Saturday, December 6, 2025
Homeविशेषत्योहारदिवाली को यादगार बनाएँ

दिवाली को यादगार बनाएँ

दिवाली पर बच्चों को फन एक्टिविटीज में करें इंगेज और बनाएं उनके इस त्योहार को यादगार/ Engage your child in these fun activities and make your Diwali memorable
दिवाली पर बच्चों को फन एक्टिविटीज में करें इंगेज और बनाएं उनके इस त्योहार को यादगार/ Engage your child in these fun activities and make your Diwali memorable

दिवाली के मौके पर बच्चों से लेकर बड़ों तक में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिलता है। लेकिन नो डाउट बच्चों में गिफ्टस पाने मिठाइयां खाने और लोगों के घर मिलने जाने की ज्यादा एक्साइटमेंट रहती है तो क्यों न इन चीज़ों के साथ ही कुछ अलग तरीके से उनकी इस दिवाली को यादगार बनाया जाए। दिवाली का खुशियों और उमंग का त्योहार है। जिसकी धूम भारत ही नहीं, विदेशों में भी कई जगहों पर देखने को मिलती है। यह परिवारों को एक साथ जोड़ने, उपहारों का आदान-प्रदान करने और तरह-तरह के जायकों का आनंद लेने का वक्त है। इस वजह से दिवाली का बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है, तो क्यों न उनकी इस बार की दिवाली की थोड़ा और हैपनिंग बनाया जाए। इन फन एक्टिविटिज में के जरिए..स्योर उन्हें बहुत पसंद आएगी।  

दिवाली में बच्चों से रंगोली बनाएं/ASK YOUR CHILD TO MAKE RANGOLI ON DIWALI

दिवाली पर बच्चों को फन एक्टिविटीज में करें इंगेज और बनाएं उनके इस त्योहार को यादगार/ Engage your child in these fun activities and make your Diwali memorable

  • दिवाली पर रंगोली बनाना एक ट्रेंड है। रंगीन चावल, रंगों, फूलों और उनकी पंखुड़ियों, पत्तियों के इस्तेमाल से रंगोली बनाई जाती है, तो इस बार रंगोली बनाने का काम बच्चों को सौंपे।
  • कलर के बजाय उनसे फूलों वाली रंगोली बनाएं। जो उनके लिए आसान रहेगी साथ ही आपको उनकी क्रिएटिविटी देखने का मौका मिलेगा।
  • रंगोली अपने कलात्मक कौशल को प्रदर्शित करने और दिवाली के माहौल में योगदान देने का एक शानदार तरीका है।

Read this also – करवा चौथ पर छलनी से पति का चेहरा क्यों देखते हैं

दिवाली ग्रीटिंग कार्ड बनाना/MAKE DIWALI GREETING CARD

दिवाली पर बच्चों को फन एक्टिविटीज में करें इंगेज और बनाएं उनके इस त्योहार को यादगार/ Engage your child in these fun activities and make your Diwali memorable

  • बच्चों को अपने दोस्तों और परिवार के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपना प्यार और अपनापन व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करें।
  • शुभकामनाओं वाले कार्ड के अलावा अगर आपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन रखा है, तो उसके इनविटेशन कार्ड्स भी बच्चों से बनवाएं। डेफिनेटली ये एक्टिविटीज वो काफी एन्जॉय करेंगे।
  • साथ ही दिवाली ग्रीटिंग कार्ड उनके प्रियजनों के लिए त्योहार को और भी खास बना सकता है।
पारंपरिक भारतीय खेल/ TRADITINOL INDIAN GAMES
  • दिवाली परिवारों के एक साथ आने और जश्न मनाने का समय है। पारंपरिक भारतीय खेल त्योहार को मजेदार बना सकता हैं। “अंताक्षरी”, “लूडो,” “सांप और सीढ़ी” जैसे खेलों का आनंद बच्चे और बड़े समान रूप से ले सकते हैं।
  • गेम को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए आप छोटे गिफ्ट या टोकन भी दे सकते हैं। ऐसे खेल त्योहारों की रौनक में चार चांद लगाते हैं।

Read this also – दशहरा के दिन सिंदूर खेला

दीए सजाना/ DIYA DECORATING
  • दिवाली में घर को दीयों से भी सजाने की परंपरा है, जलाने से पहले दीयों को धोकर सुखाया जाता है, तो क्यों न ये काम बच्चों से करवाया जाए।
  • साथ ही बच्चों को इन दीयों को पेंट, ग्लिटर और रंग-बिरंगे डिजाइनों से सजाकर के लिए कहें। यह न केवल उनके कलात्मक कौशल को बढ़ाता है बल्कि दिवाली की सजावट में एक पर्सनल टच भी देता है।
कहानी सुनाना/ STORY TELLING
  • दिवाली का त्योहार पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। बच्चे रामायण जैसे भारतीय महाकाव्यों की कहानियां सुनकर या त्योहार के बारे में उम्र-उपयुक्त किताबें पढ़कर दिवाली के महत्व के बारे में जान सकते हैं।
  • इन कहानियों को बच्चों के साथ साझा करने से उन्हें दिवाली से जुड़े इतिहास और परंपराओं को समझने में मदद मिल सकती है और यह परिवार के लिए एक बेहतरीन टाइमपास हो सकता है।
फूल और पत्तों के बंदनवार/FLOWER AND LEAVES FESTOON
  • अपने घर के दरवाजों को सजाने के लिए, फूल जैसे गेंदा, गुलाब और आम या अशोक के पत्तों से बंदनवार बनाकर अपने दरवाजों पर टांग सकते हैं।
  • इससे आपके घर को बहुत ही खूबसूरत लुक मिलेगा। आप फूलों के इस्तेमाल से लटकन भी बना सकते हैं और अपने दरवाजों, खिड़कियों के बगल में टांग सकते हैं।

Read this also – डिजिटल होते रिलेशन/Relationships going digital

रंगीन लाइट्स/COLOURFUL LIGHTS

दिवाली पर बच्चों को फन एक्टिविटीज में करें इंगेज और बनाएं उनके इस त्योहार को यादगार/ Engage your child in these fun activities and make your Diwali memorable

  • दिवाली का त्योहार होता ही रोशनी का त्योहार है। अपने घर की जगमगाहट को और बढ़ाने के लिए आप रंगीन रोशनी वाली लाइट्स लगा सकती हैं।
  • स्टार्स और दीए के शेप की लाइट्स लगाकर आप अपने घर के लुक्स को और खूबसूरत बना सकते हैं। इसके अलावा रंग बदलने वाली फेयरी लाइट्स से भी अपने घर को सजा सकते हैं।
  • अपनी बालकनी में लाइट्स लगाकर आप अपनी बालकनी को नया लुक दे सकते हैं।
शो पीस से सजाएं/ DECORATE FROM SHOWPIECE

दिवाली पर बच्चों को फन एक्टिविटीज में करें इंगेज और बनाएं उनके इस त्योहार को यादगार/ Engage your child in these fun activities and make your Diwali memorable

  • अपने घर में आप कई तरह के शो पीसेज का इस्तेमाल कर अपने घर को सजा सकते हैं। इन्हें आप टेबल पर, दीवारों पर या शो केस में रख कर अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं।
  • आप इनका इस्तेमाल कर अपने घर को एस्थेटिक लुक भी दे सकते हैं। बाजार में आपको अपनी पसंद के शो पीस आसानी से मिल सकते हैं।

Read this also – तनाव से मुक्ति/ Relief from stress

 

यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।

-सारिका असाटी

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments