अल्जाइमर रोग की संभावना बढ़ जाती है
अधिक कैलोरी का सेवन करने से अल्जाइमर रोग की संभावना बढ़ जाती है। हम सब जानते हैं कि हमें जरूरत से ज्यादा कैलोरी के सेवन से बचना चाहिए। यह कई बीमारियों का कारण बन सकती है। आवश्यकता से अधिक कैलोरी का सेवन मोटापे की जड़ तो है ही। विशेषज्ञों ने इसे अल्जाइमर रोग से भी जोड़ा है।
आरकिव्स ऑफ न्यूरोलोजी द्वारा प्रकाशित शोध में अल्जाइमर
न्यूयार्क के कोलम्बिया यूनिवार्सिटी के शोधकर्त्ता डॉ. जोस लुच्सिंगर ने अधिक कैलोरी के सेवन का संबंध अल्जाइमर रोग से बताया है।
अधिक कैलोरी का सेवन
- आरकिव्स ऑफ न्यूरोलोजी द्वारा प्रकाशित इस शोध के अनुसार अधिक कैलोरी का सेवन करने से अल्जाइमर रोग की संभावना बढ़ जाती है।
अंपोलिपोप्रोटीन जीन
- अंपोलिपोप्रोटीन जीन की मौजूदगी अल्जाइमर रोग की संभावना को बढाती है।
- इस शोध के अनुसार 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, जिनमें यह जीन उपस्थित था तथा जिन्होंने अधिक कैलोरी का सेवन किया, उनमें अल्जाइमर रोग होने की संभावना 2.3 गुना अधिक पाई गई।
- डॉ. जोंस के अनुसार अधिक कैलोरी का सेवन, खासकर वसा का अधिक सेवन अल्जाइमर रोग की संभावना को अधिक बढ़ाता है।