Sunday, December 7, 2025
HomeUncategorizedगणतंत्र दिवस ट्राई कलर ऑउटफिट

गणतंत्र दिवस ट्राई कलर ऑउटफिट

 

ट्राई कलर ऑउटफिट/TRI-COLOUR OUTFIT
ट्राई कलर ऑउटफिट/TRI-COLOUR OUTFIT

गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में जश्न का माहौल रहता है।  इस दिन को और खास बनाने और देश प्रेम की भावना में सराबोर होने के लिए आप खुद को तिरंगे के रंग में खुद को रंग सकते हैं। आप कई चीजें ट्राई कर सकती हैं जिसमें ट्राई कलर टाइप ड्रेसेज, ट्राईकलर नेलपेंट, ट्राईकलर एसेसरीज, ट्राईकलर मेकअप लुक्स भी चुन सकती हैं। गणतंत्र दिवस पर अक्सर लड़कियां ट्रेडिशन ड्रेस पहनती हैं।

साड़ी लुक/SAREE LOOK

गणतंत्र दिवस पर अगर आप साड़ी पहनने का मन बना रही हैं। तो इस दिन के लिए तिरंगा कलर की साड़ी एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। वहीं  सबसे अलग दिखने लिए आप बंदनी पैर्टन की साड़ी भी चुन सकती हैं हरा, केसरिया और लाइट क्रिम रंग की यह साड़ी गणतंत्र दिवस के मौके पर आपके लिए एक परफेक्ट आउटफिट साबित होगी।

एथनिक/ETHNIC

ऐसे में आप व्हाइट कलर का कुर्ता और पजामे के साथ आप तिरंगे के तीनों रंगों में से किसी एक रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं आप सफेद आउटफिट के साथ हाथों में ट्राई कलर की चूड़ियां पहन सकती हैं एथनिक वियर के साथ एक हाथ में फॉर्मल घड़ी और एक हाथ में चूड़ियां भी पहन सकती हैं।

Read this also – संकष्टी चतुर्थी/Sankashti Chaturthi

वेर्स्टन लुक/WESTERN LOOK

गणतंत्र दिवस पर अगर आप वेर्स्टन लुक लेना चाहती हैं  तो आप तिरंगा रंग का स्वेटर टॉप भी पहन सकती हैं। कॉलेज या ऑफिस में आप स्वेटर टॉप को जींस या पैंट के साथ कैरी कर सकती हैं सफेद रंग की टी शर्ट पहन सकते हैं इस पर आपको प्रिंटेड वंदे भारत लिखा हुआ या तिरंगे के रंग का टीशर्ट आप पहन सकते हैं  जो आपके लिए बेहद कंफर्टेबल रहेगा।

एसेसरीज/ACCESSORIES

ट्राई कलर ऑउटफिट/TRI-COLOUR OUTFIT

ट्रायकलर लुक को कंपलिट करने के लिए केसरिया, हरी या सफेद रंग की ईयररिंग्स को कैरी कर सकते हैं। मार्केट में आपको आसानी से तिरंगे के रंग की ईयररिंग्स मिल सकते हैं|

नेलपेंट/NAIL PAINT

आपा नाखूनों को भी ट्राई कलर लुक दे सकती हैं इसके लिए नेलपेंट या ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चाहें तो आप नाखूनों पर बिंदीदार पैटर्न में ट्राई कलर अप्लाई कर सकते हैं|

ट्राई कलर एक्‍सेसरीज/TRI COLOUR ACCESSORIES

इसके अलावा हाथ में ट्राई कलर की एक्‍सेसरीज भी पहन सकती हैं जिससे आप गणतंत्र दिवस के मौके पर परफेक्ट लुक पा सकती हैं आप सफेद आउटफिट के साथ हाथों में ट्राई कलर की चूड़ियां पहन सकती हैं।

आईशैडो लुक/EYESHADOW LOOK

आप गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा आईशैडो लुक को अपना सकती हैं| इसके लिए आप अपनी पलक के अंदर वाले हिस्से में तीन रंगे के आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Read this also – मकरसंक्रांति के कई रूप

 

यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।

– सारिका असाटी

 

                                     

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments