Thursday, September 19, 2024
Google search engine
Homeहेल्थहर्बलकेसर स्वाद और सेहत का खजाना Saffron Treasure of taste and health

केसर स्वाद और सेहत का खजाना Saffron Treasure of taste and health

केसर दुनिया के सबसे महंगे और सुगंधित मसालों में एक है। धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा में पवित्र व चमत्कारिक मानी जाने वाली केसर स्वाद और सेहत का भी खजाना है। हिंदू धर्म में लोग विशेष अवसरों पर माथे पर केसर का तिलक लगाते हैं।

धार्मिक महत्व Religious significance

  • माना जाता है कि केसर भगवान शिव, विष्णु, गणेश और लक्ष्मी जी को प्रसन्न करता है।
  • इसे तिलक के रूप धारण करने वाले को शांति, लंबी आयु और आरोग्य का बल मिलता है।

वानस्पतिक विवरण

  • अगर हम केसर के वानस्पतिक विवरण में जाएं तो यह एक सुगंध देने वाला पौधा है।
  • इसके पुष्प की वार्तिकाग्र को केसर, कुमकुम, जाफरान या सैफ्रन कहते हैं।
  • भारत में पारंपरिक रूप से यह बहुत कम, सिर्फ कश्मीर में होती है।
  • वैसे अब और भी कई जगहों पर इसे उगाया जाना शुरू हुआ है।
  • लेकिन दुनिया में इसकी खेती मूलतः स्पेन, इटली, ग्रीस, ईरान और चीन में होती है।
  • लेकिन शायद ही इन देशों में केसर का कोई धार्मिक या सांस्कृतिक महत्व हो जैसा कि भारत में है।

Read this also – अलसी महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद/ flax seed benefits for women

पौष्टिकता का खजाना treasure of nutrition

  • इनसाइक्लोपीडिया ऑफ अमेरिकाना और दूसरे संदर्भ स्त्रोतों को तलाशें तो
  • केसर स्वास्थ और पौष्टिकता का खजाना है।
  • इसमें बहुत पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • 100 ग्राम केसर में करीब 310 कैलोरी होती है।
  • इसमें कुल 6 ग्राम वसा होती है।
  • 1.6 ग्राम सैचुरेटिड फैट यानी संतृप्त वसा होती है।
  • सोडियम की मात्रा 148 मिलीग्राम होती है।
  • पोटेशियम 1724 मिलीग्राम होता है।
  • कार्बोहाइड्रेट 65 ग्राम होता है।
  • फाइबर यानी आहारीय रेशा 3.9 ग्राम होता है।
  • केसर में 11 ग्राम प्रोटीन, 111 मिली ग्राम कैल्शियम, 264 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।
  • इसमें 1 मिलीग्राम विटामिन बी6, 11.1 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है।
  • इसके अलावा इसमें विटामिन सी तथा अन्य कई स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्व पाये जाते हैं।
  • मस्तिष्क के लिए फायदेमंद beneficial for the brain
  • केसर डिप्रेशन और पार्किंसन जैसी बीमारियों में दवा के रूप में इस्तेमाल होता है।
  • इसे याद्दाश्त बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। कई शोधों से यह बात सामने आयी है कि केसर के अर्क से याद्दाश्त बढ़ती है।
  • केसर में मौजूद क्रोकिन नामक तत्व से मानसिक दुर्बलता का उपचार होता है।

Read this also – मखाने के फायदे और उपयोग (Benefits and uses of Makhana or fox nut)

सर्दी-जुकाम में फायदा Benefit in cold and cough

  • केसर का प्रयोग सर्दी जुकाम और बुखार में भी फायदेमंद होता है।
  • गर्म दूध में केसर मिलाकर पीने से सर्दी, जुकाम नहीं रहती।

तनाव में फायदेमंद beneficial in stress

  • केसर तनाव दूर करती है।
  • आयुर्वेद में केसर का इस्तेमाल एंटीडिप्रेसेंट दवाएं बनाने के लिए किया जाता है।
  • केसर के पौधे में चमत्कारी अवसादरोधी गुण पाये जाते हैं। इसमें सेरोटोनिन, डोपामाइन और नॉरेपेनेफ्रिन जैसे न्यूरोकेमिकल्स को उत्तेजित करने की क्षमता होती है।
  • ये केमिकल हमारे मूड को सही करते हैं।

Read this also – पुदीना खाएं स्वस्थ रहें

महिलाओं के लिए फायदेमंद Beneficial for women

  • जिन महिलाओं को माहवारी के समय अधिक दर्द या परेशानी होती है,
  • उन्हें केसर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
  • इससे पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले दर्द, ऐंठन, मूड स्विंग्स जैसी समस्याओं से निपटने में मदद मिलती है।
  • दिल को रखती है मजबूत keeps the heart strong
  • इस सबके साथ ही केसर दिल को स्वस्थ रखती है।
  • यह ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू रखती है।
  • कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखती है।
  • कई शोध बताते हैं कि केसर का अर्क शरीर में जमा फैट को कम करता है।
  • क्योंकि इसमें पोटेशियम काफी मात्रा में मौजूद होता है,
  • इसलिए नियमित रूप से केसर का सेवन करने से खून पतला रहता है
  • हार्ट अटैक व स्ट्रोक का जोखिम इससे बहुत कम हो जाता है।

Read this also – स्वास्थ्यवर्धक फल है नींबू/ Lemon is a healthy fruit

वजन नियंत्रण weight control

  • वजन घटाने में भी कारगर होती है।
  • केसर के इस्तेमाल से बार-बार लगने वाली भूख को रोका जा सकता है।

बढ़ाता है भोजन का जायका Enhances the taste of food

  • केसर का इस्तेमाल खाने का रंगीन, स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाने के लिए किया जाता है।
  • कहते हैं केसर जिस खाने में पड़ा हो, उसे लोग सामान्य खाने से दोगुना खाते हैं।
  • इस तरह देखें तो केसर बेहद उपयोगी हर्बल है।

Read this also  – सौंफ है स्वास्थ्य का सखा / Health Benefits Funnel Seeds

 

 

यह लेख सामान्य जानकारियों पर आधारित है। assanhain इसकी तथ्यात्मक पुष्टि नहीं करता है।

यदि यह लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। अपने विचार और सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। धन्यवाद।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments