Saturday, September 13, 2025
Homeविशेषत्योहारधनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें

धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें

 

धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें/WHICH BROOM TO BUY ON DHANTERAS AND HOW MANY
धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें/ WHICH BROOM TO BUY ON DHANTERAS AND HOW MANY
  • 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर पीली वस्तुएं, पीतल के पर्तन, सोना, धनिया, वाहन, कौड़ियां, चांदी के सिक्के और झाडू खरीदने को शुभ माना जाता है।
  • धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर उसकी पूजा की जाती है। घर में नई झाड़ू लाने के अलावा आप किसी मंदिर में या किसी सफाईकर्मी को अच्‍छी वाली झाड़ू खरीदकर दान कर सकते हैं। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होंगी।
  • धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है मान्यता है कि इस दिन बर्तन खरीदते हैं तो धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • वहीं धनतेरस में झाड़ू खरीदने का भी बहुत बड़ा महत्व है। कई लोग जो धनतेरस पर कुछ नहीं खरीद पाते वह झाड़ू अवश्य खरीदते हैं।
  • माना जाता है कि झाड़ू में माता लक्ष्मी का प्रतिरूप रहता है। वहीं, धनतेरस पर झाड़ू खरीदना कितना महत्वपूर्ण है धनतेरस के दिन बर्तन आभूषण खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है।
  • साथ ही इस दिन अगर आप झाड़ू खरीदते हैं तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है. झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतिरूप माना जाता है।
  • झाड़ू खरीदने से साल भर घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होता है।
  • यह भी बताया कि अगर आप धनतेरस में झाड़ू खरीदने हैं तो घर में कभी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें

Read this also – दिवाली को यादगार बनाएँ

कितनी झाड़ू खरीदना शुभ?/HOW MANY BROOMS IS AUSPICIOUS TO BUY?

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना अति शुभ माना गया है। इससे माता लक्ष्मी का आगमन होता है, लेकिन धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते वक्त एक विशेष बात का ध्यान रखना चाहिए कि झाड़ू विषम संख्या में ही खरीदें।

धनतेरस पर कौन सी झाड़ू खरीदें?  WHICH BROOM TO BUY ON DHANTERAS
  • धनतेरस पर सीकों वाली या फूल वाली अच्छी मजबूत झाड़ू खरीदना चाहिए। ऐसी झाड़ू खरीदे जो हाथ से बनाई गई हो।
  • झाड़ू लाएं तो उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।

Read this also – भारत के इन शहरों में दिवाली पर बनती हैं ट्रेडिशनल रेसिपीज

धनतेरस के दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए  HOW MANY BROOMS SHOULD BE BOUGHT ON DHANTERAS
  • धनतेरस के दिन विषम संख्या में ही झाड़ू खरीदनी चाहिए। जैसे 3, 5 या 7 झाड़ू खरीदें। कम से कम तीन झाड़ू अलग अलग कार्यों के लिए खरीदना चाहिए।
  • धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू से दिवाली के दिन मंदिर में साफ-सफाई करना भी शुभ माना जाता है।
क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर झाड़ू | WHY DO WE BUY BROOMON DHANTERAS?
  • धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का प्रचलन है। कहा जाता है कि झाड़ू इससे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इस दिन झाडू खरीदना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
धनतेरस पर झाड़ू की पूजा कैसे करें | HOW TO DO POOJA OF BROOM ON DHANTERAS

शुभ मुहूर्त में झाड़ूं की माता लक्ष्मी की तरह पूजा करें। उसको हल्दी, कुमकुम और चावल लगाएं। उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।

धनतेरस पर झाड़ू कब खरीदना चाहिए | WHEN SHOULD WE BUY BROOM ON DHANTERAS
  • शुभ मुहूर्त में झाड़ू खरीदना चाहिए। इसके लिए अभिजीत मुहूर्त या विजयी मुहूर्त को जानें। यदि आप चाहें तो शुभ, लाभ और अमृत का चौघड़िया देखकर भी झाड़ू खरीद सकते हैं।

Read this also – मां दुर्गा का वेश्या को वरदान

 

 

यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।

 

– सारिका असाटी

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments