
बुखार होने पर खाने-पीने की समस्या पैदा हो जाती है।प्रायः कुछ भी खाने-पीने को मन नहीं करता और किसी चीज को खाने-पीने को मन करता भी है तो डॉक्टर या घर-बाहर के लोग उसके तरह-तरह के नुकसान बताते हैं।
- एक बात साफ है कि बीमारी में पर्याप्त पोषण और ऊर्जा शरीर को न मिले तो शीघ्र स्वस्थ नहीं हुआ जा सकता।
- शरीर में जान ही नहीं होगी तो स्वस्थ होने का सवाल ही नहीं।
- स्वस्थ आदमी भी एक समय का भोजन न मिलने पर निढाल हो जाता है। बीमारी में तो और भी अधिक ऊर्जा की
- जरूरत होती है एक तो शरीर की शक्ति बनी रहे और दूसरे बीमारी पर काबू पाना है।
Read this also- चयापचय बढ़ायें, मोटापा घटाएं Increase metabolism, reduce obesity
ऐसे में सवाल उठता है कि बुखार में क्या खाएं पिएं/ In such a situation, the question arises that what to eat and drink during fever?-
- चावल का मांड ऊर्जा से भरपूर होता है और बुखार में हानिकारक नहीं बल्कि लाभदायक है। इसमें मामूली पिसी सोंठ और सेंधा सें नमक मिलाकर पिएं।
- दालों का पानी भी बुखार में लाभदायक है। मूंग इनमें मुख्य है। उबाली हुई मूंगदाल के पानी में सोंठ, काली मिर्च और नमक मिलाकर गुनगुना ही ज्वर रोगी को पिलाएं। यदि सिर्फ मूंग पसंद न हो तो मूंग के साथ मसूर उबाल लें। इसी तरह चार-छह दालों को उबालकर भी उनका पानी पिया जा सकता है।
- चावल के बारे में आम धारणा है कि बुखार में नुकसान देते हैं लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। बुखार में चावल का सेवन ही सर्वाधिक लाभकारी है। बेसन-दही की कढ़ी के साथ चावल खाने से बुखार में शीघ्र लाभ होता है।
- कढ़ी-चावल खाने का एक लाभ यह भी है कि जहां कुछ खाने को मन नहीं करता, कढ़ी चावल अच्छे लगते हैं।
- प्याज भी बुखार में लाभ देता है। प्याज की चटनी, सलाद के रूप में प्याज का सेवन कर सकते हैं। हरी मिर्च और प्याज की खुश्क सब्जी बनाकर रोटी के साथ खायी जा सकती है।
- पुदीना भी ज्वर में लाभकारी है। इसकी चटनी बनाकर इसके सहारे रोटी या चावल खाए जा सकते हैं।
- प्यास लगने पर बुखार में पानी नहीं पिया जाता। ऐसे में नारियल पानी, फलों का जूस, नींबू की शिकंजी या फिर कोल्ड ड्रिंक पिया जा सकता है।
- नाशपाती सर्वाधिक पौष्टिक फल है और बुखार में खाने पर अच्छी भी लगती है। बुखार में यह भी लाभ पहुंचाती है।
- चाय पीना यद्यपि अच्छा नहीं लगता मगर पीनी चाहिए। इसमें काली मिर्च, र्अजवायन, बड़ी इलायची डाल देनी चाहिए।
Read this also – पानी पिएँ हाइड्रेटेड रहें
बुखार में ये चीज़ें खानी चाहिए/ These things should be eaten during fever:

- तरल पदार्थ: पानी, रस, सूप, या सब्ज़ियों का शोरबा पीना चाहिए.ताज़े नींबू, नारंगी, या अंगूर का रस भी पिया जा सकता है।
- प्रोटीन युक्त चीज़ें: चिकन सूप, अंडा, चिकन, मूंग दाल, जौ, और चने की दाल खाना चाहिए।
- हल्का खाना: उबली सब्ज़ियां, खिचड़ी, दलिया, दही चावल, दही आदि पचाने में आसान होते हैं।
- ताज़े फल: फलों में कई तरह के विटामिन होते हैं जो ठीक होने में मदद करते हैं.केले और सेब में पोटैशियम होता है जो दस्त को रोकता है।
- प्रोबायोटिक फ़ूड: दही, छाछ, और डार्क चॉकलेट जैसे फ़ूड में अच्छे जीवाणु होते हैं।
बुखार में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए/ These things should be kept in mind during fever:
- मसालेदार और तैलीय चीज़ें नहीं खानी चाहिए।
- खट्टी और ठंडी चीज़ों से बचना चाहिए।
- एक साथ ज़्यादा मात्रा में खाना नहीं खाना चाहिए।
- गुनगुना पानी पीना चाहिए।
- भरपूर आराम करना चाहिए।
- समय से सोने और जागने की कोशिश करनी चाहिए।
डॉक्टर के मुताबिक फीवर 3 से 5 दिन तक रहता ही है। ऐसे में आप पर्याप्त मात्रा में आराम करें, वहीं एक साथ ज्यादा मात्रा में खाना नहीं खाएं, थोड़ा-थोड़ा बार-बार खाएं। खाने के बाद कुछ देर घर में ही टहलें।
यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।


