Friday, September 12, 2025
Homeविशेषत्योहारसावन का वैज्ञानिक पक्ष/Scientific side of Saavan

सावन का वैज्ञानिक पक्ष/Scientific side of Saavan

 

सावन का वैज्ञानिक पक्ष
सावन का वैज्ञानिक पक्ष

आज सावन 2025 का पहला सोमवार है। यह दिन बहुत पवित्र माना जाता है। लोग इसे बड़े श्रद्धा और भक्ति से मनाते हैं। यह सिर्फ पूजा का दिन नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है। सावन का सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिव जी की पूजा करने से मन को शांति मिलती है। कई लोग व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर जलाभिषेक करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन में सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

यह दिन खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जो जीवन में परेशान हैं। शिव भक्ति से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।  14 जुलाई 2025 को सावन महीने का पहला सोमवार है। यह दिन भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद शुभ है। मान्यता है कि सावन सोमवार पर शिव पूजन करने से मनचाहा वर और सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होती हैं। इसके अलावा महादेव की कृपा से साधक के रोग, तनाव, कर्ज और दुखों का अंत भी होता है।

बता दें, सावन हिंदू धर्म का सबसे पवित्र महीना है, जिसका इंतजार सभी को साल भर होता है। इस महीने भोलेनाथ पृथ्वी पर आकर भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए देशभर के शिवालयों में विधि-विधान से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाता है। इसकी खास रोनक उत्तराखंड के हरिद्वार में देखने को मिलती हैं। यहां दूर-दूर से शिव भक्त गंगाजल लेने आते हैं और सावन शिवरात्रि पर उसे शिवलिंग पर अर्पित करते हैं।

वहीं सावन के सोमवार पर घर, मंदिर समेत सभी धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन व शिव पार्वती की झांकियों का आयोजन किया जाता है।

सावन के सोमवार को देशभर में एक खास उल्लास देखने को मिलता है। मंदिरों में लंबी कतारें लगती हैं। भक्त शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाते हैं। इस दिन का हर पल शिव आराधना में डूबा रहता है।

Read this also – हनुमान जयंती पूजा विधि उपाय

क्यों खास होता है सावन का सोमवार?

सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन माना गया है। खासकर सावन के महीने में इस दिन शिव जी की पूजा करने से कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धा और विधिपूर्वक व्रत रखते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह व्रत उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, वैवाहिक विलंब, आर्थिक तंगी या मानसिक अशांति से गुजर रहे हों।

व्रत के लाभ

सावन सोमवार का व्रत करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। यह व्रत विवाह की बाधाओं को दूर करता है और मनचाहा जीवनसाथी मिलने में मदद करता है। साथ ही यह रोगों से मुक्ति और मानसिक संतुलन के लिए भी लाभकारी माना गया है।

पूजन का शुभ मुहूर्त

इस दिन शिव पूजा पूरे दिन की जा सकती है, लेकिन कुछ खास समय को श्रेष्ठ माना गया हैI

सावन सोमवार व्रत और पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।

घर में शिवलिंग स्थापित करें या मंदिर जाकर दर्शन करें।

शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से करें।

बेलपत्र, आक-धतूरा और सफेद पुष्प चढ़ाएं।

“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें।

दिनभर फलाहार करें और शाम को शिव आरती करें।

रात्रि में दोबारा मंत्रों का जाप करें।

अगले दिन अन्न और वस्त्र का दान करके व्रत का समापन करें।

पूजा का धार्मिक महत्व

यह व्रत खासकर विवाहित और अविवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत करती हैं। वहीं विवाहित महिलाएं अपने दांपत्य जीवन की खुशहाली और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही यह व्रत जीवन में चल रही बाधाओं, रोगों और दरिद्रता को दूर करने वाला माना गया है।

सोमवार पर करें ये उपाय

अगर आप चाहते हैं कि भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हों, तो कुछ सरल उपाय भी कर सकते हैं:

प्रदोष काल में शिवलिंग पर शांत भाव से जल अर्पित करें।

बेलपत्र, आक-धतूरा और सफेद फूल चढ़ाएं।

शिव मंदिर में एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

शिवलिंग की कम से कम 7 बार परिक्रमा करें।

हर परिक्रमा पर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र जप करें।

अंत में शांत मन से शिव जी के चरणों में बैठकर अपनी मनोकामना कहें।

शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करने पर क्या मिलता है लाभ

सावन का वैज्ञानिक पक्ष

  • महादेव की पूजा के समय शिवलिंग पर शहद चढ़ाना कल्याणकारी होता है। इसके प्रभाव से सभी तरह के रोग दूर होते हैं।
  • शमी के फूल चढ़ाने से मनचाहा वर पाने की कामना पूरी होती हैं।
  • हिंदू धर्म में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। इससे महादेव की कृपा और जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाना शुभ होता है। इसे अर्पित करने पर साधक को आर्थिक लाभ मिलता है।
  • आंकड़े के फूल चढ़ाने से सभी इच्छाएं महादेव पूरी करते हैं।
  • सावन में शिवलिंग पर दूध में चीनी मिलाकर उसे चढ़ना बेहद शुभ होता है। इससे तनाव में कमी आती है।
  • शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी चढ़ाने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलते हैं।
  • सावन में शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करने पर संतान सुख मिलता है।
  • गंगा जल चढ़ाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
  • जौ चढ़ाना शुभ होता है। इसके प्रभाव से अटके काम पूरे होते हैं।
  • शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से कष्टों का निवारण होता है।

 

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आये तो इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर कर्रे| अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में ज़रूर लिखे|

– सारिका असाटी
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments