
देवउठनी एकादशी पर चीजों का दान, पूरी होगी सभी मनोकामना/ Nee’s donation on Devuthani Ekadashi, best wishes to all of you
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन देवउठनी एकादशी व्रत का पालन किया जाता है।
इस दिन किन-किन चीजों का दान करने से लाभ प्राप्त होता है/ Which things are beneficial by donating on this day?
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। शास्त्रों में देवउठनी एकादशी के महत्व को भी विस्तार से बताया गया है। यह व्रत कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है और इस वर्ष देवउठनी एकादशी व्रत का पालन 12 नवंबर 2024 के दिन किया जाएगा। इस विशेष दिन पर दान-पुण्य करने से लाभ प्राप्त होता है।
Read this also – Chhath Puja/ छठ पूजा
देवउठनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान से लाभ प्राप्त होता है/ Donate these things according to your zodiac sign on Devuthani Ekadashi, you get benefits by donating these things
- मेष राशि के जातक एकादशी के दिन लाल मिठाई, मसूर की दाल, भोजन वस्त्र का दान कर सकते हैं। इससे लाभ प्राप्त होगा।
- वृषभ राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर दूध, चावल, चीनी या दही का दान कर सकते हैं।
- मिथुन राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर गाय को हरा चारा खिलाएं और हरी सब्जियों का दान करें।
- कर्क राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि वह देवउठनी एकादशी पर सफेद चीजों का दान कर सकते हैं।
- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सुझाव है कि वह देवउठनी एकादशी पर मूंगफली, मूंग की दाल, गेहूं इत्यादि का दान कर सकते हैं। इससे लाभ मिलेगा।
- कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भोजन, वस्त्र, धन इत्यादि का दान करें।
- तुला राशि के जातकों के लिए कहा जाता है कि भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सफेद चीजों का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर जरूरतमंद लोगों को लाल वस्त्र, भोजन या धन का दान करें।
- धनु राशिके जातक एकादशी व्रत के दिन पीले रंग के वस्त्र, फल या भोजन का दान कर सकते हैं। इससे लाभ प्राप्त होगा।
- मकर राशि के जातक भगवान विष्णु की उपासना के साथ-साथ धन का दान करें। इससे सभी मनोकामना पूर्ण होगी।
- कुंभ राशि के जातकों के लिए सुझाव दिया जाता है कि वह देवउठनी एकादशी पर जरूरतमंद लोगों में गर्म कपड़ों का दान करें।
- मीन राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर वस्त्र, चने की दाल, धन इत्यादि का दान कर सकते हैं. इससे लाभ मिलेगा।

Read this also – अयोध्या में 25 लाख से अधिक दीये से गिनीज रिकॉर्ड
इस साल कब है तुलसी विवाह/This year when is tulsi wedding?
हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय स्थान दिया गया है और घरों में रोजाना नियमानुसार तुलसी का पूजन किया जाता है कहते हैं कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है।
महत्व/importance
हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह किया जाता है और हिंदू धर्म में यह दिन बहुत ही खास माना गया है। इस दिन भगवान शालीग्राम के साथ माता तुलसी का विवाह होता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से या इसमें योगदान करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
तिथि व शुभ मुहूर्त/Date and auspicious timing
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 12 नवंबर को शाम 4 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी और 13 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार इस साल तुलसी 13 नवंबर 2024 को किया जाएगा।
बता दें कि तुलसी विवाह से एक दिन पहले देवउठनी एकादशी आती है और इस दिन से हिंदू धर्म में शादी-विवाह की शुरुआत होती है। क्योंकि देवउठनी एकादशी के दिन चातुर्मास समाप्त होता है और भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं।
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय माना गया है और रोजाना शाम को इसमें घी का दीपक जलाना शुभ होता है वहीं तुलसी विवाह का भी विशेष महत्व माना गया है और इस दिन माता तुलसी का भगवान विष्णु के विग्रह रूप शालीग्राम से विवाह किया जाता है। इस विवाह के साथ ही हिंदू धर्म में चार से बंद मांगलिक कार्यों की फिर से शुरुआत होती है। मंदिरों व घरों में तुलसी विवाह का विशेष आयोजन होता है। इस दौरान माता तुलसी का कन्यादान भी किया जाता है। कहते हैं कि तुलसी विवाह करने से दांपत्य जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होती हैं और परिवार में खुशहाली आती है। साथ ही धन-समृद्धि बढ़ती है और भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Read this also – भारत के इन शहरों में दिवाली पर बनती हैं ट्रेडिशनल रेसिपीज
यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।


