्तोगी कहती हैं, ‘अब हाउसवाइफ बदल चुकी है। वह भी किसी सैलिब्रिटी से कम नहीं। वहीं वर्किंग वूमन भी खुद को पार्टीवियर में देखना पसंद करती है। ऐसे में डिजाइनर ऐसी ड्रेसेज तैयार भी कर रहे हैं जिन्हें हर वर्ग की महिलाएं पहन सकें।

सूट गाउन ऐसी ही ड्रेस है जिसे सेलिब्रिटी और हाउसवाइफ दोनों ही पसंद करती हैं। सूट हमेशा से ही भारतीय महिलाओं की पसंद रहा है। इसे गाउन का लुक दे कर डिजाइनरों ने और खास बना दिया है। सूट गाउन की लेंथ को गाउन जितना ही रखा जाता है। इसे तैयार करने के लिए फैब्रिक गाउन वाला ही लिया जाता है।‘

सूट को नापसंद करने का एक कारण यह था कि सैलिब्रिटीज वह ड्रेस पसंद करती थीं जिसे पहनने के बाद उनकी फिगर दिखती रहे। सूट गाउन में इस बात का पूरा ख्याल रखा जाता है।
सूट गाउन कमर के ऊपर अच्छी फिटिंग वाला बनाया जाता है। कमर के नीचे के हिस्से को अधिक प्लेट्स के सहारे तैयार किया जाता है। इसमें तरह-तरह के फैब्रिक और एब्रॉयडरी का प्रयोग भी किया जाता है। कुछ सूट गाउन प्लेन फैब्रिक से ही तैयार किए जाते हैं। सूट गाउन को तैयार करने में प्रयोग होने वाले फैब्रिक में सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन और कॉटन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

शादी में हैवी सूट गाउन पसंद किया जाता है। पार्टी में प्लेन सूट गाउन भी पहना जा सकता है। सूट गाउन के बॉर्डर पर फ्लॉवर प्रिंट ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ये बॉर्डर नीचे घेरे में और गले के पास हो सकते हैं। प्लेन सूट गाउन में भी ऊपर के हिस्से में वर्क पसंद किया जाता है। गले के कट्स से ले कर टैक्स्चर तक को अपनी पसंद के हिसाब से तैयार कराया जा सकता है। यह फुलस्लीव, हॉफस्लीव और स्लीवलैस किसी भी स्टाइल का हो सकता है।

पार्टी में पहनने के लिए नूडल स्ट्रैप्स वाला सूट और बैकलैस सूट गाउन पसंद किया जाता है। सूट गाउन को थोड़ा और स्टाइलिश बनाने के लिए इसके साथ ली जाने वाली एक्सेसरीज को भी खास रखें। ज्वेलरी और फुटवियर सूट गाउन को बेहतर लुक देते हैं। सूट गाउन की सबसे खास बात यह होती है कि यह हर मौके में पहनने वाले को उसके कंफर्ट जोन में रखता है।

Read this also – तोंद घटाने के उपाय/Ways to reduce belly fat

सूट गाउन महिलाओं का फैशन/suit gown women's fashion

सूट गाउन – हर महिला की पहली पसंद

फैशन का दौर बदल चुका है। अब हाउसवाइफ भी सैलिब्रिटी की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती है। वहीं वर्किंग वूमन भी पार्टीवियर में खुद को शानदार दिखाना चाहती है। ऐसे में डिजाइनर ऐसी ड्रेसेज तैयार कर रहे हैं जो हर वर्ग की महिला पहन सके।

सूट गाउन – परंपरा और आधुनिकता का मेल

सूट हमेशा से भारतीय महिलाओं की पसंद रहा है। अब उसे गाउन जैसा लुक देकर आधुनिकता से जोड़ा गया है। इसकी लेंथ गाउन जितनी होती है और फैब्रिक भी वही लिया जाता है। इससे आराम भी मिलता है और स्टाइल भी।

फिटिंग और डिजाइन में खास ध्यान

कमर के ऊपर की फिटिंग अच्छी होती है और नीचे के हिस्से में प्लेट्स दी जाती हैं। इससे फिगर उभरकर आती है। फैब्रिक में सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन और कॉटन का इस्तेमाल ज्यादा होता है। एम्ब्रॉयडरी से इसे और आकर्षक बनाया जाता है।

हर मौके के लिए विकल्प

शादी में हैवी सूट गाउन पसंद किया जाता है। पार्टी में प्लेन सूट गाउन भी चल जाता है। गले के कट्स, टैक्स्चर और स्लीव्स को पसंद के अनुसार डिजाइन कराया जा सकता है। फुलस्लीव, हाफस्लीव या स्लीवलैस – सब स्टाइल उपलब्ध हैं।

स्टाइलिश लुक के लिए एक्सेसरीज

नूडल स्ट्रैप्स, बैकलैस डिजाइन पार्टी में चलन में हैं। ज्वेलरी और फुटवियर का सही चुनाव सूट गाउन की खूबसूरती बढ़ाता है। हल्का मेकअप और परफेक्ट हेयरस्टाइल से लुक और निखरता है।

आराम और आत्मविश्वास

सूट गाउन पहनते ही महिला अपने कंफर्ट जोन में रहती है। यह ड्रेस आत्मविश्वास बढ़ाती है। इसमें न केवल सुंदरता आती है, बल्कि चलने-फिरने में भी आराम मिलता है।

हर उम्र और वर्ग के लिए

किशोरी से लेकर बड़ी उम्र की महिलाएँ इसे आसानी से पहन सकती हैं। ऑफिस मीटिंग, फेस्टिवल, शादी या कैजुअल पार्टी – हर जगह सूट गाउन उपयुक्त है। यह परंपरा और आधुनिक फैशन का बेहतरीन संगम है।

Read this also – पुरुषों के लिए उपहार सुझाव/Gift Suggestions for Men

निष्कर्ष

सूट गाउन एक ऐसी ड्रेस है जो स्टाइल, आराम और आत्मविश्वास – तीनों देती है। अब हर महिला खुद को खास और सुंदर महसूस कर सकती है। फैशन का यह नया ट्रेंड महिलाओं की जरूरतों के अनुसार बना है।

सूट गाउन, स्टाइलिश ड्रेस, महिलाओं का फैशन, पार्टीवियर, शादी का लुक, सिल्क सूट गाउन, जॉर्जेट ड्रेस, आरामदायक कपड़े, फैशन टिप्स, आधुनिक महिलाओं की पसंद

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आये तो इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर कर्रे| अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में ज़रूर लिखे|

– सारिका असाटी

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments