Thursday, September 19, 2024
Google search engine
Homeहेल्थयोगना करें योगासन के पहले और बाद

ना करें योगासन के पहले और बाद

क्या करें, क्या न करें

 योगा करने के पहले कुछ चीजों की सख्त मनाही होती है, तो ऐसे ही योगा कर चुकने के बाद भी कुछ चीजों की मनाही होती है। सवाल है आखिर वो कौन-कौन सी बातें हैं, जिनका योगा के संबंध में ध्यान रखना चाहिए, आइये देखें।

  •  इसमें कोई दो राय नहीं है कि आज की तनावभरी ज़िंदगी में योगासनों का बहुत महत्व है।
  • ये जहां हमें शारीरिक लोच लचक देते हैं, वहीं मानसिक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।
  • योगासन आज की सैकड़ों लाइफस्टाइल परेशानियों का एकमात्र सीधा और सरल जवाब हैं।
  • लेकिन कोई भी चीज चाहे कितनी ही फायदेमंद क्यों न हो, उसका भी एक नियम एक अनुशासन होता है।
  • इन नियमों और अनुशासन की अनदेखी करने से अच्छी से अच्छी चीजें भी फायदा कम नुकसान ज्यादा करने लगती हैं।
  • योगा पर भी यह बात लागू होती है।
  • कुछ चीजों की सख्त मनाही योगा करने से पहले होती है, तो कुछ चीजों की मनाही योगा कर चुकने के बाद भी होती है।
  • अगर हम ये बातें नहीं मानते, चाहे जानबूझकर या अज्ञानतावश तो हमें फायदे की जगह नुकसान होते हैं।
  • सवाल है, आखिर वो कौन कौन सी चीजें हैं, जो हमें योगा करने के पहले नहीं करनी चाहिए।

और वो कौन-कौन सी चीजें हैं जो हमें योगा करने के बाद नहीं करनी चाहिए? आइये देखें।

Read this also – पाएँ स्वस्थ लंबी आयु

योगा से पहले ये न करें

  • कभी भी भरपेट खाना न खाएं।
  • बहुत भूख लगी हो, तो भी योगा न करें।
  • पहले कुछ खा लें, फिर आधा घंटे कुछ न करें। इसके बाद योगा शुरु करें।
  • योगा करने के पहले बहुत ज्यादा पानी न पीएं।
  • कम से कम आधा घंटे पहले भरपेट पानी पी लें और योगा शुरु करने के पहले पेशाब भी कर लें।
  • ताकि बीच में इसके लिए डिस्टर्ब न हों।
  • बहुत सारा पानी पीने के तुरंत बाद योगा कभी न करें।
  • हां, घूंट-घूंट चाहें तो पानी पी सकते हैं।

Read this also – प्राणायाम ब्रीदिंग एक्सरसाइज़

  • बहुत धूप निकलने के बाद योगा न करें।

  • बेहतर है ब्रह्म मुहूर्त में करें।
  • अगर ब्रह्म मुहूर्त में जगना मुश्किल है तो बिल्कुल सुबह जब सूरज अभी निकल ही रहा होता है, उस समय करें।
  • योगा करने के पहले शरीर को वार्मअप कर लें, लेकिन बहुत हार्ड एक्सरसाइज न करें।
  • अगर स्लिप डिस्क की समस्या है तो किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही योगा करें।
  • यूं तो गर्भवती स्त्रियों के लिए कई तरह के योगा फायदेमंद हैं।
  • लेकिन उन्हें भी इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि बिना एक्सपर्ट की सलाह के योग न करें।
  • किसी भी तरह की सर्जरी हुई हो, तो योगा भूलकर भी न करें।
  • बिना शौच गये भी योगा न करें।
  • अगर पेट साफ न हुआ हो, तो पहले पेट साफ करने की कोशिश करें फिर योगा करें।
Read this also – संतुलित आहार व एक्सरसाइज /

योग करने के बाद ये न करें

  • ध्यान रखें, योगा करने के बाद कभी भी तुरंत न नहाएं।
  • योगासन करने से शरीर की बहुत सारी ऊर्जा खर्च होती है और बॉडी का टैप्रेचर बढ़ जाता है।
  • इसलिए योगा करने के तुरंत बाद नहाने से बचना चाहिए।
  • वरना इससे सर्दी-ज़ुकाम जैसी समस्याएं घेर लेती हैं।
Read this also – क्या है अष्टांग योग ? What is Ashtang Yog ?
  • योगा के तुरंत बाद खाना न खाएं। बहुत भूख लगी हो, तो दो-चार बादाम या आधा सेब खा लें। इससे ज्यादा कुछ भी न खाएं।
  • तुरंत बाद पानी भी न पीएं।
  • जैसे योगा से पहले भी बहुत ज्यादा पानी पीने की मनाही होती है, वैसे योगा करने के बाद भी पानी पीने के लिए एक्सपर्ट मना करते हैं।
  • कम से कम 45 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए वरना कफ की समस्या हो जाती है।
  • योगा करने के तुरंत बाद कोई काम न शुरु करें।

  • कम से कम आधा घंटे रिलैक्स रहें।
  • अगर योगा करने के तुरंत बाद काम में जुट जाना हो, तो योगा करने से बचें।
  • इसे करने के तुरंत बाद लंबी यात्रा न करें।
  • कम से कम पौने घंटे बिल्कुल निष्क्रिय होकर आराम करें।
  • योगा करने के कम से कम आधा घंटे बाद ही गाड़ी ड्राइव करें।
  • इसके तुरंत बाद कोई दूसरी हाई इंटेंसिटी वाली कसरत भी न करें, करना हो तो पहले ही कर लें।

Read this also – योग और उत्तम स्वास्थ्य / yoga and good health

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments