कोविड 19 के आरएनए टीके के लिए मिला चिकित्सा नोबेल पुरस्कार
इस वर्ष का कार्यिकी अथवा चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार एक निहायत उपयोगी शोध कार्य के लिए दिया गया है। जैव रसायन शास्त्री केटेलिन केरिको और प्रतिरक्षा विज्ञानी ड्रयू वाइसमैन को उन खोजों के लिए दिया गया है। जिनके दम पर कोविड-19 के खिलाफ आरएनए टीके का विकास संभव हुआ। नोबेल समिति ने बताया है कि यह टीका कम से कम 13 अरब मर्तबा दिया गया।
- चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जैव रसायन शास्त्री केटेलिन केरिको और प्रतिरक्षा विज्ञानी ड्रयू वाइसमैन को उन खोजों के लिए दिया गया है।
- जिनके दम पर कोविड-19 के खिलाफ आरएनए टीके का विकास संभव हुआ।
- नोबेल समिति ने बताया है कि यह टीका कम से कम 13 अरब मर्तबा दिया गया।
Read this also – द ग्रेट बनियन ट्री/ The Great Banyan Tree
लाखों लोगों की जान बचाई
- अनुमान है कि इसने लाखों लोगों की जान बचाने के अलावा कोविड-19 के करोड़ों गंभीर मामलों की रोकथाम में भूमिका निभाई थी।
- केरिको ने पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में काम करते हुए मेसेंजर आरएनए नामक जेनेटिक सामग्री (एम-आरएनए) को कोशिकाओं में पहुंचाने का तरीका खोजा था।
- जिसकी मदद से एम-आरएनए को कोशिकाओं में पहुंचाते हुए अनावश्यक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न नहीं होती।
चिकित्सा के नोबेल से पुरस्कृत 13 वीं महिला
- गौरतलब है कि केरिको चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित 13वीं महिला वैज्ञानिक हैं।
- उनका जन्म हंगरी में हुआ था लेकिन बाद में यूएस आ गई थीं।
Read this also – समझें क्या है टीडीएस/ What is TDS
टीके की कार्यपद्धति
- यह तो सर्वविदित है कि माडर्ना और फाइज़र-बायोएनटेक द्वारा संयुक्त रूप से विकसित कोविड-19 टीके ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया।
- वह उस एम-आरएनए को कोशिकाओं में पहुंचा देता है जो कोशिका में एक प्रोटीन का निर्माण करवाता है।
- यह प्रोटीन वही होता है जो सार्स-कोव-2 वायरस की सतह पर पाया जाता है, जिसे स्पाइक प्रोटीन कहते हैं।
- इस प्रोटीन की उपस्थिति की वजह से शरीर इसके खिलाफ एंटीबॉडी बनाने लगता है और इस तरह से प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया शुरू हो जाती है।
Read this also – IRCTC से टिकट बुकिंग में 10 लाख का बीमा
टूटे मिथक
- कई दशकों से एम-आरएनए आधारित टीकों के बारे में माना जाता था कि
- ये व्यावहारिक नहीं होंगे क्योंकि जैसे ही एम-आरएनए का इंजेक्शन दिया जाएगा, वह शरीर में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया शुरू कर देगा
- जो स्वयं उस एम-आरएनए को ही नष्ट कर देगी।
Read this also – कितना सोना घर में रख सकते हैं
केरिको ने दर्शाया
- 2000 के दशक के मध्य में केरिको और वाइसमैन ने दर्शाया था कि
- एक किस्म के एम-आरएनए अणु (युरिडीन) के स्थान पर उसी तरह के एक अन्य अणु (स्यूडोयुरिडीन) का उपयोग किया जाए तो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बचा जा सकता है।
- अर्थात टीके में एक किस्म के अणु की जगह दूसरे किस्म के अणु का इस्तेमाल करके कोशिका की प्रतिक्रिया को बदला जा सकता है।
- इसकी बदौलत एम-आरएनए द्वारा बनाए जाने वाले प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।
- यानी टीके की प्रभाविता को बढ़ाया जा सकता है।
Read this also – पोस्ट ऑफिस में पीपीएफ अकाउंट
नये अध्याय की शुरुआत
- नोबेल समिति ने कहा है कि इस खोज ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है।
- इससे यह भी स्पष्ट होता है कि आम धारणा के विपरीत सिर्फ उपयोगी विज्ञान ही नहीं, बुनियादी विज्ञान में निवेश भी महत्वपूर्ण है।
- कोविड-19 टीके की सफलता के बाद फ्लू, एचआईवी, मलेरिया और ज़िका जैसी कई बीमारियों के लिए टीके विकास के चरण में हैं।
Read this also – प्रधानमंत्री आवास योजना 2023 – PMAY 2023
नोट- यह लेख सामान्य जानकारियों पर आधारित है। यदि यह लेख आपको पसंद आए तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर करें। अपने सुझाव और विचार कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।