Sunday, December 7, 2025
Homeविशेषत्योहारदिवाली की शाम दीप जलाने का महत्व

दिवाली की शाम दीप जलाने का महत्व

 

दिवाली की शाम दीप जलाने का महत्व
दिवाली की शाम दीप जलाने का महत्व

दिवाली की शाम दीप जलाने का महत्व बहुत गहरा है. यह सिर्फ एक रस्म ही नहीं, बल्कि एक ऐसी परंपरा है जो हमारे जीवन में रोशनी और उम्मीद लेकर आती है. दिवाली की शाम दीप जलाने से लोगों को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली लाता है

  • हिन्दू धर्म में दिवाली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. दिवाली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
  • इस दिन दीपक जलाकर लोग अंधकार को दूर करते हैं और अपने जीवन में प्रकाश लाते हैं।
  • यह हमें सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है. दीपक की रोशनी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और हमारे घर को शुद्ध करती है।
  • दीप जलाकर लोग देवी-देवताओं को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
  • दीपक की रोशनी से लोगों का मन शांत होता है और घर में सुख-शांति का माहौल बनता है दिवाली के मौके पर दीप जलाने से वास्तु दोष का भी निवारण होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • दिवाली की शाम दीप जलाने का सही तरीका जानना बहुत महत्वपूर्ण है।
  • दीपक जलाना सिर्फ एक रस्म नहीं है बल्कि यह हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने और अंधकार को दूर करने का एक तरीका है।

Read this also – रूप चौदस पर सुख-समृद्धि के साथ बढ़ेगी सुंदरता

दिवाली मनाने की सही तिथि/ THE CORRECT DATE TO CELEBRATE DIWALI

दिवाली की शाम दीप जलाने का महत्व

  • द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 03 मिनट बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को अमावस्या तिथि शाम 5 बजकर 38 मिनट तक ही रहेगी और 5 बजकर 46 से सूर्यास्त होगा।
  • दिवाली मनाने की परंपरा और पूजन रात को ही होता है। ऐसे में 1 नवंबर को नहीं, बल्कि 31 अक्टूबर को अमावस्या लग रही है तो इसी दिन दिवाली मनाई जाएगी।
दिवाली पर दीप जलाने का ये है सही तरीका/CORRECT WAY TO LIT DIYA ON DIWALI
  • दिवाली के दिन दीप जलाने से पहले पूजा स्थल को साफ करें।
  • दीप को साफ पानी से धो लें और सूखने दें।
  • दीपक में अच्छी गुणवत्ता वाली बत्ती लगाएं। जिससे बार बार न बुझे।
  • दीपक में शुद्ध घी या तेल डालें। घी का दीपक जलाना अधिक शुभ माना जाता है।
  • दीपक को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में जलाना शुभ माना जाता है।
  • दीपक जलाते समय ओम या अन्य मंत्रों का जाप करें।
  • आप जितने चाहें उतने दीपक जला सकते हैं, लेकिन 5, 7, 9, 21, 51, 108 की संख्या में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
  • दीपक को शाम के समय जलाएं और दीपक जलाते समय मन में सकारात्मक भावना रखें।
दीपक जलाने के फायदे/PROS OF LIGHTING DIYA
  • सकारात्मक ऊर्जा: दीपक से निकलने वाली रोशनी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
  • नकारात्मक ऊर्जा का नाश: दीपक की रोशनी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।
  • सुख-शांति: दीपक जलाने से मन शांत होता है और सुख-शांति मिलती है।
  • देवी-देवताओं का आशीर्वाद: दीपक जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • वास्तु दोष का निवारण: दीपक जलाने से वास्तु दोष का भी निवारण होता है।
  • दीपक को हमेशा सुरक्षित जगह पर जलाएं और बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
  • अगर आप घर के बाहर दीपक जला रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आग लगने का खतरा न हो।

Read this also – धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें

दिवाली पर दीप जलाने की परंपरा/TRADITION OF LIGHTING DIYA ON DIWALI
  • दिवाली की शाम दीप जलाने की परंपरा भारत में सदियों से चली आ रही है यह सिर्फ एक रस्म नहीं है बल्कि यह हमारे संस्कृति, धर्म और जीवन मूल्यों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है दीपक जलाना एक प्राचीन भारतीय परंपरा है।
  • यह हमारे संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है दिवाली की शाम दीप जलाने की परंपरा हमारे जीवन में रोशनी और उम्मीद लेकर आती है यह हमें सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है और हमारे जीवन में खुशहाली लाता है इसलिए दिवाली की शाम को दीपक जरूर जलाएं और इस पावन त्योहार का आनंद लें।
दीपावली पर कितने दीये जलाने चाहिए/HOW MANY DIYAS SHOULD BE LIT ON DIWALI
  • दीपावली के दिन 13 दीया जलाने की मान्यता है हर दीया किसी ना किसी चीज का प्रतीक होता है चीज का प्रतीक होता है दीपावली की रात को एक घी का दीया जलाएं और मंदिर में रखें।
  • इससे भाग्य जागता है कूड़ेदान के पास दीया जलाने से बुरी आत्माएं दूर भागती हैं रोशनी से जगमगाता त्योहार बस आ ही गया।
  • लोग इस दिन को मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिवाली के नजदीक आते ही सभी घरों, गलियों और दफ्तरों में रौनक छा  जाती है।
  • जहां कुछ लोगों को लाइट्स और रोशनी का शौक होता है। वहीं कुछ लोगों को पारंपरिक दीए जलाना ज्यादा अच्छा लगता है  हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दीया जलाना दया और पवित्रता का प्रतीक है और मानवता को सभी बुरी और नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाता है।
दिवाली पर जलाए जाने वाले 13 दीयों का महत्व/IMPORTANCE OF LITTING 13 DIYAS ON DIWALI

दिवाली की शाम दीप जलाने का महत्व

  1. पूरे परिवार की उपस्थिति में दीया जलाएं और मृत्यु से बचने के लिए घर के बाहर कूड़ेदान के पास दक्षिण की ओर मुंह करके रखें।
  2. दीपावली की रात को एक घी का दीया जलाएं और मंदिर में रखें इससे भाग्य जागता है।
  3. लक्ष्मी के सामने धन, समृद्धि और सफलता के लिए दीया जलाए और उनका आशीर्वाद लें।
  4. चौथा मिट्टी का दीपक पवित्र तुलसी के पौधे के सामने रखा जाना चाहिए। इससे आपके घर में रहने वाले परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
  5. पांचवां दीया आपके सामने के प्रवेश यह आपके घर से बुरी आत्माओं को दूर रखने में मदद करता है और खुशियांऔर प्यार फैलाता है।
  6. छठा दीया, जिसे भाग्यशाली माना जाता है और जिसे सरसों के तेल जिसे सरसों के तेल से जलाया जाना चाहिए, आमतौर पर एक पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित किया जाता है।
  7. यह मौद्रिक और शारीरिक दोनों कठिनाइयों पर काबू पाने में स सफलता का प्रतिनिधित्व करता है।
  8. स्थान की परवाह किए बिना, आप जो भी मंदिर चुनते हैं, उस पर सातवां दीया जलाना चाहिए।
  9. नकारात्मक ऊर्जा और बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए आठवें दीया।आठवें दीया को कूड़ेदान के पास जलाना चाहिए।
  10. अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने के लिए नौवां दीया घर के वाशरूम के बाहर रखें।
  11. दसवां दीया, जो किसी भी नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा का प्रतीक है को अपने घर की छत पर जलाना चाहिए।
  12. आपके घर की किसी भी खिड़की में ग्यारहवां दीया रखा जा सकत.. है, जो बुरी ऊर्जा से लड़ने का काम करता है।
  13. बारहवां दीया आपके घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर रखा जाता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता।
  14. अंत में, तेरहवां दीया आपके घर के चौराहे को सजाने के लिए है जो आपके जीवन में अच्छे वाइब्स लाने में मदद करेगा।

Read this also – डिजिटल होते रिलेशन/Relationships going digital

 

 

यह लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है लेख पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने विचार और सुझाव कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।

 

-सारिका असाटी

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments