
एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन (Singham Again Box Office Collection Day 3) का बज महीनों से बना हुआ था। अब दीवाली वीकेंड पर फिल्म की दस्तक हुई और देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस का राजा बनने की तैयारी कर रहा है। दो दिन में 80 करोड़ से ऊपर कमाने वाली सिंघम अगेन ने रविवार को कितना कमाया है चलिए जानते हैं।
- भूल भुलैया 3 संग 1 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
- तीन दिन के अंदर 100 करोड़ के पार पहुंची सिंघम अगेन
- दीवाली पर सिंघम अगेन का धमाका
- बॉक्स ऑफिस पर उठा कमाई का बवंडर
- ओपनिंग डे पर कर डाला सॉलिड कलेक्शन
Read this also – Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन
रामायण के समानांतर चलने वाली सिंघम अगेन (Singham Again) बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। 2024 की सबसे बड़ी ओपनर में रोहित शेट्टी की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म शुमार हो गई है। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स से ज्यादा अजय देवगन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है।
एक्शन से भरपूर सिंघम अगेन 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। क्लैश के बावजूद हॉरर कॉमेडी पर एक्शन भारी पड़ गई। 40 करोड़ के ऊपर खाता खोलने वाली सिंघम अगेन का जलवा रविवार को भी बरकरार रहा है।
सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/SINGHAM AGAIN’S BOX OFFICE COLLECTION
जैसा कि आपको पता होगा कि सिंघम अगेन ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और दूसरे दिन यानी शनिवार को कारोबार 42.5 करोड़ था। एक करोड़ कम ही सही, लेकिन इतना बड़ा लॉस नहीं हुआ। अब रविवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
सिंघम अगेन के साथ छूट जाएगी कमान/ Order will give discount with Singam again
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, सिंघम अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार को 32 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) अनुमानित कलेक्शन किया है। यह नंबर और बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, शुरुआती आंकड़े देख लग रहा है कि शायद रविवार को कमाई शुक्रवार और शनिवार से भी कम होगी। बाकी आधिकारिक आंकड़े ही बता सकते हैं कि सिंघम अगेन का रविवार को क्या हुआ।
Read this also – फिल्म देवरा (Devara)
सिंघम अगेन की कहानी और कास्ट/SINGHAM AGAIN’S STORY AND CAST
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन की कहानी अवनी (करीना कपूर खान) की किडनैपिंग से शुरू होती है जिसे बचाने के लिए बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) डेंजर लंका (अर्जुन कपूर) से भिड़ने के लिए श्रीलंका जाता है और हनुमान (रणवीर सिंह), लक्ष्मण (टाइगर श्रॉफ) और गरुण (अक्षय कुमार) अवनी को बचाने के लिए बाजीराव सिंघम का साथ देते हैं। दीपिका पादुकोण ने लेडी सिंघम का किरदार निभाया है। कहानी का आधार रामायण से जोड़ा गया है।
फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। वह चुलबुल पांडे के रूप में नजर आए हैं।
सिंघम अगेन पर जमकर हुई नोटों की बारिश/ It rained heavily with money on Singham again.
बंपर एडवांस बुकिंग कलेक्शन और अजय देवगन के अलाव सिनेमा जगत के बड़े-बड़े कलाकारों की मौजूदगी के दम पर ये दावा किया जा रहा था कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठा देगी।
स्क्रीनप्ले रहा कमजोर/ Screenplay was weak
दीवाली के मौके पर रिलीज सिंघम अगेन को रामायण के समानांतर बनाने का आइडिया दिलचस्प था। साकेत पटवर्धन द्वारा लिखी कहानी फिल्म रंग दे बसंती की याद दिलाती है जिसमें एक तरफ क्रांतिकारियों की कहानी चल रही होती है दूसरी ओर समकालीन किरदार। यूनुस सजावल, क्षितिज पटवर्धन, संदीप साकते, अनुषा नंदाकुमार, अभिजीत खुमान और रोहित शेट्टी यानी छह लोगों द्वारा स्क्रीन प्ले लिखने के बावजूद दोनों कहानियों को समानांतर चलाने के लिए मजबूत ड्रामा और दमदार सीक्वेंस यहां नजर नहीं आता।
कहां-कहां हुई है सिंघम अगेन की शूटिंग?/ Where was the shooting of Singham Again done?
यह फिल्म कश्मीर, रामेश्वरम, मदुरै से लेकर श्रीलंका के अलग अलग स्थानों पर जाती है। सिनेमेटोग्राफर गिरीश कांत, रजा हुसैन मेहता अपने कैमरे के जरिए वहां की नयनाभिराम खूबसूरती को दर्शाते हैं, लेकिन सिंबा को छोड़कर कोई भी लुभा नहीं पाता है।
फिल्म में कश्मीर के बदलते हालात, पत्थरबाजी से दूरी बनाते युवा, आत्मनिर्भर भारत जैसे समकालीन मुद्दों के बावजूद फिल्म मसालेदार नहीं बन पाई है। मध्यांतर के बाद सिंबा की एंट्री नीरसता को खत्म करती है। उनके हिस्से में कई पंच लाइन हैं जो हंसाती हैं। फिल्म कुछ कुछ एक्शन सीन शानदार है।
आखिर में चुलबुल पांडे यानी सलमान खान की एंट्री से फिल्म के अगले भाग का संकेत है। वह भी इस यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उसके लिए इंतजार करना होगा। बहरहाल, अपनी हर फिल्म में गाड़ियों को हवा में उछालते, हेलिकाप्टर से नायक की एंट्री कराते रोहित को थोड़ा ब्रेक लेकर कहानी पर गहराई से काम करने की जरूरत है।
Read this also – ‘महाराग्नि’ में काजोल के साथ संयुक्ता
यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।


