नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर हम उन पर नेल पेंट लगाना पसंद करते हैं। यकीनन इनसे आपके नेल्स को एक कलर तो मिल जाता है, लेकिन उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए आप नेल्स पर कुछ बेहतरीन नेल आर्ट बना सकती हैं। हालांकि बहुत सी महिलाओं के साथ समस्या यह होती है कि उन्हें नेल आर्ट डिजाइन्स नहीं बनाने आते और इसलिए वह चाहकर भी अपने नेल्स को डिफरेंट लुक नहीं दे पातीं। अगर उन्हें ऐसा करना होता है तो इसके लिए उन्हें काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। वहीं कुछ महिलाएं अपने नेल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, लेकिन उनके नेल्स ही इतने बड़े नहीं होते कि वे उस पर डिफरेंट डिजाइन बना पाएं। इस स्थिति में सबसे बेहतर तरीका होता है कि आप अपने नेल्स पर कुछ फ्रेंच नेल आर्ट डिजाइन्स बनाएं। इन डिजाइन्स की खासियत यह होती है कि यह बेहद ही सिंपल डिजाइन हैं। साथ ही इन्हें किसी भी साइज के नेल्स पर बेहद आसानी से बनाया जा सकता है।
टॉप बॉटम फ्रेंच नेल आर्ट/ Top bottom-French nail art
आमतौर पर फ्रेंच नेल आर्ट को नेल्स के टॉप पर बनाया जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार एक ही तरह से फ्रेंच नेल आर्ट बनाएं। अगर आप अपने नेल्स के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो ऐसे में आप टॉप बॉटम फ्रेंच नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप नेल्स पर पहले ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगाएं। इसके बाद आप अपने किसी भी फेवरिट कलर से टॉप व बॉटम पर फ्रेंच स्टाइल नेल पेंट लगाएं। आखिरी में टॉप कोट लगाकर नेल आर्ट को सिक्योर करें।यह फ्रेंच नेल आर्ट नेल्स पर काफी अच्छा लगता है। इसमें आप डार्क व लाइट कलर के कॉम्बिनेशन से अपने नेल्स को ब्यूटीफुल बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले नेल्स पर डार्क कलर लगाएं। इसके बाद आप लाइट व ब्राइट कलर को नेल्स के टिप पर लगाएं। इसके अलावा आप इसमें काफी कुछ कर सकती हैं।
Read this also – बारिश के मुंहासे खतरनाक हैं
ग्लिटर्स फ्रेंच नेल आर्ट/Glittery French nail art
इस नेल आर्ट डिजाइन को आप पार्टी से लेकर फन लुक क्रिएट करने के लिए बना सकती हैं। इसे नेल्स पर कई अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। आप नेल्स पर पहले ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगाकर उसके बाद अलग-अलग ग्लिटर नेल पेंट से नेल्स को ब्यूटीफुल बना सकती हैं। इसके अलावा आप नेल्स को एक ब्राइट कलर देकर उसके बाद फ्रेंच टिप पर ग्लिटर नेल पेंट लगाएं।
पोल्का डॉट नेल आर्ट/ Polka dot nail art
व्हाइट एंड ब्लैक कलर ही अच्छा नहीं लगता, आप पिंक और व्हाइट कलर की मदद से भी यह डिजाइन बना सकती हैं। नेल्स पर एक सॉफ्ट लुक क्रिएट करने के लिए आप पहले नेल्स पर व्हाइट और पिंक कलर की मदद से बेस लगाएं। इसके बाद जिस नेल पर आपके पिंक कलर लगाया है, वहां पर व्हाइट और व्हाइट बेस के उपर पिंक कलर से बिग पोल्का डॉट बनाएं। आखिरी में आप टॉप कोट लगाकर नेल आर्ट को सील करें।
मैट लुक/ Matte look
एक बेहद सिंपल लुक है, लेकिन बिग नेल्स पर यह काफी अच्छा लगता है। अगर आप अपने नेल्स को एक सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक देना चाहती हैं तो ब्लैक नेल पेंट को मैट लुक में अप्लाई कर सकती हैं। आजकल मार्केट में अलग से मैट नेलपेंट मिलते हैं। आप ऐसे ही ब्लैक नेलपेंट को नेल्स पर अप्लाई करें।
Read this also – सुंदरता हेतु कुछ घरेलू टिप्स
गोल्ड ब्लैक पोल्का स्टाइल/ Golden black polka style
ब्लैक नेलपेंट की मदद से पोल्का डॉट नेल आर्ट डिजाइन बनाना अच्छा आईडिया है। आप केजुअल्स में ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट डिजाइन बना सकती हैं। वहीं अगर आप किसी फंक्शन के लिए नेल आर्ट डिजाइन बना रही हैं तो ऐसे में आप गोल्ड कलर से पोल्का डॉट डिजाइन बनाएं। इसके लिए आप पहले नेल्स पर ब्लैक कलर नेलपेंट लगाएं। इसके बाद आप गोल्ड कलर से साइड में पोल्का डॉट बनाएं। आखिरी में नेल्स पर टॉप कोट लगाएं।
वन नेल आईसक्रीम कोन/ One nail ice cream cone
जिन महिलाओं को हर नेल्स पर डिफरेंट स्टाइल नेल आर्ट बनाने में प्रॉब्लम होती है यह देखने में बेहद क्यूट लगता है और इसे बनाना भी सिंपल है। इतना ही नहीं, शार्ट नेल्स पर भी इस तरह के आईसक्रीम नेल आर्ट अच्छा लगता है।
मिनी कोन स्टाइल/ Mini cone style
आप नेल्स को एक क्यूट लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपने नेल्स पर मिनी कोन नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। इसके बाद आप हर नेल्स पर मिनी कोन आदि बनाएं। इसमें भी आप हैप्पी फेस बना सकती हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी वैरायटी भी ला सकती हैं। मसलन, एक नेल्स पर मिनी कोन तो दूसरे पर पॉपस्टिक आदि बना सकती हैं। यह आपके नेल्स को एक डिफरेंट लुक देगा।
मल्टीकलर स्टार नेल आर्ट डिजाइन / Multi colour star nail art
यह एक ऐसा नेल्स आर्एट डिजाइन है जो यंग गर्ल्स से लेकर मैरिड वुमन तक के नेल्स पर अच्छा लगता है। इसके लिए आप पहले नेल्स पर लाइट कलर से बेस कोट लगाएं। इसके बाद आप ग्रीन से लेकर ब्लू नेल पेंट को अपने नेल्स पर स्टार डिजाइन में उकेर सकती हैं। यह देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल व कलरफुल लगता है।
सिंपल स्टार नेल आर्ट /Simple star nail art
यह स्टार नेल आर्ट डिजाइन सिंपल होने के बावजूद भी एक एलीगेंट और ब्यूटीफुल लुक देता है। इसके लिए आप पहले नेल्स पर लाइट कलर लगाएं। इसके बाद आप लाइट शेड के ही अन्य नेलपेंट लेकर अपने नेल्स पर डिफरेंट साइज के स्टार नेल डिजाइन को बना सकती हैं। यह एक सटल लुक देता है और इसे आप केजुअल से लेकर पार्टी तक कैरी कर सकती हैं।
Read this also – शादी है…संभालें खूबसूरती
महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने में नेल्स का अहम् रोल होता है। तभी महिलाएं उसे समय-समय पर फाइल करने से लेकर मेनीक्योर करना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, लुक में कलर एड करने के लिए नेल्स पर डिफरेंट कलर्स के नेलपेंट भी अप्लाई किया जाता है। अगर आप नेल्स पर अलग-अलग कलर्स की मदद से नेल आर्ट डिजाइन बनाती हैं तो इससे ना सिर्फ आपके नेल्स की, बल्कि पूरे हाथ यहां तक कि आपका पूरा लुक ही काफी खूबसूरत नजर आता हैं।
यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।

सारिका असाटी