Thursday, September 19, 2024
Google search engine
Homeप्रेरणाचिंतनउठो! हिम्मत करो/ Rise! have courage...

उठो! हिम्मत करो/ Rise! have courage…

कठिनाइयों से संवरता है जीवन/Life gets refined through challenges.

जिनके रास्ते में रुकावटें नहीं पड़ीं, वे जीवन का आनंद ही नहीं जानते। जीवन का रस उन्होंने ही चखा है, जिनके रास्ते में बड़ी-बड़ी कठिनाइयाँ आई हैं। उठो ! मुसीबतों का खिले चेहरे से सामना करो। आत्मा सबसे बलवान है, इस सच्चाई पर दृढ़ विश्वास रखो।

  • स्मरण रखिए, रुकावटें और कठिनाइयाँ आपकी हितचिंतक हैं।
  • वे आपकी शक्तियों का ठीक-ठीक उपयोग सिखाने के लिए हैं।
  • वे मार्ग के कंटक हटाने के लिए हैं।
  • वे आपके जीवन को आनंदमय बनाने के लिए हैं।
  • जिनके रास्ते में रुकावटें नहीं पड़ीं, वे जीवन का आनंद ही नहीं जानते।
  • उनको जिंदगी का स्वाद ही नहीं आया।
  • जीवन का रस उन्होंने ही चखा है, जिनके रास्ते में बड़ी-बड़ी कठिनाइयाँ आई हैं।
  • वे ही महान् आत्मा कहलाए हैं।
  • उन्हीं का जीवन, जीवन कहला सकता है।
  • उठो ! उदासीनता त्यागो।

Read this also – लक्ष्य पर केंद्रित हो ध्यान

  • प्रभु की ओर देखो।
  • वे जीवन के पुंज हैं।
  • उन्होंने आपको इस संसार में निरर्थक नहीं भेजा।
  • उन्होंने जो श्रम आपके ऊपर किया है, उसे सार्थक करना आपका काम है।
  • यह संसार तभी तक दुःखमय दिखता है, जब तक कि हम इसमें अपना जीवन होम नहीं करते।
  • बलिदान हुए बीज पर ही वृक्ष का उद्भव होता है।
  • फूल और फल उसके जीवन की सार्थकता सिद्ध करते हैं।

Read this also – अधिकार और कर्त्तव्य

  • सदा प्रसन्न रहो।
  • मुसीबतों का खिले चेहरे से सामना करो।
  • आत्मा सबसे बलवान है, इस सच्चाई पर दृढ़ विश्वास रखो।
  • यह विश्वास ईश्वरीय विश्वास है।
  • इस विश्वास द्वारा आप सब कठिनाइयों पर विजय पा सकते हैं।
  • कोई कायरता आपके सामने ठहर नहीं सकती।
  • इसी से आपके बल की वृद्धि होगी।
  • यह आपकी आंतरिक शक्तियों का विकास करेगा ।

यदि यह लेख आपको पसंद आता है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। और अपनी राय व सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments