Saturday, September 13, 2025
Homeविशेषत्योहारगणतंत्र दिवस-वीरता दिवस/REPUBLIC DAY-BRAVERY DAY

गणतंत्र दिवस-वीरता दिवस/REPUBLIC DAY-BRAVERY DAY

गणतंत्र दिवस-वीरता दिवस/REPUBLIC DAY-BRAVERY DAY
गणतंत्र दिवस-वीरता दिवस/REPUBLIC DAY-BRAVERY DAY
स्वर्णिम भारत-विरासत और विकास थीम/ “Golden India–Heritage and Development Theme”

26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ। देश के आजाद होने के बाद इसी दिन भारत पूर्ण गणतंत्र देश बना और कानून का राज कायम हुआ। देश की जनता को मौलिक अधिकार प्राप्त हुए।

भारत इस वर्ष यानी कि 26 जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने जा रहा है। इस दिन देशभर के स्कूल/ कॉलेज/ सरकारी दफ्तर/ सहित अन्य जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।  हर वर्ष गणतंत्र दिवस एक विशेष थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है और राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक आकर्षक परेड होती है।

गणत्रंत दिवस के चीफ गेस्ट/Republic day’s chief guest

भारत की ओर से गणत्रंत दिवस पर हर वर्ष विदेश के राष्ट्राध्यक्षों को परेड पर आमंत्रित किया जाता है और चीफ गेस्ट बनाया जाता है। इस वर्ष चीफ गेस्ट के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस टीम के साथ किया जायेगा 76वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट/76th Republic Day will be celebrated with this team

हर वर्ष रिपब्लिक डे  किसी विशेष थीम को ध्यान में रखकर मनाया जाता है। इस वर्ष के लिए थीम “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” (Golden India: Heritage and Progress) है।

Read this also – पौष पुत्रदा एकादशी/Paush Putrada Ekadashi

इन राज्यों की झांकियां कर्तव्य पथ परेड में होंगी शामिल/ Tableaux of these states will be included in the duty path parade

हर वर्ष की तरह गणतंत्र दिवस 2025 पर भी कर्तव्य पथ परेड में विभिन्न राज्यों की झांकियां शामिल होंगी। इस वर्ष आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां कर्तव्य पथ परेड में प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की 11 टुकड़ियां भी परेड में शामिल होंगी।

पुरस्कार और प्राप्तकर्ता/ Awards and recipients

वीरता और निस्वार्थ बलिदान के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैनिकों को वीरता पदक, परमवीर चक्र, वीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित किया जाता है। बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता है। ये पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल के लिए सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं।

पुरस्‍कार विजेता/Prize winners
  • इन पुरस्कारों में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार(PGM) से दो कर्मियों का सम्मान होगा।
  • वहीं 275 कर्मियों को वीरता पुरस्कार (GM) दिए जाएंगे।
  • केंद्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय वीरता और सेवा पुरस्कारों का एलान कर दिया।
  • गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के 1132 कर्मियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
  • इन कुल 277 वीरता पुरस्कार पाने वालों में सबसे ज्यादा 119 कर्मी माओवाद और नक्सलवाद से प्रभावित इलाकों में तैनात रहे हैं।
  • इसके अलावा 133 कर्मी जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के हैं।
  • दूसरे क्षेत्रों के 25 कर्मियों को भी उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Read this also – गुरु-सम्मान का पर्व/ Guru Purnima festival of Guru-respect

किस राज्य को कितने वीरता पुरस्कार?/ Which state gets how many bravery awards?

 275 वीरता पुरस्कारों में से सबसे ज्यादा 72 वीरता पुरस्कार जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों को देने का एलान हुआ है।

  • दूसरा नंबर छत्तीसगढ़ का है जहां के 26 कर्मियों को यह सम्मान मिलेगा।
  • झारखंड के 23
  • महाराष्ट्र के 18
  • ओडिशा के 15
  • दिल्ली के आठ
  • सीआरपीएफ के 65
  • एसएसबी-सीएपीएफ व अन्य राज्य-केंद्र शासित प्रदेश की सेवाओं के 21 कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे।
  • इन वीरता पुरस्कारों के अलावा राष्ट्रपति की ओर से विशिष्ट सेवा के लिए 102 मेडल्स दिए जाएंगे।
  • पुलिस सेवा को 94
  • दमकल सेवा को चार
  • नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड सेवा को चार मेडल्स देने का एलान किया गया है।
  • राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुरस्कारों के अलावा 753 सराहनीय सेवा के लिए भी पुरस्कारों का एलान हुआ है।
  • 667 पुलिस सेवा
  • 32 दमकल सेवा
  • 27 नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड सेवा
  • 27 सुधार सेवा के कर्मियों को देने की घोषणा हुई।
31 पूर्व सेवारत सीबीआई अधिकारियों को पुलिस पदक/Police medals to 31 former serving CBI officers

कोयला और दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटालों और नीरव मोदी मामले जैसे बड़े भ्रष्टाचार मामलों की जांच करने वाले सीबीआई अधिकारी उन 31 पूर्व और सेवारत एजेंसी कर्मियों में शामिल हैं जिन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Read this also – दोस्ती है महत्वपूर्ण FRIENDSHIP IS IMPORTANT

 

 

यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।

– सारिका असाटी

                                      

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments